SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

Modi Fact – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें जिनके बारें मे नही जानते होंगे आप

By Gautam | July 11, 2019
Featured Image
Modi Fact- आज हम आपको देश के एक ऐसी सख्सियत के बारें में विस्तार से बताएँगे जिनके बारें में जानने के लिए आप भी अतिउत्साहित होंगे। आज हम आपको भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बारें कुछ रोचक फैक्ट्स के बारें में बताएँगे। आप इनको Modi Fact के नाम से भी जान सकते है। हाल ही में देश में लोकसभा के चुनाव हुए थे जिसमें एक बार देश के सभी नागरिकों ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी को चुना है। बीजीपी सरकार की इस एतिहासिक जीत के पीछे भी Modi Fact की अहम भूमिका रही होगी। इस बार मोदी सरकार को देश के हर राज्य से एतिहासिक जीत प्राप्त हुई है। बीजीपी सरकार इस लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीत पाने में कामियाब हुई है। Modi Fact - 1
  • देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात के शहर वड़नगर में हुआ था। नरेन्द्र मोदी के पिता का नाम श्री दामोदर दास मूलचंद मोदी है तथा इनकी माता का नाम हीराबेन है।
  • क्या आप जानते है की नरेन्द्र मोदी 5 भाई - बहन है। जिसमें से मोदी सब भाई - बहनों में दुसरे नंबर आते है।
Modi Fact - 2
  • बहुत कम लोग इस बारें में जानते है की नरेन्द्र मोदी को बचपन में किस नाम से बुलाया जाता था। हम आपको बताना चाहते है की नरेद्र मोदी को सब उनके बचपन में नरिया नाम से बुलाया करते थे।
  • श्याद आपको इस बारें में पता होगा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता श्री दामोदर दास मूलचंद मोदी की रेलवे स्टेशन के पास एक चाय की दूकान थी।
Modi Fact – 3
  • इस बारें में श्याद ही किसी व्यक्ति को पता होगा की वर्ष 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले सभी सैनिकों को चाय पिलाई थी।
  • बाकी बच्चों के मुकाबले नरेंद्र मोदी का बचपन बिलकुल विपरीत था।
Modi Fact - 4
  • नरेंद्र मोदी ने अपने बचपन के शुरआती समय की पढाई गुजरात के शहर वड़नगर के भगवतचार्य नारायणाचार्य विधालय से की थी। क्या आप इस बारें में जानते है की आज पूरी दुनिया पर राज करने वाले मोदी अपने बचपन में एक औसत स्टूडेंट थे।
Modi Fact - 5
  • क्या आपको पता है की भारत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बचपन में एक्टिंग बहुत अधिक शौक था।
  • कम लोग इस बारें में जानते होंगे की नरेंद्र मोदी NCC में भी शामिल हुए थे। क्योंकि उन्हें बचपन में एक्टिंग करने का बहुत शौक था इतना ही नहीं वह वाद-विवाद, नाटकों में भाग लिया करते थे
Modi Fact - 6
  • इस बात को कम लोग जानते की नरेंद्र मोदी बचपन से साधु व संतो से अधिक प्रभावित रहते थे। इतना ही नहीं नरेंद्र मोदी बचपन से ही संन्यासी बनाना चाहते थे।
Modi Fact - 7
  • नरेंद्र मोदी को संन्यासी बनने की इतनी अधिक चाह थी की वह अपने स्कूल की पढ़ाई छोड़कर घर से भाग गए थे। घर से भागने के बाद वह पश्चिम बंगाल के रामकृष्ण आश्रम चले गए।
Modi Fact - 8
  • क्या आप जानते है की भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बचपन से ही आरएसएस से जुड़े हुए थे। इतना ही नहीं इन्होनें वर्ष 1958 में दीपावली के दिन गुजरात आरएसएस के पहले प्रांत प्रचारक लक्ष्मण राव इनामदार उर्फ वकील साहब द्वारा नरेंद्र मोदी को शपथ दिलाई गई थी।
Modi Fact - 9
  • नरेंद्र मोदी शुरुआत से ही बेहद ही मेहनती कार्यकर्ता है। इतना ही नहीं नरेंद्र मोदी ने आरएसएस के सभी बड़े शिविरों का आयोजन खुद करते थे। इतना ही नहीं आरएसएस मोदी को इस बात का भी ध्यान रखना होता था की आरएसएस के किस नेता का ट्रेन और बस में रिजर्वेशन कराना है।
Modi Fact - 10
  • नरेंद्र मोदी की ज्ञानी साधाओं के साथ कई महीनों तक हिमालय पर भी रह थे। जिसके बाद वह करीबन 2 वर्ष बाद हिमालय से वापस लौटे तथा उन्हें संन्यास लेने का फैसला कर लिया था।
  • इतना ही उन्होंने हिमालय से लौटने के बाद अपने भाई के साथ मिलकर अहमदाबाद के कई जगहों पर अपनी चाय की दुकान खोल ली।
Modi Fact - 11
  • इस बारें में आजतक तक बहुत ही कम लोग जानते होंगे की भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विवाह हो चुका है। मोदी का विवाह उनकी माँ ने 18 वर्ष की आयु में ही करा दिया था। मोदी का विवाह उनकी माँ ने बांसकाठा जिले के राजोसाना गांव में रहने लड़की से करा दिया था। जिसका नाम जसोदा बेन था।
Modi Fact - 12
  • कुछ समय बाद ही मोदी ने आने घर को छोड़कर आरएसएस संघ के प्रचारक बन गए थे।
  • मोदी एक बहुत आज्ञाकारी बेटे है जिसका पता आप इस बात लगा सकते है की वह कोई भी कार्य करने से पहले अपनी माँ का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते है। लोकसभा चुनाव के समय भी उन्होंने अपना माँ का आशीर्वाद घर जाकर लिया था।
Modi Fact - 13
  • मोदी जब समय आरएसएस संघ के प्रचारक थे तो उन्हें उस समय स्कूटर चलाना भी नहीं आता था। उन्हें शकरसिंह वाघेला अपने साथ स्कूटर पर घुमाया करते थे।
  • नरेंद्र मोदी जब संघ में शामिल हुए थे उस समय उन्होंने अपने कुर्ते की बाजू को छोटा करवा दिया था। ताकि वह अधिक ख़राब न हो। लेकिन इस समय मोदी ब्रांडेड कुर्ता पहनते है।
Modi Fact - 14
  • आप नरेंद्र मोदी के बारें में इस बात को नहीं जानते होंगे की वह खुदको एक लेखक और कवि के रूप में देखते है।
  • इतना ही नहीं नरेंद्र मोदी गुजराती भाषा में हिंदुत्व से संबंधित कई प्रसिद्ध लेख भी लिख चुके है। श्याद बात का किसी को पता होगा।
Modi Fact - 15
  • शुरू से ही मोदी महान विचारक और युवा दार्शनिक संत स्वामी विवेकानंद से अधिक प्रभावित रहे है। इस बात का पता आप इस बात से लगा सकते है की उन्होंने गुजरात में ‘विवेकानंद युवा विकास यात्रा’ निकाली थी।
Modi Fact - 16
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाकाहरी है। इतना ही नहीं वह विभिन्न प्रकार के चीजों को हाथ तक नहीं लगाते है जैसे की सिगरेट, शराब आदि।
  • नरेंद्र मोदी अपने समय को लेकर बहुत अधिक पाबंद होते है। वह अपने कार्य को समय पर ही पूरा करना पसंद करते है।
Modi Fact - 17
  • क्या आपको पता है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरे दिन में सिर्फ 3 घंटे की नींद लेते है। इतना ही नहीं वह सुबह 5 बजे उठ जाते है।
  • नरेंद्र मोदी अपना राजनीतिक गुरु बीजेपी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री लाल कृष्ण अडवाणी जी को मानते है।
Modi Fact - 18
  • वर्ष 1990 में आड़वाणी द्वारा निकाली गई सोमनाथ से अयोध्या रथ यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी भूमिका रही थी।
Modi Fact - 19
  • नरेंद्र मोदी एक आशावादी व्यक्ति है। जिसका पता आप  उनके द्वारा दिए गए इस भाषण से लगा सकते है। जिसमें उन्होंने कहा था की लोगों को एक  पानी का गिलास आधा पानी से भरा हुआ नजर आता है परन्तु मुझे वही गिलास आधा पानी वह आधा हवा से भरा हुआ दिखाई देता है।
Modi Fact - 20
  • नरेंद्र मोदी कई वर्षों लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्हें गुजरात से हरा पाना किसी पार्टी के लिए आसान बात नहीं थी। इस दौरान उन्होंने कई विदेश यात्रा भी की है। जिसमें से सबसे अधिक बार उन्हें चीन का दौरा किया था।

Click to read the full article

Tags:
Amazing Facts facts PM Narendra Modi NEWS Latest News lok Sabha Election 2019 Current News Modi Fact

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *