ट्रेस, टारगेट और स्ट्राइक: खामेनेई की मौत की पूरी कहानी!
US-Israel Strike Strategy 2026 in Hindi :- हाल ही में, अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई है। बता दें कि इस ख़बर ने सम्पूर्ण अंतरराष्ट्रीय राजनीति की नींव को पूरी तरह हिला दिया है।
US-Israel Strike Strategy 2026 in Hindi
ऐसा बताया जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल के एक संयुक्त सैन्य ऑपरेशन में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबर ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना के बाद, कई राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना न केवल ईरान के लिए एक बड़ा झटका है, बल्कि इसने मध्य पूर्व को एक अनिश्चित युद्ध की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।
कैसे बनाई गई ऑपरेशन की रणनीति?
ख़बरों के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसी और इजरायली खुफिया इकाई मसाद पिछले कई महीनों से खामेनेई की गतिविधियों पर पैनी नज़र रखे हुए थे। इतना ही नहीं, सटीक हमले को अंजाम देने के लिए अमेरिका और इजराइल की सेनाओं द्वारा आधुनिक तकनीक और ज़मीनी जासूसों के नेटवर्क का भी इस्तेमाल किया गया था।
अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए इस ऑपरेशन में किसी भी प्रकार की कोई चूक हिला को पूरी तरह से हिला दिया है न हो जाए, इसके लिए दोनों ही देशों की ख़ुफ़िया एजेंसियों ने खामेनेई के सुरक्षित ठिकानों और उनके संचार के माध्यमों को ट्रैक करने के लिए उन्नत सैटेलाइट तकनीक का इस्तेमाल किया था।
सैटेलाइट तकनीक की मदद से जैसे ही वे एक संवेदनशील स्थान पर पहुंचे, संयुक्त बलों ने बिना समय गंवाए ईरान पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का बच पाना मुश्किल था।
इजरायल और अमेरिका का पक्ष
खामेनेई की मृत्यु पर इजरायल का कहना है कि खामेनेई केवल एक नेता नहीं, बल्कि उस विचारधारा के प्रतीक थे जो इजरायल के अस्तित्व को मिटाना चाहती थी। वहीं, अमेरिका ने इस कदम को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्र में स्थिरता के लिए आवश्यक बताया है।
अमेरिका और इजराइल का मानना है कि ईरान समर्थित गुटों जैसे हिजबुल्लाह और हमास के साथ मिला हुआ था। इतना ही नहीं, इन गुटों की आक्रामकता के पीछे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का बहुत बड़ा हाथ था।
ईरान में कोहराम और संभावित प्रतिक्रिया
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबर के बाद ईरान में शोक की लहर दौड़ गई है। तेहरान की सड़कों पर तनाव साफ देखा जा सकता है। ईरान की 'रिवोल्यूशनरी गार्ड्स' (IRGC) ने इस हमले का कड़ा बदला लेने की कसम खाई है।
विश्व के कई विशेषज्ञों का मानना है कि इसके जवाब में ईरान निम्नलिखित कदम उठा सकता है:
- ईरान की जवाबी कार्यवाई: ईरान द्वारा जवाबी कार्यवाई के रूप में लेबनान, यमन और इराक में सक्रिय ईरान समर्थित गुट अमेरिकी ठिकानों पर हमले तेज कर सकते हैं।
- तेल आपूर्ति के रास्ते बाधित: ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए उस हमले के बाद, ईरान वैश्विक तेल आपूर्ति के प्रमुख रास्ते को बंद कर सकता है, जिससे दुनिया भर में तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं।
वैश्विक प्रभाव और भारत की स्थिति
ऐसा नहीं है कि ईरान पर किए गए इस हमले का असर सिर्फ मध्य पूर्व तक सीमित रहेगा, बल्कि इस असर आपको विश्व स्तर पर देखनें को मिल सकता है।
अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए इस हमले की रूस और चीन ने निंदा करते हुए कहा है कि इस प्रकार की घटना संप्रभुता का उल्लंघन है, जबकि कई पश्चिमी देशों ने इसे आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक कदम माना है।
भारत के लिए चुनौतियाँ
भारत के लिए यह स्थिति काफी जटिल है। जैसाकि आपको पता है कि ईरान के साथ भारत के व्यापारिक और रणनीतिक संबंध महत्वपूर्ण हैं। वहीं, अमेरिका और इजरायल के साथ भारत की गहरी साझेदारी है। क्षेत्र में अस्थिरता का मतलब है कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
ये भी पढ़ें : ईरान-इजरायल जंग: पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल सुरक्षा बैठक
निष्कर्ष
अयातुल्ला खामेनेई का अंत मध्य पूर्व के इतिहास में एक युग का अंत बताया जा रहा है। क्या यह हमला क्षेत्र में शांति लाएगा या एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध की शुरुआत करेगा, यह आने वाले कुछ दिन तय करेंगे। फिलहाल, पूरी दुनिया की नज़रें तेहरान और वाशिंगटन के अगले कदमों पर टिकी हैं।
Click to read the full article