SEARCH

Find the latest news and articles

Searching articles...

नवरात्रि 2025 के बेस्ट नाइट्स: दिल्ली-एनसीआर में गरबा-डांडिया धमाल

By |
नवरात्रि 2025 के बेस्ट नाइट्स: दिल्ली-एनसीआर में गरबा-डांडिया धमाल

Navratri 2025 Delhi NCR Garba Dandiya: नवरात्रि सिर्फ़ व्रत और माँ दुर्गा की पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, संगीत और नृत्य का भी उत्सव है। इन दिनों गरबा और डांडिया नाइट्स पूरे देश में खास आकर्षण बन जाते हैं। दिल और आत्मा दोनों ही नाच उठते हैं जब नवरात्रि के गरबा नाइट्स की बात होती हैं। दिल्ली-एनसीआर में इस साल भी गरबा नाइट्स  के कार्यक्रमों की भरमार है। कम्युनिटी इवेंट्स, क्लब्स, सांस्कृतिक केंद्र, बड़े स्टेडियम और आउटडोर लॉन जैसी जगहों में आप इनका अनुभव कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कहाँ-कहाँ इनका अनुभव पा सकते हैं।

रिदमिक डांडिया 2.0, पीतमपुरा

नवरात्रि के अवसर पर पीतमपुरा स्थित द मैन्शन होटल एंड बैंक्वेट में रिदमिक डांडिया 2.0 का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम 26 से 28 सितंबर 2025 तक चलेगा और हर शाम 6 बजे से देर रात तक इसका आनंद लिया जा सकता है। टिकट की कीमतें 999 रुपये से शुरू होंगी। इस आयोजन की खासियत है लाइव संगीत, डीजे पर धुनें, नृत्य प्रतियोगिताएँ, फोटो खिंचवाने के लिए विशेष स्थल और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद एक ही जगह पर मिलेगा। विशाल और आरामदायक स्थल होने के कारण यह आयोजन परिवार और दोस्तों के समूह दोनों के लिए उपयुक्त है।

पैसिफिक डांडिया नाइट्स, पीतमपुरा (एनएसपी)

Navratri 2025 Delhi NCR Garba Dandiya: पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र में इस वर्ष पैसिफिक डांडिया नाइट्स का आयोजन होगा। यह उत्सव 25 से 27 सितंबर 2025 तक चलेगा और प्रतिदिन शाम 7 बजे से आरंभ होगा। यहाँ एंट्री टिकट की कीमत लगभग 799 रुपये से शुरू होगी। इस कार्यक्रम की विशेषता है खुला स्थल, ढोल और डीजे पर थिरकना तथा विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल मौजूद होंगे। आधुनिक अंदाज़ के साथ डांडिया का मज़ा लेने के लिए यह स्थान युवाओं और दोस्तों के ग्रुप में बेहद लोकप्रिय है।

गरबा डैज़ल 2.0, दिल्ली हाट पीतमपुरा

दिल्ली हाट पीतमपुरा इस बार गरबा डैज़ल 2.0 का गवाह बनेगा। यह कार्यक्रम 27 और 28 सितंबर 2025 को आयोजित होगा। इसकी खासियत है कि यह दोपहर 3 बजे से लेकर रात तक (लगभग 7 से 8 घंटे) चलेगा। यहाँ एंट्री टिकट केवल 199 रुपये में उपलब्ध होगी। परंपरा और आधुनिकता का संगम इस आयोजन को खास बनाता है। लोक नृत्य, हस्तशिल्प, फ़ूड स्टॉल और उत्सव का वातावरण मिलकर इसे यादगार अनुभव बना देगा। कम खर्च में भी यह आयोजन बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।

गरबा-ए-फ्यूज़न: डांडिया × ढोल, प्रीत विहार

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित कैफ़े जी3 में इस बार गरबा-ए-फ्यूज़न: डांडिया × ढोल का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम 26 और 27 सितंबर 2025 को होगा और हर दिन शाम 7 बजे से आरंभ होगा। यहाँ एंट्री टिकट लगभग 499 रुपये से शुरू होगी। इस आयोजन में पारंपरिक संगीत और आधुनिक फ्यूज़न का अद्भुत मेल देखने को मिलेगा। ढोल की थाप पर गरबा, नृत्य प्रतियोगिताएँ, फोटोग्राफी के लिए विशेष स्थल और उत्साह से भरा वातावरण इसकी मुख्य विशेषताएँ हैं।

द्वारका डांडिया नाइट्स 2025

Navratri 2025 Delhi NCR Garba Dandiya: पश्चिमी दिल्ली का द्वारका क्षेत्र भी इस बार नवरात्रि के रंगों से जगमगाएगा। यहाँ द्वारका डांडिया नाइट्स 2025 का आयोजन 27 और 28 सितंबर 2025 को होगा। इसका समय शाम 7 बजे से देर रात तक रहेगा और टिकट लगभग 499 रुपये का होगा। इस आयोजन में रंगीन सजावट, लाइव संगीत और पूरी रात गरबा-डांडिया का आनंद मिलेगा। परिवार और मित्रों के साथ पारंपरिक माहौल में उत्सव मनाने के लिए यह स्थान बेहद उपयुक्त है।

अन्य नवरात्रि आयोजन (राजवाड़ा पैलेस, स्टेडियम और क्लब)

दिल्ली-एनसीआर में उपरोक्त आयोजनों के अलावा भी कई बड़े और छोटे कार्यक्रम होंगे। इनमें राजवाड़ा पैलेस, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं। साथ ही कई सामुदायिक मैदानों और क्लबों में भी गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन होगा। इन आयोजनों के टिकट की कीमतें अलग-अलग होंगी।  कुछ आयोजन बेहद सस्ते (200-300 रुपये) और कुछ प्रीमियम श्रेणी (1000 रुपये या उससे अधिक) में होंगे। यहाँ पारंपरिक गरबा, लोक संगीत, स्वादिष्ट भोजन और भव्य सजावट के साथ विविध अनुभव मिलेंगे।

Click to read the full article

No tags available for this post.