Morning Diet Tips: सुबह खाली पेट क्या खाएं!

हमारे शरीर के लिए सुबह का समय बहुत ही अहम होता है। रातभर में आराम करने की वजह से डाइजेस्टिव सिस्टम थोडा सेंसिटिव हो जाता है, और इस समय ली गई हमारी पहली डाइट यह तय करती है कि पूरे दिन की सेहत, एनर्जी और पाचन कैसे रहने वाली हैं?
अगर सुबह गलत चीजें खा ली जाएं तो गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग आदि जैसी समस्याएं जल्दी बढ़ सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम जानें, सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए, ताकि एनर्जी बनी रहे और गैस न बने।
सुबह खाली पेट गैस बनने का क्या कारण है?
- खाली पेट चाय, कॉफी या खट्टे फल का सेवन करना।
- सुबह-सुबह हैवी, ऑयली या मसालेदार खाने का सेवन करना।
- नींद के बाद पेट का डाइजेशन स्लो हो जाना।
- तनाव और नींद की कमी से पेट की गड़बड़ी होना।
- कम पानी पीना, जिससे डिहाइड्रेशन और ब्लोटिंग होना।
खाली पेट क्या खाएं ?
1. गुनगुना पानी या नींबू पानी
- यह हमारे पेट को डिटॉक्स करने मदद करता है।
- हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता और बेहतर करने में भी मदद करता है।
- पाचन तंत्र को एक्टिव बनाने में भी मददगार है।
2. ओट्स या दलिया
- फाइबर का भरपूर सेवन करना, लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है।
- धीरे-धीरे पचता है और गैस, ब्लोटिंग नहीं होने देता है।
3. फल (केला, सेब, पपीता) फायदेमंद
- यह फल आसानी से पच जाते हैं।
- फाइबर और नैचुरल शुगर से एनर्जी बूस्ट करने में मदद करते हैं।
- पेट पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालते हैं।
4. भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स खाएं
- रातभर भिगोए हुए बादाम, अखरोट, मुनक्का का सेवन फायदेमंद होता है।
- हेल्दी फैट्स, मिनरल्स और विटामिन्स का स्रोत माने जाते हैं।
- इम्युनिटी मजबूत करते हैं और पाचन को सुधारते हैं।
5. नारियल पानी का सेवन करें
- इसका सेवन बॉडी को तुरंत हाइड्रेट करता है।
- इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने में मदद करता है।
- गैस और एसिडिटी की समस्या को कम करता है।
नाश्ते में क्या शामिल करें ?
- हल्का और फाइबरयुक्त नाश्ते का सेवन करें:
- ओट्स, दलिया, हल्का पोहा या उपमा
- फल और स्प्राउट्स
- उबला अंडा या दही
- नारियल पानी या हर्बल टी
- ओट्स, दलिया, हल्का पोहा या उपमा
नोट :
नाश्ते में तैलीय, तला-भुना और बहुत मसालेदार खाना तुरंत पेट को भारी बना देता है और गैस की दिक्कत को बढ़ा सकता है।
No tags available for this post.




