Find the latest news and articles

iQOO Z11x Specifications: 7200mAh बैटरी और महा धमाका!

By |
iQOO Z11x Specifications: 7200mAh बैटरी और महा धमाका!

iQOO Z11x Specifications in Hindi : क्या आप भी इस बात को मानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन की दुनिया में iQOO ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है, खासकर उन यूजर्स के बीच जो कम बजट में बेहतरीन परफॉरमेंस और गेमिंग अनुभव चाहते हैं। हाल ही में कंपनी ने अपनी Z-सीरीज को विस्तार देते हुए भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

यदि आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जो बिना किसी परेशानी के घंटों तक आपका साथ दे, तो आपको iQOO Z11x Specifications पर गौर जरूर करना चाहिए।

iQOO Z11x Specifications in Hindi

डिस्प्ले और डिजाइन (iQOO Z11x Display & Design Specifications in Hindi)

ऐसा कहा जा रहा है कि पहली नजर में फोन का डिजाइन काफी प्रीमियम लगता है। इसमें 6.76 इंच का Full HD+ LCD पैनल दिया गया है, जो इस स्मार्टफोन को और भी अधिक खास बनाता है। हालाँकि कई लोग इस बजट में AMOLED की उम्मीद करते हैं, लेकिन इस स्मार्टफोन को आपको 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा रहा है, जिसकी मदद से आप स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव कर सकते हैं।

बता दें कि iQOO Z11x Specifications में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस शामिल है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन काफी साफ दिखाई देती है। आप इस स्टाइलिश स्मार्टफोन को टाइटन ब्लैक और प्रिज़मैटिक ग्रीन जैसे दो आकर्षक कलर में खरीद सकते हो।

ये भी पढ़ें : जानें VIVO x300 FE Specifications: क्या यह बेस्ट फ्लैगशिप है?

प्रोसेसर और परफॉरमेंस (iQOO Z11x Processor Performance Specifications in Hindi)

इस स्मार्टफोन के परफॉरमेंस बात करें, तो आपको MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट देखनें को मिलता है। इतना ही नहीं, iQOO Z11x Specifications की सबसे बड़ी खूबी इसका AnTuTu स्कोर है, जो 1 10 लाख से ऊपर जाता है।

4nm आर्किटेक्चर पर बना यह प्रोसेसर न केवल फास्ट है, बल्कि बैटरी की बचत भी करता है। मल्टीटास्किंग करने के वाले यूजर्स के लिए इसमें 8GB तक की LPDDR4X रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा (iQOO Z11x Camera Specifications in Hindi)

iQOO Z11x Specifications के अनुसार, आपको इस स्मर्त्फोने में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। मुख्य कैमरा 50MP का Sony IMX852 सेंसर है, जो बेहतरीन डिटेल्स के साथ फोटो क्लिक करता है। इसके साथ ही एक 2MP का बोकेह लेंस दिया गया है।

इस बार कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को 32MP का फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि iQOO Z11x Specifications के अंतर्गत, आपको फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने का आप्शन दिया जा रहा है, जो इस बजट में कम ही देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें : Xiaomi 17 Specifications: जानें फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट

बैटरी (iQOO Z11x Battery Specifications in Hindi)

इस फोन का सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट इसकी बैटरी है। iQOO Z11x Specifications में 7200mAh की विशाल बैटरी शामिल है। कंपनी द्वारा इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि यह बैटरी 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 15 घंटे से ज्यादा की गेमिंग दे सकती है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 44W का फ्लैशचार्जर मिलता है।

यदि आप बार-बार चार्जिंग के झंझट से छुटकारा पाना चाहते है, तो आप iQOO Z11x आपके लिए एक बहुत ही दमदार आप्शन है, जिसे आप एक बार फुल चार्ज करके पूरे दिन बिना किसी परेशानी के उपयोग कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर (iQOO Z11x Software & Features Specifications in Hindi)

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। iQOO Z11x Specifications में कंपनी ने 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है।

इसके अलावा, iQOO के इस शानदार स्मार्टफोन में आपको IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती है। इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स और एक इन्फ्रारेड सेंसर भी मिलता है।

ये भी पढ़ें : धमाकेदार Nothing Phone 4a Pro Specifications: जानें सब कुछ

कीमत (iQOO Z11x Price in India)

कीमत की बात करें तो, भारत में इन शानदार iQOO Z11x Specifications के साथ इस फोन की शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। बैंक ऑफर्स के साथ इसे और भी कम दाम में खरीदा जा सकता है। आप इसे 16 मार्च से Amazon या iQOO की वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं।

क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

यदि आपकी प्राथमिकता एक लंबी चलने वाली बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और दमदार गेमिंग परफॉरमेंस है, तो iQOO Z11x Specifications इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। हालाँकि, यदि आपको केवल AMOLED डिस्प्ले ही चाहिए, तो आप अन्य विकल्पों को देख सकते हैं, लेकिन अगर हम कीमत के मुकाबले देखें, तो यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में काफी आगे है।

लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारें में ENGLISH में पढ़ने के लिए FLYPPED.COM को सब्सक्राइब करें!

Click to read the full article