SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

Weekly Horoscope: जाने इस सप्ताह क्या भविष्यवाणी कर रहे हैं आपके सितारें

By Team Flypped | August 19, 2019
Featured Image
Weekly Horoscope: कैसा रहेगा यह सप्ताह आपके लिए? किन उतार-चढ़ावों का करना होगा आपको सामना? यदि यही सवाल आपको बार-बार परेशान कर रहे है तो हम आपके लिए अगस्त 19 से अगस्त 25 तक का साप्ताहिक राशिफल लेकर आएं है जो ना सिर्फ आपको आपके भविष्य के लिए सचेत करेगा बल्कि आपके सवालों के जवाब भी प्रदान करेगा।

Weekly Horoscope

मेष - मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह मध्यम रहेगा। आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने में आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। इस सप्ताह प्रारम्भ किये गए नए कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान पर संयम बरतने की आवश्यकता है। इस समय आप कुछ बड़े सौदे कर सकते है। यदि आप मार्केटिंग में नौकरी कर रहे है तो स्थान परिवर्तन हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग किसी को भी उधारी देने से बचे। वृषभ - वृषभ राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और ताकत आपको बेहतर परिणाम प्रदान करेगी। इस समय आपको उधार मांगने वालों को नज़रन्दज़ करने की जरुरत है। आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे जिससे आपकी थकावट भी दूर होगी। आपकी धर्म-कर्म के कार्यों  में रूचि बढ़ेगी। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि चर्म रोग आपको परेशान कर सकते हैं। यह सप्ताह आर्थिक रूप से आपके लिए उत्तम रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने से बचे। अपने प्रियजनो के साथ समय बिताने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की ग़लतफहमी से बचे। मिथुन - मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहेगा। आपको प्रेम-सम्बंधित मामलों को विवेक ओर धैर्य के साथ संभालना होगा। आप रोज़मर्रा के कार्यों को पूरा करने में असमर्थता महसूस करेंगे। (Weekly Horoscope) इस सप्ताह आप कामकाज से जुडी यात्रा पर जा सकते है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपको किसी से भी क़र्ज़ लेने से बचना होगा नहीं तो आपको हानि उठानी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार की गति धीमी रहेगी। संतान प्राप्ति से पारिवारिक माहौल खुशी का बना रहेगा। कर्क राशि - कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिन रहेगा। आपको आपके मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आपको शत्रुओं से सतर्क रहने की अवश्यकता है। आर्थिक पक्ष को मज़बूत करने में समस्याएं उत्पन होगी। संतान को लेकर आप थोड़े चिन्तित हो सकते है। डायबिटीज के रोगियों को अपना ख़ास ख्याल रखने की आवश्यकता है। व्यवसाय में किसी भी तरह का नया प्रयोग करने से बचें। नौकरी में आपको उन्नति के बेहतर अवसर मिलेंगे। अपने जीवनसाथी के सामने अपनी भावनाओं को प्रकट करे। ऐसा करने से आपके रिश्ते में मज़बूती आएगी। सिंह - सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रह सकता है। आपको अपने शत्रुओं से बचना होगा जो आपके हर कार्य में बाधा पहुँचाने का प्रयास कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई ख़ुशी की खबर सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करना होगा। बिना वजह की गई यात्रा आपको परेशान कर सकती है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यह सप्ताह व्यापारियों के लिए उतार-चढ़ावों से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखी ओर सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को संयम बरतने की आवश्यकता है। कन्या राशि - कन्या राशि वालों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। यदि आप बाहर घूमने जाने की योजना बना रहे है तो वो आखिरी वक़्त पर रद्द हो सकता है। मुश्किल परिस्थितियों से उबरने में आपको अपने जीवनसाथी का अधिक सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आप दूसरों की मदद करने में अपनी ऊर्जा ओर समय लगाएंगे लेकिन ऐसे मामलों से दूर रहे जिनसे आपका कोई लेना देना नहीं है। आर्थिक पक्ष को मज़बूत करने के लिए आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करना होगा। त्वचा से जुड़े रोग परेशान कर सकते है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुगम रहेगा। तुला - .तुला राशि वालो के लिए ये सप्ताह मुश्किल रहने वाला है। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रह सकता है, जिस वजह से आप किसी भी कार्य को ठीक से नहीं कर पाएंगे। भौतिक सुखों में लिप्त होना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है।आपको संतान के कर्तव्यों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। असीमित होते खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यापार में किसी रिश्तेदार को भागीदार बनाने से बचें। नौकरी में आपको तनाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका मतभेद हो सकता है। वृश्चिक - वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। आपकी प्रतिभा सफलता के मार्ग पर अग्रसर होगी। इस समय आपको किसी यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी परिजन की वजह से आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस सप्ताह छात्र घूमने-फिरने जाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस समय आपको धन संबंधित समस्याएं हो सकती है। मानसिक थकान आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों को धैर्यपूर्वक काम करना होगा। यदि आप व्यवसाय में निवेश करना चाहते है तो यह सही समय है। धनु - धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ावों से भरा रहेगा। कठिन समय में आपको आपके जीवनसाथी का सहयोग नहीं मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल जीवन को प्रभावित कर सकता है। संतान आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है। इस सप्ताह आपके मन और आत्मा में अंतर्द्वंद की स्थिति बनी रहेगी। आशा के अनुसार आमदनी नहीं होगी जो आपको निराश करेगी। यह समय करियर और व्यापार के लिए उत्तम है। नौकरीपेशा लोगों को समय से अपने कार्य पूरे करने होंगे। दांपत्य जीवन में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाज़ी करने से बचें। मकर - मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ आपकी थकान का कारण बन सकती है। इस समय आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है वरना दुर्घटना हो सकती है। छात्रों के लिए अच्छा समय है। आपकी अपने करीबी लोगों के साथ रिश्तों में मधुरता आयेगी। इस हफ्ते के अंत में आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। यदि आप यात्रा पर जा रहे है तो टाल दे क्योंकि इसका आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपको अपने सहयोगियों के साथ अच्छे सम्बन्ध रखने होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय उत्तम है। दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। कुंभ -  कुंभ राशि वाले लोगों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते है लेकिन उनके साथ किसी भी तरह के व्यर्थ के खर्चें करने से बचें। इस समय संतान पक्ष से आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की सम्भावना है। यदि आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे है तो यह समय बढ़िया है। यह सप्ताह आपको आर्थिक रूप से मज़बूती प्रदान करेगा। जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों को दर्द से राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मीन - मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सरकार से जुड़े हुए मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होगी। कार्य योजनाओं को समय से पूरा करने पर विचार विमर्श करें। अगर आप कोई नया सौदा करना चाहते है तो यह समय उपयुक्त है। इस हफ्ते आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और ऐसा संभव है कि आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। यह सप्ताह आपकी स्थिति के लिए उत्तम रहेगा। आपको अपने दिमाग को थोड़ा आराम देने की आवश्यकता है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। वैवाहिक जीवन शांतिपूर्वक रहेगा।

यहाँ आपने जाना कि एस्ट्रोलॉजी के अनुसार आने वाला सप्ताह 12 राशियों  (Weekly Horoscope) के लोगों के लिए सामान्य ही रहने वाला है। यदि कोई घटना जो इन राशियों के जातकों के जीवन को प्रभावित कर सकती है तो वह इस राशिफल की सहायता से अपने भविष्य को लेकर जागरूक और सुरक्षित रह सकते है।

Click to read the full article

Tags:
Weekly Horoscope weekly horoscope scorpio in hindi scorpio ganeshaspeaks hindi vrishchik rashi 2019 weekly horoscope cancer weekly horoscope by kamal kapoor leo weekly horoscope in hindi leo rashifal in hindi 2019

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *