Find the latest news and articles

Monsoon Immunity Boosting Foods in hindi: बारिश में बीमारियों से बचें!

By |
Monsoon Immunity Boosting Foods in hindi: बारिश में बीमारियों से बचें!

Monsoon Immunity Boosting Foods in Hindi : काले बादल और मिट्टी की खुशबू के साथ बारिश का मौसम बहुत प्यारा लगता है। लेकिन, जैसे ही पहली बरसात होती है, अपने साथ कई तरह की बीमारियाँ और इन्फेक्शन भी ले आती है।

Monsoon Immunity Boosting Foods in Hindi

फ़िटनेस एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस मौसम में हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और इम्यूनिटी पर सीधा हमला होता है। यही कारण है कि आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक, सभी इस दौरान Monsoon Immunity Boosting Foods के सेवन पर जोर देते हैं।

यदि आप चाहते हैं कि इस बार बारिश का मजा सर्दी-खांसी या पेट की समस्याओं में न बीते, तो अपनी डाइट में बदलाव करना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि वे कौन से Monsoon Immunity Boosting Foods हैं, जो आपके शरीर को मजबूत बना सकते हैं।

मानसून में इम्यूनिटी क्यों कमजोर होती है?

जैसा कि आप जानते हैं कि बारिश के दिनों में हवा में नमी बढ़ जाती है, जो बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए सबसे अनुकूल माहौल होता है। हमारी बॉडी का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। ऐसे में शरीर को अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत होती है। सही Monsoon Immunity Boosting Foods का चुनाव न केवल आपको बीमारियों से बचाता है, बल्कि आपकी एनर्जी लेवल को भी हाई रखता है।

प्रमुख Monsoon Immunity Boosting Foods जिन्हें डाइट में जरूर शामिल करें

1. अदरक और तुलसी की जादुई जोड़ी

भारत के हर घर में अदरक और तुलसी का उपयोग सदियों से होता आ रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि अदरक में जिंजरोल नामक तत्व होता है जो आपके शरीर की सूजन कम करता है, जबकि तुलसी एक प्राकृतिक एंटी-बायोटिक है। जब हम Monsoon Immunity Boosting Foods की बात करते हैं, तो सुबह की शुरुआत तुलसी और अदरक की चाय या काढ़े से करना सबसे बेहतरीन विकल्प है।

2. हल्दी वाला दूध

शायद ही आप जानते होंगे कि हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन संक्रमण से लड़ने की अद्भुत क्षमता रखता है। रात को सोने से पहले गरम दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीना सबसे प्रभावी Monsoon Immunity Boosting Foods में गिना जाता है। इतना ही नहीं, यह न केवल गले की खराश दूर करता है, बल्कि शरीर के टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है।

3. खट्टे फल और विटामिन-C

नींबू, संतरा और मौसंबी जैसे फल विटामिन-C से भरपूर होते हैं। विटामिन-C सफेद रक्त कोशिकाओं यानी की White Blood Cells के उत्पादन को बढ़ाता है, जो संक्रमण से लड़ने का मुख्य काम करती हैं। इसलिए, अपनी डेली डाइट में इन Monsoon Immunity Boosting Foods को शामिल करना एक समझदारी भरा फैसला है।

आपकी रसोई में ही है इलाज

बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी रसोई के मसालों के डिब्बों में कई ऐसे Monsoon Immunity Boosting Foods छिपे हैं, जिनके बारे में हम अक्सर गौर नहीं करते हैं। जैसे कि :-

  • लहसुन: ऐसा कहा जाता है कि लहसुन में एलिसिन होता है, जो सर्दी-जुकाम के वायरस को खत्म करने में मदद करता है।
  • काली मिर्च: लहसुन के अलावा, काली मिर्च भी आपके शरीर के लिए फायदेमंद होती है।यह फेफड़ों को साफ रखने और बंद नाक को खोलने में मदद करती है।
  • दालचीनी: यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ शरीर को अंदरुनी गर्मी प्रदान करती है।

सब्जियों का सही चुनाव

आपको बारिश के मौसम में पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक या पत्तागोभी खाने से बचना चाहिए क्योंकि उनमें कीड़े और गंदगी होने का डर रहता है। इसके बजाय, लौकी, तोरई, करेला और टिंडा जैसी सब्जियां सबसे सुरक्षित और प्रभावी Monsoon Immunity Boosting Foods मानी जाती हैं। करेला विशेष रूप से कड़वा होने के बावजूद खून को साफ करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में रामबाण है।

प्रोबायोटिक्स और फर्मेंटेड फूड

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, हमारी 70% इम्यूनिटी हमारे पेट पर निर्भर करती है। दही या छाछ जैसे प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। हालाँकि, मानसून में बहुत ठंडा दही नही खाना चाहिए, लेकिन कमरे के तापमान पर रखा दही एक बेहतरीन Monsoon Immunity Boosting Foods की श्रेणी में आता है।

हर्बल काढ़ा है मानसून का रक्षक

मॉनसून के मौसम में अगर आपको महसूस हो कि आपकी तबीयत थोड़ी ढीली हो रही है, तो तुरंत एक हर्बल काढ़ा तैयार करें। जिसके लिए आपको गिलोय, दालचीनी, काली मिर्च और मुनक्का की ज़रुरत पड़ेगी। इन सभी फूड्स को उबालकर बनाया गया ड्रिंक सबसे शक्तिशाली Monsoon Immunity Boosting Foods में से एक है। यह ड्रिंक्स आपके शरीर के तापमान को संतुलित रखता है और वायरल बुखार से बचाता है।

मॉनसून के मौसम में खान-पान की अन्य सावधानियां

बहुत कम लोग इस बारें में जानते हैं कि Monsoon Immunity Boosting Foods खाना ही काफी नहीं है, बल्कि कुछ आदतों को छोड़ना भी जरूरी है, जैसे कि :-

  1. बाहर का जंक फूड: ठेले पर मिलने वाले पकौड़े या चाट इस मौसम में संक्रमण का सबसे बड़ा कारण बनते हैं।
  2. उबला हुआ पानी: मानसून में जल जनित बीमारियाँ जैसे टाइफाइड और हैजा आम हैं। हमेशा पानी उबालकर पिएं।
  3. फलों को धोना: कोई भी फल या Monsoon Immunity Boosting Foods कच्चा खाने से पहले उसे नमक के गुनगुने पानी से जरूर धोएं।

सूखे मेवे और बीज

अधिक जंक फूड्स खाने के बजाय आपको मॉनसून के मौसम में सूखे मेवे और बीज का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम, अखरोट और सूरजमुखी के बीज विटामिन-E और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये तत्व शरीर की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं। यदि आप रोजाना मुट्ठी भर मेवे खाते हैं, तो यह आपके लिए सबसे आसान Monsoon Immunity Boosting Foods साबित होंगे।

निष्कर्ष

सही मायनें में देखा जाए, तो मानसून खुशियां मनाने और प्रकृति का आनंद लेने का समय है। अपनी जीवनशैली में ऊपर बताए गए Monsoon Immunity Boosting Foods को शामिल करके आप न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं। हम आपको एक बात अच्छे से पता होना चाहिए कि इलाज से बेहतर बचाव है

अक्सर आपके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) –

प्रश्न :  मानसून में कौन से फल इम्यूनिटी बढ़ाने में सबसे ज्यादा मदद करते हैं?

उत्तर : विटामिन-C से भरपूर फल जैसे संतरा, पपीता और नाशपाती संक्रमण से लड़ने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में बेहतरीन हैं।

प्रश्न :  क्या बारिश के मौसम में कच्ची सब्जियाँ खाना सुरक्षित है?

उत्तर : बिल्कुल नहीं, मानसून में बैक्टीरिया का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए सब्जियों को हमेशा उबालकर या अच्छे से पकाकर ही खाएं।

प्रश्न :  गिलोय का काढ़ा मानसून में कैसे फायदेमंद साबित होता है?

उत्तर : गिलोय एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो पुराने बुखार को ठीक करने और प्लेटलेट्स काउंट को बनाए रखने में काफी मदद करता है।

प्रश्न :  क्या दही को मानसून की डाइट में शामिल करना चाहिए?

उत्तर : हाँ, दही एक प्रोबायोटिक है जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, बस ध्यान रहे कि यह ताजा और रूम टेम्परेचर पर हो।

प्रश्न :  अदरक और लहसुन का सेवन इस मौसम में क्यों जरूरी है?

उत्तर : इनमें एंटी-वायरल गुण होते हैं जो शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं और सर्दी-खांसी जैसे वायरल इन्फेक्शन से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

No tags available for this post.