How to Reduce Feet Inflammation and Heat : पैरों की जलन और सूजन कम करने के रामबाण उपाय
How to Reduce Feet Inflammation and Heat : क्या आपको पता है कि क्यों अधिकतर लोगों के पैरों में सूजन और जलन जैसी समस्या देखने को मिलती है। ऐसा इस कारण से होता है क्योंकि जब लोग लंबे समय तक खड़े रहते हैं या फिर अधिक समय तक पैदल चलते हैं। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति काफी लम्बे समय तक एक जगह पर बैठकर काम करता है तब भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
पैरों की सूजन और जलन को कैसे कम करें?
अधिक समय तक खड़े रहने या फिर चलने से आपके पैरों में गर्माहट, भारीपन, दर्द या सूजन जैसी समस्या देखने को मिल सकती है। इसका मतलब है कि आपके शरीर में अच्छे से रक्त का संचार नहीं हो रहा है। इसके साथ ही, आपके शरीर में अधिक तरल एकत्रित हो रहा है। कई बार आपको अधिक थकान भी महसूस हो सकती है।
गलत दिनचर्या तथा खान-पान भी आपके स्वाथ्य को ख़राब कर सकता है। यदि आप अपनी दिनचर्या में सुधार के साथ अच्छे भोजन का सेवन करते हैं, तो आप Reduce Feet Inflammation and Heat जैसी समस्या से निजात पा सकते हैं।
पैरों में सूजन और गर्मी के क्या कारण है ?
कई कारणों के चलते आपके पैरों में सूजन और जलन हो सकती है। एक ही स्थान पर अधिक समय तक बैठे रहना या फिर चलने की वजह से रक्त के संचार को अधिक धीमा या तेज़ कर देता है। जिसके कारण शरीर में सूजन देखने को मिलती है।
यह सब समस्या अधिक नमक के सेवन से भी हो सकती है। इन सबके अलावा, मोटापा, गर्भावस्था, गर्म मौसम, शरीर में पानी की कमी, हार्मोनल बदलाव, चोट, नसों की कमजोरी, डायबिटीज, थायरॉइड या किडनी से जुड़ीं बीमारी की वजह से भी Reduce Feet Inflammation and Heat देखने को मिलती है।
क्या है पैरों की सूजन और जलन कम करने के घरेलू उपाय ? (How to Reduce Feet Inflammation and Heat)
- यदि आप अपने पैरों को ऊँचा रखकर 15 से 20 मिनट तक आराम करते है तो इससे आपके पैरों में जमा अतिरिक्त तरल वापस शरीर में अच्छे से फ़ैल जाता है। जिससे आपके शरीर की सूजन कम होने लगती है।
- Feet Inflammation and Heat की समस्या से जूझ रहे लोग, यदि ठंडे पानी या बर्फ से पैरों की सिकाई करते हैं तो इससे भी जलन और सूजन में शीघ्र ही आराम मिलता है। इस बात का ध्यान रखना है कि आपको बर्फ को सीधा अपनी त्वचा के सम्पर्क में नहीं लाना है।
- 15 से 20 मिनट तक गुनगुने पानी में नमक डालकर, उसमें अपने पैर डालकर बैठने से भी आपको Feet Inflammation and Heat में आराम मिलता है। थकान और सूजन को दूर करने के साथ ही साथ यह मांसपेशियों में भी आराम पहुँचता है।
- क्या आपको पता है कि सरसों के तेल की मालिश से भी रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे जलन कम होती है।
क्या खान-पान में बदलाव करने से Feet Inflammation and Heat से निजात पाया सकता है ?
- नमक का सेवन कम करने से पैरों में बढ़ती सूजन को रोका जा सकता है।
- इनके अलावा, यदि आप केला, नारियल पानी, पालक, शकरकंद और दही पोटैशियम से भरपूर भोजन का सेवन करते हैं, तो यह आपके पैरों की सूजन और जलन को कम करने के लिए रामबाण का कार्य करता है।
- क्या आप हल्दी, अदरक, लहसुन और आंवला का सेवन करते हैं, यदि हाँ, तो आपको कभी भी पैरों में सूजन या जलन की शिकायत नहीं होगी।
कैसे बनायें अपनी जीवनशैली को बेहतर ?
हमें नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। जिसमें हम योग, स्ट्रेचिंग और साइकलिंग कर सकते हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
साथ ही साथ हम अच्छे रक्त संचार के लिए आरामदायक जूतों को पहनना चाहिए। जिससे पैरों में सूजन और जलन में आराम मिलता है। यदि हम ज्यादा टाइट जूते या हाई हील पहनते हैं, तो इससे हमारे पैरों में सूजन आ सकती है।
FAQs
Q. क्यों होती है पैरों में सूजन और गर्मी ?
A. अधिक समय तक एक ही स्थान पर बैठे या खड़े रहना और अधिक नमक का सेवन करना हमारे शरीर के रक्त संचार को ख़राब करता है। जिससे हमें पैरों में जलन के साथ किडनी या हार्ट से जुड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
Q. पैरों की सूजन में जल्दी आराम कैसे लायें ?
A. यदि ठंडे पानी की सिकाई या फिर अपने दोनों पैरों को ऊपर करके बैठने से इस समस्या से तुरंत निजात पाया जा सकता है।
Q. क्या अधिक चलने से पैरों में जलन होती है ?
A. हाँ, यदि आप अधिक समय तक पैदल चलते हैं, तो आपको पैरों में जलन या फिर सूजन जैसी समस्या हो सकती है।
Click to read the full article
No tags available for this post.