SEARCH

Find the latest news and articles

PM Modi Foreign Visit: चार दिन, तीन देश! मध्य-पूर्व और अफ्रीका में भारत की बढ़ती ताकत, पीएम मोदी के दौरों का असर

By |
PM Modi Foreign Visit: चार दिन, तीन देश! मध्य-पूर्व और अफ्रीका में भारत की बढ़ती ताकत, पीएम मोदी के दौरों का असर

PM Modi Africa Middle East Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर 2025 से एक महत्त्वपूर्ण चार दिन के विदेश दौरे पर हैं। वह जॉर्डन (Jordan), इथियोपिया (Ethiopia) और ओमान (Oman) की यात्रा कर रहे हैं।

इस यात्रा का उद्देश्य भारत के कूटनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है।

जॉर्डन में हुई सुरक्षा, व्यापार और निवेश पर चर्चा

सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन पहुंचे, जहाँ उन्होंने किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से महत्त्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें कीं।

इस दौरे के दौरान दोनों देशों ने मजबूत राजनयिक संबंधों पर चर्चा की और सुरक्षा, व्यापार तथा निवेश के क्षेत्रों पर भी विचार विमर्श किया।

इथियोपिया में पीएम मोदी को मिला Great Honor Nishan Ethiopia सम्मान

जॉर्डन की यात्रा के बाद पीएम मोदी इथियोपिया के दौरे पर पहुंचे (PM Modi Ethiopia Visit), जहाँ उन्होंने ऐतिहासिक रूप से एक विशेष सम्मान भी प्राप्त किया।

इथियोपिया में पीएम मोदी को वहां के ‘Great Honor Nishan Ethiopia’ सम्मान से नवाज़ा गया। यह उस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष बने।

वहां आयोजित बैठक में दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी, शिक्षा, तकनीकी सहयोग और संयुक्त विकास परियोजनाओं पर अपनी-अपनी सहमति जताई।

इथियोपिया में मोदी ने संसद को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक और ऐतिहासिक साझेदारी पर भी जोर दिया और कहा कि दोनों देशों के बीच “दो राष्ट्र, दो परम्पराओं, एक साझा विश्वास” की भावना है।

वंदे मातरम पर झूमे पीएम मोदी

इथियोपिया दौरे के दौरान एक भावुक क्षण भी देखने को मिला, जब एक कार्यक्रम में वंदे मातरम की धुन बजते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को रोक नहीं पाए और संगीत की ताल पर झूमते नजर आए।

यह दृश्य भारत की संस्कृति और वैश्विक सम्मान को दर्शाता है, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। 

अंतिम चरण में ओमान की यात्रा पर पहुँचे पीएम मोदी

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ओमान के मस्कट पहुँचे, जो उनकी इस चार दिन की तीन देशों की यात्रा का अंतिम चरण है।

ओमान पहुँचने पर पीएम मोदी का ओमान के डिप्टी प्रधानमंत्री सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

देश और दुनिया की aaj ki khabar को पढ़ने के लिए hindi flypped updated news से जुड़े रहें।

यहां मोदी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना, व्यापार और निवेश को बढ़ाना और प्रवासी भारतीय समुदाय से संपर्क करना जैसे अहम मुद्दों पर जोर दिया।

इसके अलावा भारत और ओमान के बीच मुफ़्त व्यापार समझौता (FTA) पर भी चर्चा हुई, जिसमें वस्त्र, ऑटो, खाद्य प्रसंस्करण और ऊर्जा क्षेत्र शामिल हैं।

यह समझौता दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए नए अवसर खोल सकता है।

मोदी की विदेश नीति का व्यापक प्रभाव

साल 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल छह देशों की विदेश यात्राएँ की हैं, जिसमें अफ्रीका और मध्य पूर्व दोनों महाद्वीप शामिल हैं।

इन यात्राओं को भारत के वैश्विक दक्षिण (Global South) के साथ रिश्तों को मजबूत करने और बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस वर्ष पीएम मोदी के किए गए विदेश दौरे यह दर्शाते हैं कि भारत की वैश्विक कूटनीति पहले से ज़्यादा संतुलित और विस्तृत हो रही है।

उनकी विदेश यात्राएँ न केवल भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत कर रही हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका और प्रभाव को भी और अधिक मजबूती प्रदान कर रही हैं।

भारत-मित्र देशों के साथ सहयोग, व्यापारिक समझौते और सांस्कृतिक बात-चीत इन यात्राओं की प्रमुख उपलब्धियाँ हैं, जो भविष्य में भारत की वैश्विक रणनीति में अहम भूमिका निभाएँगी।

FAQs

1. पीएम मोदी की विदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर- द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और व्यापार-रणनीतिक सहयोग बढ़ाना।

2. पीएम मोदी हाल ही में किन देशों की यात्रा पर गए?

उत्तर- 15 से 18 दिसंबर 2025 तक पीएम मोदी ने जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा की।

3. पीएम मोदी की विदेश यात्राओं से भारत को क्या लाभ मिल रहा है?

उत्तर- वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका और प्रभाव मजबूत हो रहा है।

Click to read the full article