Best Pre-Workout Food & Drinks: वर्कआउट से पहले क्या लें?

आजकल लोग फिटनेस को लेकर ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं। फिट रहने के लिए लोग अपनी डाइट्स में बदलाव करने के साथ ही वर्कआउट का सहारा भी लेते हैं, क्योंकि इससे आपके शरीर को ऊर्जा और फोकस मिलता है। अब वर्कआउट की तैयारी के लिए लोग प्री-वर्कआउट के महत्व को भी अच्छे से समझने लगे हैं। बता दें कि प्री-वर्कआउट वो गतिविधियां और उपाय होते हैं, जो कि वर्कआउट से पहले किए जाते हैं। प्री-वर्कआउट को अच्छे से फॉलो करने पर आपका शरीर पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त करता है और आपकी फोकस एक्टिविटी भी बढ़ने लग जाती है।
ऐसे में सही तरीके से वर्कआउट करना काफी जरूरी माना जाता है, क्योंकि सही तरीके से वर्कआउट करने से आपकी सहनशक्ति बढ़ती है और आपकी वर्कआउट परफॉर्मेंस में सुधार आता है। इसलिए वर्कआउट करते समय कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना आवश्यक है। आज के अपने इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि best pre workout कौन से हैं? इसकी डाइट और फायदें में शामिल चीजें।
Pre Workout क्या होता है?
प्री-वर्कआउट, जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है। यह वर्कआउट से पहले की जाने वाली एक्टिविटी होती है। इसे करने से शरीर में एनर्जी, सहनशक्ति और फोकस बढ़ता है। इसमें एक्सरसाइज शुरू करने से पहले कुछ हल्की स्ट्रेचिंग, वॉर्म-अप एक्सरसाइज और शरीर को पानी एवं उर्जा देने वाले कुछ उपाय शामिल होते हैं। प्री-वर्कआउट करने से पहले आपका शरीर वर्कआउट के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाता है और आपकी वर्कआउट की थकान भी कम हो जाती है।
Pre Workout के फायदें (Benefits of Pre Workout)
प्री वर्कआउट करने से कई सारे फायदें होते हैं।
उर्जा में वृद्धि: इसे करने से आपके शरीर को उर्जा मिलती है, जिससे आप अधिक समय तक और ज्यादा वजन के साथ एक्सरसाइज कर सकते हैं।
सहनशक्ति में सुधार: प्री-वर्कआउट आपके शरीर की सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आप लंबे समय तक और हार्ड एक्सरसाइज आसानी से कर सकते हैं।
मसल्स स्ट्रॉन्ग होना: प्री-वर्कआउट स्ट्रेचिंग और हल्की एक्सरसाइज से मसल्स में फ्लेक्सिबिलिटी आती है, जिससे मसल्स मजबूत होती है और चोट लगने का खतरा कम हो जाता है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ता है: इसकी मदद से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे कैलोरी को कम करने में मदद मिलती है और शरीर में वसा की कमी होती है।
फोकस में वृद्धि: प्री-वर्कआउट को सही तरीके से करने से मानसिक रूप से आपके फोकस की क्षमता में वृद्धि होती है।
Best pre workout कौन से हैं?
ऊर्जा और स्टेमिना वाला प्री-वर्कआउट: यह प्री-वर्कआउट फॉर्मूला कैफीन, बीटा-एलानीन और एल-सिट्टुलिन जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसे करने से आपको एनर्जी, फोकस और सहनशक्ति की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह ऊर्जा बढ़ाकर आपको तुरंत वर्कआउट के लिए मानसिक रूप से तैयार करता है।
लो-स्टिम या नो-स्टिम प्री-वर्कआउट: अगर आप अधिक कैफीन के प्रति संवेदनशील हैं, तो यह ऑप्शन आपके लिए अच्छा हो सकता है। इसमें मुख्य रूप से एल-सिट्टुलिन, बीटा-एलानीन और एल टायरोसीन जैसे काम करने वाले तत्व मौजूद होते हैं, जो कि बिना किसी उतार-चढ़ाव के एनर्जी और फोकस देते हैं।
मसल एंडुरेंस-फोकस ब्लेंड: इस प्री-वर्कआउट ब्लेंड में अमीनो एसिड्स शामिल होते हैं, जो मसल को होने वाली थकावट को देर तक रोकने और आपकी एकग्रता क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप ज्यादा वजन उठाते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद है।
Best pre workout drink कौन सी हैं?
अगर आप बिना किसी सप्लीमेंट पाउडर के प्री-वर्कआउट करना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ homemade pre workout drink लेकर आए हैं। यह ड्रिंक्स बनाने में आसान, सुरक्षित और फिटनेस के हिसाब से काफी असरदार मानी जाती हैं।
- प्री-वर्कआउट से पहले आप केला, शहद और पानी से मिलाकर एक एनर्जी बूस्टर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 पका हुआ केला, 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा पानी मिलाकर ब्लेंड कर लें। यह ड्रिंक आसानी से घर पर तैयार होने वाली सबसे अच्छी ड्रिंक (best pre workout drink homemade) मानी जाती है और शरीर को एनर्जी देती है। इसकी मदद से बायोचार्ज, पोटेशियम की कमी दूर होगी और आपके शरीर को थकान भी महसूस नहीं होंगी।
- नारियल पानी में नींबू और नमक मिलाकर भी पी सकते हैं। यह प्री-वर्कआउट के लिए अच्छा सोर्स माना जाता है। यह आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखेगा और पसीने में खत्म हुई नमक की मात्रा की पूर्ति करेगा। यह ड्रिंक डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए भी मददगार है।
- अगर आपको हाइड्रेशन और Vitamin C की कमी को पूरा करना है और वर्कआउट करते समय शरीर को ठंडक महसूस करानी हैं, तो आप तरबूज, पुदीना और नींबू को ब्लेंड कर एक ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। यह गर्मियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है।
- वर्कआउट के लिए अदरक, नींबू और शहद से तैयार की गई ड्रिंक भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से मसल्स में सूजन नहीं आती है, पाचन क्रिया बेहतर होती है और शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है।
Natural pre workout drink आपकी एनर्जी, हाइड्रेशन और परफॉर्मेंस को बिना कोई नुकसान पहुंचाए बूस्ट करने में मदद करेंगी। इसके साथ ही यह किफायती, सुरक्षित और घर पर जल्दी बनने वाली ड्रिंक्स हैं।
जानें best pre workout food
pre workout food का मुख्य उद्देश्य शरीर को एनर्जी देना है, ताकि वर्कआउट के समय शरीर को सुस्ती या थकावट महसूस ना हो। यहां कुछ best pre workout food की लिस्ट दी गई है, जिन्हें आप वर्कआउट करने से पहले खा सकते हैं।
केला: केला में पोटेशियम और शर्करा पाया जाता है, जो कि शरीर को जल्दी ऊर्जा प्रदान करता है। यह मसल्स को मजबूत बनाता है। आप एक केला या फिर केला का शेक बनाकर ले सकते हैं।
ओट्स: ओट्स में कंप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देने में मदद करते हैं। इसकी मदद से आपका शरीर एक्टिव रहता है। आप ओट्स को पानी या दूध के साथ पकाकर खा सकते हैं। आप इसमें कुछ फल भी डाल सकते हैं।
अंडे: अंडे को प्रोटीन और फैट्स का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो मसल्स बनाने के लिए जरूरी है। इसके सेवन से एनर्जी भरपूर मात्रा में मिलती है। आप 2 से 3 उबले हुए अंडे या इसका आमलेट बनाकर खा सकते हैं।
बादाम और अखरोट: इनमें हेल्दी फैट्स और विटामिन्स होते हैं, जो कि शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। आप एक मुट्ठी बादाम या अखरोट खा सकते हैं। इसके अलावा, इसे ओट्स या योगहर्ट के साथ भी खा सकते हैं।
दही: इसमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो पेट को साफ रखने में मदद करते हैं और पाचन क्रिया को बढ़ाते हैं। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो कि मसल्स की रिकवरी के लिए बेहतर मानी जाती है।
ब्राउन राइस: इसमें फाइबर और कार्बोहइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर को स्थिर एनर्जी देने में मददगार होते हैं। इन्हें आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
जिम के लिए कौने से प्री-वर्कआउट फूड्स का सेवन करें (pre workout food for gym)
अगर आप जिम में वर्कआउट करने वाले हैं, तो आपको पहले से अपनी ऊर्जा को बढ़ाने के लिए सही फूड्स का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आप केला, ओट्स, सेब, ब्राउन राइस, पीनट बटर, तरबूज, पत्तेदार हरी सब्जियां, हुमस और गाजर आदि खा सकते हैं। यह pre workout food आपके शरीर की सभी जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करेंगे, ताकि आपको एक्सरसाइज में किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
प्री-वर्कआउट के लिए खाने से पहले रखी जाने वाली सावधानियां
- भारी खाना खाने से बचें, क्योंकि इससे पाचन में परेशानी आ सकती है।
- वही खाना खाएं, जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा प्राप्त हो सके।
- प्री वर्कआउट से पहले पानी अधिक मात्रा में पीएं, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो।
- वर्कआउट के कम से 30-45 मिनट पहले ही कुछ खाएं।
निष्कर्ष
सही प्री-वर्कआउट फूड्स का चयन आपकी वर्कआउट परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है। ऊर्जा, सहनशक्ति और फोकस बढ़ाने के लिए आप सही आहार का सेवन करें, जिससे आपको सकारात्मक परिणाम मिल सके। आप अपनी डाइट में केला, ओट्स, अंडे, पीनट बटर और दही जैसे पोषक तत्वों को शामिल कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि हल्का और संतुलित खाना आपके वर्कआउट से पहले सही रहता है और सही समय पर लेने से आपको अन्य परेशानियों का सामना नहीं करना होता है। इसलिए अपनी फिटनेस जर्नी में सही फूड्स को शामिल करें।
Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ आपकी जागरुकता के लिए प्रदान की गई है और इसे पेशेवर स्वास्थ्य या पोषण सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। आप किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही किसी भी प्री-वर्कआउट फूड या ड्रिंक का सेवन करें।
Reference Link
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.




