Keto Diet in Hindi: क्या है कीटो डाइट और कैसे करती है काम?
आजकल वजन बढ़ना आम समस्या हो गई है। ऐसे में यदि आप फिट रहने और अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए किसी असरदार तरीके को खोज रहे हैं, तो आपने 'keto diet in hindi' का नाम जरूर सुना होगा। यह एक विशेष प्रकार का खाना है, जो कि मुख्य रूप से शरीर के फैट को बर्न करने का काम करता है। वहीं, जो लोग अपनी हेल्थ को लेकर जागरुक हैं, ऐसे लोगों के बीच यह लो-कार्ब डाइट ट्रेंड काफी फैमस हो चुका है। अगर इसे आसान शब्दों में समझें तो, कीटो डाइट एक हाई फैट और बहुत कम कार्बोहाइड्रेट वाला आहार है।
यह डाइट हमारे मेटाबॉलिज्म को बदलकर शरीर को ऊर्जा देने के लिए ग्लूकोज के बजाय फैट का इस्तेमाल करने पर मजबूर कर देती है। आज के इस लेख में हम समझेंगे कि keto diet kya hai है? इसके साथ ही हम जानेंगे कि आपको इसमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
keto diet kya hai? देखें पूरी जानकारी
'Keto Diet' का दूसरा नाम ‘कीटोजेनिक डाइट’ है, यह एक वैज्ञानिक आहार योजना है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को काफा कम कर दिया जाता है और उसकी जगह हेल्दी फैट्स को शामिल किया जाता है। जब आप कम आहार का सेवन करते हैं, तो ऊर्जा बनाने के लिए आपका शरीर चीनी यानी की ग्लूकोज का इस्तेमाल नहीं कर पाता है। ऐसी स्थिति में आपकी बॉडी ऊर्जा बनाने के लिए शरीर में जमा फैट को जलाना शुरू कर देती है।
इस पूरी प्रक्रिया को विज्ञान की भाषा में 'Ketosis' कहा जाता है। बता दें कि इसमें आपका शरीर एक फैट बर्निंग मशीन की तरह काम करना शुरू कर देता है, जिससे आपका वजन बहुत तेजी से घटने लगता है। इसे keto diet for weight loss in hindi के रूप में देखा जा सकता है।
कीटो डाइट कैसे करती है काम?
'कीटो डाइट' बहुत अलग तरीके से काम करती है। हमारा शरीर कार्बोहाइड्रेट से मिलने वाले ग्लूकोज को ऊर्जा के प्रमुख स्त्रोत के रूप में उपयोग करता है। लेकिन जब भी हम कीटो डाइट फॉलो करते हैं, तो हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी से इंसुलिन का स्तर गिर जाता है। इसके बाद लिवर फैट को कीटोन्स में बदलना शुरू कर देता है। यह कीटोन्स दिमाग और शरीर के अन्य अंगों के लिए प्रोटीन के स्त्रोत के रूप में काम करता है। इस तरह से आपका शरीर पूरी तरह से चर्बी यानी फैट पर निर्भर हो जाता है, जिससे धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है।
वजन कम करने के लिए कीटो डाइट (Keto Diet for Weight Loss in Hindi)
वजन कम करने के लिए कीटो डाइट प्लान को अन्य डाइट प्लान के मुकाबले में काफी असरदार माना जाता है। जैसा कि यह शरीर के फैट बर्निंग मैकैनिज्म को एक्टिव कर देती है, इसलिए इससे कम होने वाला वजन काफी प्रभावी माना जाता है। इसमें प्रोटीन और फैट की मात्रा अधिक होने की वजह से बार-बार लगने वाली भूख कम हो जाती है, जिसकी वजह से कैलोरी की मात्रा ऑटोमैटिकली कम होने लगती है। कुछ लोगों को तो कीटो डाइट शुरू करने के 2-3 दिन सप्ताह के भीतर ही सकारात्मक परिणाम दिखने लगते हैं।
इसके कुछ मुख्य फायदे (keto diet benefits in hindi)
- कीटो डाइट तेजी से वजन घटाने में मददगार है।
- ब्लड शुगर लेवल बैलेंस में रहता है।
- इसको फॉलो करने से दिमाग तेज होता है और ऊर्जा बढ़ती है।
- यह डाइट आपकी भूख को नियंत्रित कर कैलोरी को कम करने में सहायक है।
कीटो डाइट में क्या खाना चाहिए? (keto diet me kya khana chahiye)
यदि आप 'keto Diet' फॉलो कर रहे हैं, तो आपको उचित आहार के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि आप सही का चुनाव कर सकें। आप इन चीजों को बिना किसी झिझक के अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये रही लिस्ट दी-
Healthy fats: आप मक्खन, शुद्ध घी, नारियल तेल और एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को शामिल कर सकते हैं।
Protein: पनीर, टोफू, टेम्पेह और अंडे (यदि आप लैक्टो ओवो शाकाहारी हैं)।
Low-carb vegetables: इसमें आप पालक, ब्रोकली, फूलगोभी, तोरई, हरी बीन्स और शिमला मिर्च का सेवन कर सकते हैं।
Nuts & seeds: बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, अलसी के बीज और सूरजमुखी के बीच आदि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं।
कीटो डाइट में क्या न खाएं?
जानकारी के लिए बता दें कि, कीटो डाइट में कार्बोहाइड्रेट ही आपका सबसे बड़ा दुश्मन है। यदि आप गलती से भी हाई-कार्ब वाला फूड ले रहे हैं, तो आपका शरीर कीटोसिस से बाहर आ सकता है। ऐसे में इन चीजों से परहेज करना बहुत जरूरी है।
- चीनी और मिठाई से दूर रहें।
- चावल, रोटी और ब्रेड का सेवन न करें।
- High-carb fruits जैसे- केला, आम और अंगूर ना लें, क्योंकि इनमें चीनी अधिक मात्रा में होती है।
- जड़ वाली सब्जियां जैसे आलू, शकरकंद और अरबी से परहेज करें।
यहां देखें keto diet plan for weight loss in hindi
यहां सामान्य 7 दिनों का डाइट चार्ट दिया गया है, जिसे आप अपनी इच्छानुसार बदल सकते हैं। ध्यान रहें, इस डाइट में आपको चीनी, रोटी, चावल और फलों को पूरी तरह से नजरअंदाज करना होगा। यह रही keto diet chart in hindi।
| दिन | नाश्ता | दोपहर का खाना | रात का खाना |
| सोमवार | बुलेटप्रूफ कॉफी + 5-6 बादाम | पनीर भुर्जी (मक्खन और शिमला मिर्च के साथ) | पालक-पनीर (बिना क्रीम और चीनी) + सलाद |
| मंगलवार | ग्रीन टी (बिना चीनी वाली) + अखरोट | सोया चंक्स करी (घी में बनी) | फूलगोभी और पत्तागोभी की सब्जी (सूखी) |
| बुधवार | नारियल का दूध (बिना चीनी) + कद्दू के बीज | ग्रिल्ड पनीर स्टेक + ब्रोकली (फ्राई) | बैंगन का भर्ता (ढेर सारा देसी घी के साथ) |
| गुरुवार | बादाम शेक (बिना चीनी) + पनीर क्यूब्स | मशरूम/पालक की सब्जी | मेथी और पनीर मलाई (बिना शक्कर) |
| शुक्रवार | बुलेटप्रूफ कॉफी + रोस्टेड मूंगफली | सोया कीमा (मटर नहीं) + सलाद | शिमला मिर्च और पनीर की सब्जी |
| शनिवार | चीज के 2 स्लाइस + खीरा | लौकी की सूखी सब्जी (घी में) + दही (1 कटोरी) | फूलगोभी का सूप + रोस्टेड पनीर |
| रविवार | वेज मलाई सैंडविच (ब्रेड की जगह खीरे का यूज) | शाही पनीर (बिना काजू/चीनी ग्रेवी) | मिक्स वेज (ब्रोकली, गोभी, बीन्स और हरी सब्जी) |
कीटो डाइट के साइट इफेक्ट (keto diet side effects in hindi)
कीटो डाइट हमें काफी लाभ देती है, लेकिन फिर भी keto diet side effects हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
- कमजोरी महसूस होना।
- कब्ज की समस्या
- सिर दर्द और चिड़चिड़ापन
- शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से मांशपेशियों में ऐंठन आदि समस्याएं हो सकती हैं।
कोई भी चीज शुरुआत में थोड़ी परेशानी दे सकती है। इसलिए किसी भी डाइट को एक साथ शुरू करने से अच्छा है कि आप धीरे-धीरे उसे शुरू करें।
कीटो डाइट शुरू करने से पहले रखें सावधानी
अगर आप keto diet in hindi शुरू करने की योजना बना चुके हैं, तो आपको कुछ सावधानियां रखने की जरूरत है। सबसे पहले किसी अच्छे डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह अवश्य लें। अपनी बॉडी का रुटीन चेकअप कराना न भूलें, ताकि पता चल सके कि आपका लिवर और किडनी स्वस्थ है या नहीं।
डाइट शुरू करने के बाद खुद को हाइड्रेटेड रखें और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे- नींबू पानी और नमक का घोल बनाकर पीएं। अपनी डाइट में धीरे-धीरे बदलाव करें, जिससे आपकी बॉडी को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल सके और शरीर को थकावट, कमजोरी महसूस न हो।
निष्कर्ष
जैसा कि हम ऊपर समझकर आए है कि 'keto Diet' एक वजन कम करने का आसान और असरदार तरीका है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को शुगर बर्निंग मोड से हटाकर फैट बर्निंग मोड में ले जाता है, जिससे आपके शरीर का फैट कम होने लगता है। ध्यान रहे, यह डाइट जितनी असरदार है, उतनी ही अनुशासित भी है।
इसमें आपको कुछ चीजों जैसे- रोटी, चावल और चीनी को पूरी तरह से त्यागना है। अगर आप ऐसा कर लेते हैं, तो इसके सकारात्मक परिणाम आपको चौका सकते हैं। बता दें कि हर व्यक्ति के शरीर की बनावट और सहनशक्ति अलग होती है, इसलिए इसको शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक हैं।
सबसे पहले किसी अच्छे डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लें, अपनी बॉडी का रुटीन चेकअप कराएं, खुद को हाइड्रेटेड रखें और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करें। अपनी डाइट में धीरे-धीरे बदलाव करें, जिससे आपकी बॉडी को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल सके और शरीर को थकावट, कमजोरी महसूस न हो। सही जानकारी और दृढ़ निश्चय के साथ आप अपने फिटनेस गोल को आसानी से अचीव कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ‘Keto Diet’ एक सख्त डाइट प्लान है, जो हर किसी के शरीर और स्वास्थ्य स्थिति के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती। किसी भी आहार में बड़े बदलाव करने से पहले हमेशा किसी सर्टिफाइड फूड डाइटिशियन की सलाह अवश्य लें।
Reference link
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.