Russia President Putin’s India Visit 2025: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज पहुँचेंगे भारत, पीएम मोदी करेंगे मेज़बानी
Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर आज यानी कि 4 दिसंबर, 2025 को भारत पहुँच रहे हैं। उनका विमान आज शाम चार बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
पुतिन की सुरक्षा के लिए पूरी दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस और सुरक्षा जाँच एजेंसियों को सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दे दिए गए हैं।
सभी एजेंसियाँ पुतिन के भारत आने से लेकर उनके जाने तक सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे व्लादिमीर पुतिन की मेज़बानी
भारत के दौरे पर आ रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मेज़बानी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पुतिन के लिए एक खास प्राइवेट डिनर की व्यवस्था भी की गई है।
राष्ट्रपति पुतिन के स्वागत के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। न्यूज़ एजेंसी ‘ANI’ ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है-
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 4-5 दिसंबर 2025 को भारत की राजकीय यात्रा पर आएँगे।
इस यात्रा के दौरान, वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी।”
कई मायनों में अहम है पुतिन का भारत दौरा
व्लादिमीर पुतिन की यह भारत यात्रा कई तरह से बेहद खास मानी जा रही है। उनकी इस यात्रा से भारत-रूस के आपसी संबंध और आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार पर भी बात होने की संभावना है।
देश और दुनिया की latest news updates को पढ़ने के लिए hindi flypped से जुड़े रहें।
भारतीय व्यापार गठबंधन के अध्यक्ष सैमी मनोज कोटवानी कहते हैं, "राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा भारत-रूस मैत्री और अगले 10-15 वर्षों के लिए लक्ष्य निर्धारित करने पर केंद्रित है। हम क्रय साझेदार से विनिर्माण साझेदार की ओर बढ़ रहे हैं।"

शाम 4 बजे दिल्ली पहुँचेगा पुतिन का विमान
व्लादिमीर पुतिन आज शाम 4 बजे तक दिल्ली पहुँच जाएँगे। पीएम मोदी उनके स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। इसके बाद शुक्रवार की सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। भारत-रूस फोरम की बैठक का आयोजन भारत मंडपम में किया जाएगा, जहाँ कई अहम मुद्दों पर वार्ता होगी।
कैसी होगी पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था?
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सिक्योरिटी की अगर हम बता करें, तो पुतिन पाँच लेयर वाली सिक्योरिटी के घेरे में रहेंगे। इसमें रूस की प्रेसिडेंशियल सिक्योरिटी सर्विस के ट्रेंड सिक्योरिटी गार्ड, भारत के एनएसजी कमांडो, स्नाइपर्स, ड्रोन, दिल्ली पुलिस और एआई बेस्ड मॉनिटरिंग शामिल हैं।
इसके अलावा पुतिन के भारत दौरे से पहले ही रूस के करीब 50 शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की टीम सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने दिल्ली पहुँच चुकी है।
ये टीम दिल्ली पुलिस और एनएसजी की मदद से उन सभी जगहों का निरीक्षण करेगी जहाँ-जहाँ से पुतिन का काफिला गुज़रेगा। इसके अलावा पुतिन जिस होटल में ठहरेंगे वहाँ की भी कड़ी सुरक्षा जाँच होगी।
FAQs
1. व्लादिमीर पुतिन कौन है?
उत्तर- व्लादिमीर पुतिन वर्तमान में रूस के राष्ट्रपति हैं।
2. पुतिन भारत कितने दिन के दौरे पर आ रहे हैं?
उत्तर- राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
Click to read the full article
No tags available for this post.