मूलांक 4 वालों का व्यक्तित्व: जानें इनके जीवन, प्रेम और करियर के राज़!

Numerology number 4 : अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 है।
इस अंक का स्वामी ग्रह है राहु (Rahu)जो भ्रम, रहस्य, कल्पना और अचानक परिवर्तन का कारक माना गया है।
इसी वजह से 4 नंबर (Mulank 4) वालों की ज़िंदगी में कुछ ना कुछ अनपेक्षित (Unexpected) घटता ही रहता है और कभी बहुत अच्छा तो कभी थोड़ा चुनौती भरासफ़र रहता है।
मूलांक 4 का स्वभाव
मूलांक 4 (Numerology number 4) वाले लोग बहुत प्रैक्टिकल (व्यवहारिक) और लॉजिकल थिंकर होते हैं। ये जो सोचते हैं, वही करते हैं, भावनाओं से ज़्यादा दिमाग से अपने फैसले लेते हैं।
हर चीज़ में प्लानिंग, सटीकता और अनुशासन इन्हें बेहद पसंद होता है। ये अलग सोचने वाले होते हैं इसलिए भीड़ से हटकर चलना इन्हें पसंद होता है।
बातों में सीधे और सच्चे होंते हैं इसलिए जो गलत है, वो कहने से नहीं डरते है। कई बार इसी वजह से इन्हें “Rebel Thinker” या “विरोधी विचारक” भी कहा जाता है।
4 नंबर वालों की सबसे बड़ी ताकतें
- मूलांक 4 (Mulank 4) वाले लोगों की सबसे बड़ी ताकत है इनका संकल्प (determination)। एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। टीम में भरोसेमंद साथी साबित होते हैं।
- संगठन, प्रबंधन, और तकनीकी ज्ञान में माहिर होते हैं। इनका दिमाग बहुत तेज़ और विश्लेषणात्मक होता है। ये लोग किसी भी सिस्टम या रूल को समझकर, उसमें सुधार करना चाहते हैं।
4 नंबर वालों की सबसे कमज़ोरियां
- राहु के प्रभाव से इनमें कभी-कभी जिद्द और गुस्सा अधिक बढ़ा हुआ नज़र आ सकता है। ये अपनी बात से पीछे हटना नहीं जानते हैं। कभी-कभी यह दूसरों की भावनाओं को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।
- दिल में बहुत कुछ रखते हैं पर ज़ाहिर नहीं कर पाते हैं इसलिए मूलांक 4 वालों में तनाव बढ़ सकता है। भरोसे के मामलों में चोट खा सकते हैं क्योंकि ये दिल से सच्चे होते हैं।
- अगर यह अपने जीवन में लचीलापन (Flexibility) अपनाते हैं तो इन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।
मूलांक 4 का करियर
मूलांक 4 (Numerology number 4) वाले सिस्टम सुधारने, मैनेजमेंट करने और स्ट्रक्चर बनाने में माने जाते हैं। Mulank 4, इनके लिए उपयुक्त करियर क्षेत्र के सुझाव नीचे दिए गए हैं:-
- इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी
- डिफेंस, पुलिस, एडमिनिस्ट्रेशन
- पॉलिटिक्स या सोशल लीडरशिप
- टीचिंग और काउंसलिंग
- रिसर्च, डेटा एनालिसिस, साइंस
- बिज़नेस में सिस्टम या प्रोसेस डेवलपमेंट
ये लोग 'बॉस' या 'मेंटॉर' बनने की भी काबिलियता रखते हैं, लेकिन माइक्रो-मैनेजमेंट से इन्हें बचना चाहिए।
मूलांक 4 का प्यार और रिश्ते
- मूलांक 4 (Numerology number 4) वाले गहराई से प्यार करने वाले होते हैं लेकिन यह अपने प्यार का दिखावा नहीं करते हैं।
- रिश्तों में स्थिरता चाहते हैं, पर हर चीज़ में नियंत्रण रखना भी पसंद करते हैं।
- ज़्यादा पॉज़ेसिव हो सकते हैं। भरोसे के साथ-साथ इन्हें “स्पेस” भी चाहिए होता है।
- अनुकूल मूलांक: 1, 2, 4, 7, 8
- असंगत मूलांक: 3, 5, 9 (मतभेद जल्दी हो सकते हैं)
- अगर इन्हें सही साथी मिल जाए जो इन्हें समझे, तो ये बहुत समर्पित पार्टनर साबित होते हैं।
मूलांक 4 का स्वास्थ्य
Numerology number 4 : राहु के प्रभाव से इनका दिमाग ज़्यादा चलता है, इसलिए तनाव, अनिद्रा, माइग्रेन, ब्लड प्रेशर आदि जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
कई बार Mulank 4 ओवरथिंकिंग इनके मन की शांति छीन लेती है। इसलिए मेडिटेशन, योग करने की सलाह दी जाती है। हरी सब्ज़ियाँ और हल्का भोजन करें साथ ही नींद का ध्यान रखें और मोबाइल से दूरी बनाएं।
लकी कलर, दिन और उपाय
- शुभ दिन: रविवार, सोमवार, बुधवार, शनिवार
- शुभ रंग: नीला, खाकी, ग्रे, हल्का भूरा
- शुभ अंक: 1, 2, 7, 8
उपाय
- राहु शांति के लिए “ॐ रां राहवे नमः” का जाप करें।
- शनिवार को नीले कपड़े पहनें।
- गरीबों में तिल, उड़द या नीले कपड़े दान करें।
Click to read the full article
No tags available for this post.