Flypped Hindi

SWP Kya Hota Hai? जानें इसके फायदे और निवेश करने का तरीका

By |
SWP Kya Hota Hai? जानें इसके फायदे और निवेश करने का तरीका

म्यूचुअल फंड में इनवेस्ट करने वालों के लिए वे ऑप्शन आकर्षक होते हैं, जिनमें कम जोखिम होता है और यह स्थिर और सुरक्षित रिटर्न देने में मदद करते हैं। SWP एक महत्वपूर्ण म्यूचल फंड इनवेस्टमेंट प्लान है। यह उन निवेशकों के लिए उपयुक्त माना जाता है, जो म्यूचल फंड से नियमित रूप से राशि (अमाउंट) निकालना चाहते हैं और वो भी बिना पूरी राशि को एक साथ निकाले हुए।

यह योजना उन लोगों के लिए अच्छी है , जो रिटायर हो चुके हैं या जिन्हें नियमित आय (इनकम) की आवश्यकता होती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि swp kya hota hai? इसके क्या लाभ है और इसमें कैसे निवेश किया जा सकता है।

जानें SWP kya hota hai?

SWP (swp full form in hindi) का पूरा नाम Systematic Withdrawal Plan है। इसमें निवेशक म्यूचुअल फंड में एक बार निवेश करता है और फिर यह हर महीने या तिमाही के आधार पर एक निश्चित राशि निकालने की अनुमति देता है। सरल शब्दो में, इसकी मदद से आप अपने निवेशित कोष से सैलरी की तरह एक निश्चित राशि निकाल सकते हैं।

SWP के फायदे (Benefits of SWP)

एसडब्ल्यूपी में निवेश करने से कई फायदे हो सकते हैं।

  • यह योजना निवेशकों को नियमित आय प्रदान करती है।
  • इसका इस्तेमाल करने से निवेशकों को समय के साथ अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं।
  • SWP से आपको एक निर्धारित राशि हर महीने सैलरी की तरह प्राप्त होती है, जिससे आपको पैसों से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना होता है। यह एक सुरक्षित तरीका माना जाता है।
  • इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से कितने पैसे निकालने हैं और किस समय निकालने है, कस्टमाइज कर सकते हैं।
  • SWP योजना में आपकी निकासी के समय लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स होता है, जो कि इस योजना के तहत कम रेट पर लगता है। ऐसे में आपको टैक्स में कुछ छूट मिल जाती है।

SWP के प्रकार (Types of SWP)

यहां हम आपके लिए SWP के प्रकार लेकर आएं है, जिनकी मदद से आप यह पता कर सकते हैं कि आपको किसमें और कैसे निवेश करना है। आप अपनी च्वॉइस के अनुसार best swp plan in india भी चुन सकते हैं।

Hybrid Fund: SWP में निवेश का पैसा इक्विटी और डेट दोनों में लगा होता है, जिसकी वजह से इसमें जोखिम और उतार-चढ़ाव काफी कम होता है। यह उन निवेशकों के लिए के लिए सही माना जाता है, जो कि चाहते हैं कि बाजार में अप-डाउन होने पर भी उनके पैसों पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े और उन्हें नियमित रूप से पैसे मिलते रहे। इस फंड में निवेशकों को स्थिरता ज्यादा मिलती है। इसलिए इसे रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली इनकम का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है।

Equity Fund: यह फंड पूरी तरह से स्टॉक मार्केट के प्रदर्शन पर डिपेंड करता है। इसमें लंबे समय में अधिक रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। शेयर बाजार में अप-डाउन ज्यादा होते हैं, इसलिए इसमें जोखिम भी अधिक होता है। अगर बाजार में गिरावट आ जाए तो आपकी तय की गई राशि निकालने के लिए फंड हाउस को ज्यादा यूनिट्स बेचनी पड़ती है, जिसकी वजह से आपका कुल निवेश कम हो सकता है। यह फंड उन लोगों के लिए किफायती साबित हो सकता है, जिनका निवेश करने का नजरिया लंबा है और जो बाजार के जोखिम को अच्छे से समझते हैं।

Appreciation Withdrawal Plan: इसमें आप केवल निवेश पर हुए मुनाफे को ही निकाल सकते हैं। यानी की यदि आपका निवेश किया पैसा बढ़कर प्रॉफिट देता है, तो केवल बढ़ा हुआ हिस्सा आपके खाते में आएगा और आपकी मूल राशि निवेशित रहेगी। यह ऑप्शन उन निवेशकों के लिए बेहतर हो सकता है, जो अपनी मुख्य पूंजी को सुरक्षित रखना चाहते हैं और सिर्फ अतिरिक्त मुनाफे को ही यूज करना चाहते हैं। लेकिन अगर किसी महीने बाजार में गिरावट होती है और कोई मुनाफा नहीं होता है, तो उस महीने आपको कोई पैसा नहीं मिलेगा।

Fixed Withdrawal Plan: इसमें आप पहले से ही फिक्स्ड अमाउंट सेट कर लेते हैं, जो कि आपको हर महीने आपके बैंक अकाउंट में चाहिए होती है। उदाहरण के रूप में देखें, यदि आप हर महीने 10,000 रुपये की निकासी फिक्स कर लेते हैं, तो मार्केट की स्थिति कैसी भी हो। फंड्स हाउस आपकी उतनी यूनिट्स बेचकर आपको 10,000 रुपये भेज देता है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है, जो रिटायरमेंट के बाद मासिक खर्च चलाने के लिए एक फिक्स्ड इनकम या पेंशन चाहते हैं।

SWP में निवेश कैसे करें?

इसमें निवेश करने से पहले आपको म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना होगा। इसके बाद आपको अपनी निवेश राशि तय करनी होगी। साथ ही मासिक, तिमाही और सालाना के आधार पर भी निकासी राशि तय करनी होगी। इन सबके अलावा, निवेश के समय आपको SWP के तहत निकासी राशि (Withdrawal Amount) और समय अवधि को भी सेट करना होगा।

जब आप एक बार SWP में (swp investment in hindi) निवेश कर लेते हैं, तो प्रत्येक मासिक या तिमाही निकासी राशि आपको अपने निवेश खाते में मिलती रहती है।

SWP का इस्तेमाल कौन कर सकता है?

  • ऐसे लोग जो म्यूचुअल फंड के माध्यम से नियमित आय के साधन ढूंढ रहे हैं, वे एसडब्ल्यूपी का विकल्प चुन सकते हैं।
  • ऐसी स्कीम सेवानिवृत लोगों, पेंशनधारियों और मासिक खर्च के लिए अतिरिक्त पैसे की चाह रखने वालों के लिए सही चयन हो सकता है।
  • SWP में निवेश (swp investment in hindi) करने वाले इसका लाभ उठा सकते हैं, क्योंकि यह लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म वित्तीय लक्ष्यों के लिए बचत करने में सहायक होता है।
  • ऐसा व्यक्ति जिसके पास पहले से ही म्यूचल फंड है। वह एसडब्ल्यूपी का ऑप्शन चुन सकता है।

निष्कर्ष

SWP एक बेहतरीन निवेश विकल्प है। यह उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं, जो नियमित आय सैलरी के रूप में प्राप्त करना चाहते हैं। इसमें निवेश करने के बाद अपने फंड से तय की राशि मासिक या तिमाही आधार पर निकाली जा सकती है। यह योजना लॉन्ग टर्म इनकम और इसे बढ़ाने के लिए सही तरीका माना जाता है। फ्लैक्सिबिलिटी की वजह से आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं। इसमें केवल लाभ पर ही टैक्स लगता है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

ऐसे में आप अगर लंबी अवधि और लॉन्ग टर्म वाला म्यूचुअल फंड ढूंढ रहे हैं, तो एसडब्लयूपी एक आदर्श विकल्प बन सकता है। ध्यान रहे सही फंड का चयन पूरी जांच-पड़ताल और समझदारी से करें।

Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ सामान्य मार्गदर्शन के लिए प्रदान की गई है। इसे किसी भी प्रकार की पेशेवर वित्तीय सलाह के रूप में न लें। SWP या म्यूचुअल फंड निवेश से संबंधित निर्णय लेने से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें। सभी निवेशों में जोखिम शामिल होते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव की वजह से रिटर्न में परिवर्तन हो सकता है। इस जानकारी की सटीकता की कोई गारंटी नहीं है और यह आपकी वित्तीय स्थिति के अनुसार आपके लिए अलग हो सकती है।

Reference Link

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

सबसे पहले म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना होगा। इसके बाद निवेश राशि तय करें। बाद में मासिक, तिमाही और सालाना के आधार पर निकासी राशि तय करें। इन सबके अलावा, निवेश के समय आपको SWP के तहत निकासी राशि और समय अवधि को भी सेट करना होगा। जब आप एक बार SWP में निवेश कर लेते हैं, तो प्रत्येक मासिक या तिमाही निकासी राशि आपको अपने निवेश खाते में मिलती रहती है।

SWP म्यूचुअल फंड रिटर्न मार्केट से जुड़ा होता है, जिससे 10-12 प्रतिशत तक रिटर्न की संभावना रहती है और इसमें बाजार जोखिम भी कम रहता है। एसडब्ल्यूपी में फ्लैक्सिबिलिटी पाई जाती है, इसकी वजह से आप इसे जब चाहे बंद कर सकते हैं। जबकि FD (Fixed Deposit) में रिटर्न निश्चित होता है और यह पूरी तरह से सिक्योर है। फिक्स्ड डिपॉजिट में आपको तय की गई ब्याज दर पर रकम मिलती है, जो कि ज्यादातर SWP से कम होती है।

SWP (Systematic Withdrawal Plan) एक म्यूचुअल फंड स्कीम है, जिसमें आप म्यूचुअल फंड से नियमित राशि निकाल सकते हैं। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं, जो सेवानिवृत हैं और नियमित आय चाहते हैं। इस योजना के माध्यम से, निवेशक हर महीने या तिमाही के आधार पर एक निश्चित रकम म्यूचुअल फंड से निकाल सकते हैं, जो उनके निवेश पर अर्जित लाभ से जुड़ी होती है।

भारत में कई अच्छे एसडब्ल्यूपी स्कीम्स उपलब्ध हैं, जो कि अलग-अलग फंड कंपनियों द्वारा दिए जाते हैं। लेकिन सबसे अच्छे SWP प्लान में आप Prudential Equity Fund और Debt Fund, Equity Hybrid Fund चुन सकते हैं।

इसमें निवेश की गणना करने के लिए सबसे पहले निवेश राशि निर्धारित करें। बाद में निकासी राशि तय करें। इसके बाद फंड का औसत वार्षिक रिटर्न निर्धारित करें। इस तरीके से निकासी राशि को निकालने के लिए एक सरल गणना की जा सकती है।

SIP में आप म्यूचुअल फंड में नियमित निवेश करते हैं। इसमें हर महीने एक तय राशि निवेश का किया जाता है और फिर धीरे-धीरे आपके निवेश का मूल्य बढ़ता है। STP में म्यूचल फंड से पैसे निकालकर दूसरे फंड में निवेश किया जाता है, यह निवेश पोर्टफोलियो को विविधता प्रदान करता है। वहीं, SWP म्यूचल फंड से तय की गई राशि निकालने की अनुमति देता है। इसकी मदद से आप नियमित आय प्राप्त कर सकते हैं।

यहां कुछ बेहतरीन फंड्स के नाम दिए गए हैं, जिनमें आपको एक लॉन्ग टर्म रिटर्न और नियमित आय का सोर्स मिल सकता है। Hybrid Equity Fund, Appreciation Withdrawal Plan और Fixed Withdrawal Plan को चुन सकते हैं।

No tags available for this post.