RCB vs LSG Match Preview in Hindi: बेंगलुरु या लखनऊ, किसकी होगी जीत?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच भिड़ंत होने वाली है। आईपीएल का यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। अब देखना यह होगा कि क्या लखनऊ के नवाब यहाँ अपना जलवा दिखा पाएंगे? या फिर इस मैच को जीतकर मेजबान बेंगलुरु टेबल टॉपर बनेगी?
कैसा रहा है दोनों टीमों का पिछला मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: RCB ने इस सीजन में अब तक बेहतरीन खेल दिखाया है। अपने पिछले मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और 18 रनों से शानदार जीत दर्ज की। टीम के कप्तान रजत पाटीदार और किंग विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। RCB फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 4 मैचों में 3 जीत के साथ तीसरे स्थान पर मजबूती से खड़ी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स: दूसरी ओर, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। LSG ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 2 में जीत और 2 में हार मिली है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस मैच में लखनऊ के पास वापसी करने का एक सुनहरा मौका है, क्योंकि चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री उनके पावर-हिटर्स को रास आ सकती है।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1. विराट कोहली (RCB): बता दें कि किंग कोहली अपनी पुरानी लय में लौट चुके हैं। पिछले मैच में उन्होंने 38 गेंदों में 50 रनों की सधी हुई पारी खेली थी। इस सीजन में वह अब तक 4 मैचों में 179 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में छठे नंबर पर हैं।
2. रजत पाटीदार (RCB): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान पाटीदार इस समय रेड-हॉट फॉर्म में हैं। मुंबई के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों में 53 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह क्यों इस टीम की रीढ़ हैं। वह 195 रनों के साथ RCB के टॉप स्कोरर हैं।
3. ऋषभ पंत (LSG): क्या भी ऐसा मानते हैं कि लखनऊ टीम के कप्तान पंत के लिए यह मैच खुद को साबित करने का है। हालांकि पिछले मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उनका आक्रामक अंदाज किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकता है। वह मध्यक्रम में LSG की सबसे बड़ी ताकत हैं।
4. फिल साल्ट और निकोलस पूरन: फिल साल्ट ने पिछले मैच में 36 गेंदों में 78 रन ठोककर अपनी आक्रामकता दिखाई थी। भले ही निकोलस पूरन इस समय आउट ऑफ फॉर्म हो, लेकिन यह एक ऐसा ख़तरनाक बल्लेबाज है जो अपने दम पर विपक्षी टीम को एक तरफा हरा सकता है।
पिच रिपोर्ट और वेन्यू गाइड
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर रन बनाना आसान होता है। यहाँ की पिच सपाट है और बाउंड्री छोटी होने के कारण हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है।
- औसत स्कोर: पहली पारी में यहाँ औसतन 175-190 रन बनते हैं।
- टॉस की भूमिका: ओस के प्रभाव को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
संभावित प्लेइंग इलेवन (Probable XI)
RCB: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पाडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा
LSG: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान/ विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
निष्कर्ष
आंकड़ों और हालिया फॉर्म को देखें तो RCB का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है, खासकर उनके घरेलू मैदान और टॉप ऑर्डर की फॉर्म को देखते हुए। हालांकि, LSG के पास प्रिंस यादव जैसी एक्सप्रेस पेस और पूरन जैसा फिनिशर है जो बाजी पलट सकते हैं।
क्या कोहली का बल्ला फिर गरजेगा या पंत की कप्तानी में लखनऊ बेंगलुरु का किला फतह करेगी? कल शाम 7:30 बजे मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.





