Find the latest news and articles

खेसारी ने दिया जवाब, भोजपुरी इंडस्ट्री में गरमाया माहौल

By |
खेसारी ने दिया जवाब, भोजपुरी इंडस्ट्री में गरमाया माहौल

फ़िल्म इंडस्ट्री में आपको आएदिन कलाकरों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद देखनें को मिलते रहे हैं। ऐसा ही एक नया विवाद हमें भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, रवि किशन और पवन सिंह के बीच देखनें को मिल रहा है। यह विवाद सोशल मीडिया और जनता के बीच भी तेज़ी से चर्चा का विषय बन गया है।

पहले से ही खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच किसी बात को लेकर तनातनी की खबरें सुनने को मिल रही थी, लेकिन बीते दिनों रवि किशन ने एक इवेंट के दौरान खेसारी पर टिप्पणी कर दी, जिससे यह विवाद और बढ़ गया।

गोरखपुर में आयोजित इवेंट में रवि किशन ने की थी टिप्पणी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित एक महोत्सव में रवि किशन ने बिना किसी का नाम लिए खेसारी के बारे में कहा कि “पहले जब नई फिल्म आती थी तो लोग उनके पैर छूते थे, लेकिन अब घुटना छूने लगे हैं।” इस टिप्पणी पर पवन सिंह वहां हँसी भी दिखा रहे थे, और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

रवि किशन द्वारा की गई यह टिप्पणी खेसारी लाल यादव को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। उन्होंने भी खुद के एक कार्यक्रम में स्टेज पर बिना नाम लिए रवि किशन और पवन सिंह दोनों को जवाब दिया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।

रवि किशन की टिप्पणी का जवाब देते हुए खेसारी लाल ने कहा है कि अगर कोई सम्मान करता है तो उसका अर्थ यह नहीं होता कि सामने वाला उसका “बाप” बन जाए।

इसके अलावा खेसारी ने कहा, “शुक्र मनाइये कि कम से कम आपका सम्मान करने वाला आपका भाई है … मुझे पैदा करने वाले का नाम श्री मंगरू यादव है, तो आप बाप मत बनिए।”

खेसारी लाल के इस जवाब से इस बात का साफ पता चलता है कि वे हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं, लेकिन ऐसा कहना है कि किसी व्यक्ति के बाप के जैसे है यह अवधारणा गलत है। उन्होंने अपने अंदाज़ में कहा कि किसी को भी उतना ही बोलना चाहिए “जितना वह बर्दाश्त कर सकता है।” उनकी इस शैली और शब्दों को फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में रिश्तों की जटिलता

ऐसा यह पहली बार नहीं हुआ है कि भोजपुरी सिनेमा में कलाकारों के बीच कभी-कभी अनबन और मतभेद देखनें को मिल रहे हैं। पहले भी खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच कई बार इस प्रकार के विवाद देखें जा चुके हैं, और कई बार उनके बयानों को लेकर इंटरनेट पर चर्चाएँ होती रही हैं। ऐसे विवाद अक्सर व्यक्तिगत बयानबाज़ी और सामाजिक मंचों पर तेज़ी से फैलते हैं।

इस विवाद के बाद, कई लोगों का यह कहना है कि इस प्रकार का विवाद भोजपुरी इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा और सख्त भाषणशैली  के परिणाम दर्शाता हैं, जहां कलाकार मंच से एक-दूसरे के बारे में तीखे शब्द बोल देते हैं। वहीं, फैंस का रिएक्शन भी बंटा हुआ है - कुछ लोग खेसारी के जवाब की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ इसे अनावश्यक विवाद की ओर ले जाने वाला कदम बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

खेसारी लाल यादव का रवि किशन को दिया गया यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। विडियो को देखनें के बाद, लोगों ने उनकी बातों को “सीधे और स्पष्ट” बताया है। वीडियो में खेसारी ने वही बात दोहराई है जो रवि किशन ने महोत्सव में कही थी, लेकिन अपने अंदाज़ में उसका जवाब दिया है।

इस वायरल वीडियो को कई प्लेटफ़ॉर्म पर लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है और जिस तरह दर्शकों ने प्रतिक्रिया दी है, वह इस विवाद को और अधिक चर्चित बना रहा है।

फैंस और इंडस्ट्री का रिएक्शन

इस विवाद पर भोजपुरी इंडस्ट्री के फैंस के विभिन्न प्रकार के रिएक्शन देखनें को मिल रहे हैं। कई लोगों ने खेसारी के जवाब को “संस्कारयुक्त” और “तार्किक” बताया है। कुछ लोगों का मानना है कि हर कलाकार का अनुभव और अंदाज़ अलग होता है, इसलिए मंच पर प्रतिक्रिया देना स्वाभाविक है।

वहीं, इस विवाद को कुछ दर्शकों ने केवल मनोरंजन पात्र बताया है, इस वायरल विडियो को लोगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब शेयर किया जा रहा है।

FAQs –

Q. विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

A. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में रवि किशन की टिप्पणी से यह विवाद शुरू हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Q. खेसारी लाल यादव ने क्या जवाब दिया?

A. खेसारी ने मंच से कहा कि सम्मान अपनी जगह है, लेकिन कोई उनका “बाप” न बने।

Q. इस विवाद में पवन सिंह का नाम क्यों आया?

A. कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह की प्रतिक्रिया को लेकर फैंस ने उन्हें भी इस विवाद से जोड़ दिया।

Click to read the full article

No tags available for this post.