Healthy Low Calorie Snacks for Weight Loss Recipes से वजन घटाएं
Healthy Low Calorie Snacks for Weight Loss Recipes in Hindi : अक्सर ऐसा देखा गया है कि वजन घटाने के दौरान, किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है कि कैसे कम से कम जंक फूड्स का सेवन किया जाए।
आपके साथ ही ऐसा बहुत बार हुआ होगा कि दोपहर के 4 बजे हों या रात को टीवी देखते समय, भूख लगने पर आप एक हेल्दी फूड्स खाने के बजाय अक्सर अनहेल्दी चिप्स या बिस्कुट खाने का अच्छा विकल्प मानते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि Healthy Low Calorie Snacks for Weight Loss Recipes का सही चुनाव आपकी वेट लॉस जर्नी को बेहतर बना सकता है?
Healthy Low Calorie Snacks for Weight Loss Recipes in Hindi
आपको इस बात का पता होना चाहिए कि लो-कैलोरी स्नैक्स का मतलब बोरिंग खाना नहीं है। आज हम आपको अपने इस लेख में 5 ऐसी रेसिपीज़ की बारें में बताएँगे, जो न केवल बनाने में आसान हैं, बल्कि आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखेंगी।
1. चटपटी भुनी हुई मखाना
क्या आपको पता है कि मखाने को Healthy Low Calorie Snacks for Weight Loss Recipes के लिए एक 'सुपरफूड' माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सुपरफ़ूड में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है और इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, जो इसे वजन घटाने के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है।
- रेसिपी: एक कड़ाही में आधा चम्मच घी गर्म करें। उसमें एक बाउल मखाना डालें और धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भूनें। ऊपर से चुटकी भर सेंधा नमक, काली मिर्च और हल्दी पाउडर मिलाएं।
- क्यों है खास: यह चिप्स का एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है जो आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। वजन घटने के लिए मेटाबॉलिज्म का बेहतर होना ज़रूरी होता है।
2. खीरा और पीनट बटर बाइट्स
यदि वजन घटाने के दौरान, आपका कभी भी कुछ रिफ्रेशिंग और क्रंची खाने का मन करें, तो खीरा और पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं। यह एक ऐसा हेल्दी फ़ूड है जिसे Healthy Low Calorie Snacks for Weight Loss Recipes की सूची में शामिल किया गया है।
- रेसिपी: एक ताजे खीरे को मोटे स्लाइस में काट लें। हर स्लाइस के ऊपर आधा चम्मच नेचुरल पीनट बटर लगाएं। आपको चीनी का बिलकुल भी उपयोग नहीं करना है। चीनी के स्थान पर आप थोड़े से अलसी के बीज भी छिड़क सकते हैं।
- क्यों है खास: खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है और पीनट बटर से आपको गुड फैट्स और प्रोटीन मिलता है।
3. मसाला अंकुरित मूंग
स्नैक्स के रूप में आप अंकुरित मूंग का सेवन कर सकते हैं। Weight Loss के दौरान, इन फूड्स का सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी रहता है। Healthy Low Calorie Snacks for Weight Loss Recipes की तलाश करने वालों और जिम जाने वालों के लिए यह स्नैक सबसे बेस्ट विकल्प है।
- रेसिपी: एक कप उबले या कच्चे अंकुरित मूंग लें। इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च मिलाएं। स्वाद के लिए नींबू का रस, काला नमक और चाट मसाला डालें।
- क्यों है खास: अंकुरित मूंग में फाइबर बहुत ज्यादा होता है, जो पाचन को सुधारता है और बेवजह की भूख को रोकता है। वजन घटने के दौरान अधिक भूख लगना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।
4. होममेड ग्रीक योगर्ट विथ बेरीज
निरंतर एक्सरसाइज या फिर डाइट का अच्छे से पालन करने के दौरान, कई बार ऐसा होता है कि आपको मीठा खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में आप अनहेल्दी आइसक्रीम खाना अधिक पसंद करते हैं, बल्कि आपको इसकी बजाय Healthy Low Calorie Snacks for Weight Loss Recipes की सूची में आने वाले दही के विकल्प को चुनना चाहिए।
- रेसिपी: आधा कप बिना चीनी वाला गाढ़ा दही यानी Greek Yogurt लें। इसमें 4-5 स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी काट कर डालें। मिठास के लिए आधा चम्मच शहद मिला सकते हैं।
- क्यों है खास: वजन घटने के दौरान, दही का सेवन आपकी सेहत के लिए अच्छा रहता है, क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स आपकी पेट की सेहत को दुरुस्त रखते हैं।
5. बेक्ड शकरकंद चिप्स
अगर आप आलू के शौकीन हैं, तो शकरकंद एक बेहतर और लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला विकल्प है, जो Healthy Low Calorie Snacks for Weight Loss Recipes में भी अपनी खास जगह रखता है। यह एक ऐसा फ़ूड है, जो आपको आसानी बाजार में मिल जाता है।
- रेसिपी: शकरकंद के पतले स्लाइस काटें। उन पर थोड़ा सा जैतून का तेल और दालचीनी पाउडर छिड़कें। ओवन या एयर-फ्रायर में कुरकुरा होने तक बेक करें।
- क्यों है खास: यह विटामिन-A का बड़ा स्रोत है और आपके 'शुगर लेवल' को अचानक बढ़ने नहीं देता।
ये भी पढ़ें : Brain Hemorrhage: समय पर पहचान बचा सकती है जान, जानें क्या है ‘गोल्डन आवर’?
स्नैकिंग के कुछ नियम जो आपको पता होने चाहिए -
वजन घटाने का मतलब खुद को भूखा रखना नहीं, बल्कि स्मार्ट ईटिंग है। याद रखें:
- हमेशा पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखें।
- धीरे-धीरे चबाकर खाएं ताकि दिमाग को 'पेट भर गया' का संकेत मिल सके।
- स्नैक्स के साथ पर्याप्त पानी पिएं।
Click to read the full article