RCB vs CSK Match Preview in Hindi: इस बार कौन बनेगा विजेता?

IPL 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला कल यानी रविवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। सभी क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल के इस मैच का इंतजार रहता है।
बता दें कि IPL 2026 के इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी रजत पाटीदार, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 की शुरुआत बेहद ख़राब रही है। चेन्नई को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 8 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि पंजाब ने भी एक तरफा मुकाबले में चेन्नई को 5 विकेटों से मात दी थी।
वहीँ, अगर हम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें, तो इन्होनें अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेटों से हरा दिया था। फिलहाल, आरसीबी की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।
RCB का पिछला मैच: बेंगलुरु में धमाकेदार शुरुआत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। अपने पिछले मुकाबले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में हराया था।
- कोहली का क्लास: IPL 2026 में आरसीबी के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि विराट कोहली अपनी पुरानी लय में नजर आए और उन्होंने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया। उनके साथ फिल साल्ट की आक्रामक बल्लेबाजी ने RCB को बड़े स्कोर की नींव रखने में मदद की।
- गेंदबाजी की धार: अपना पहला मैच खेल रहे जैकब डफी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 बहुमूल्य विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा, टीम के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड की जोड़ी ने भी अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की थी।
CSK का पिछला मैच: करीबी हार के बाद वापसी की तलाश
जैसा कि आपको पता है कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला मैच बेहद खराब रहा था। उन्हें पंजाब किंग्स (PBKS) के हाथों अपने ही घर (चेपॉक) में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसा बहुत कम बार होता है कि चेन्नई अपने घर में एक तरफा मुकाबला में हार जाए।
- चेन्नई के बल्लेबाजों का प्रदर्शन: इस IPL 2026 में संजू सैमसन का खराब फॉर्म टीम के लिए एक बहुत बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब नहीं रहे हैं, लेकिन युवा आयुष म्हात्रे चेन्नई के तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- चेन्नई के गेंदबाजों की चुनौती: पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में 211 रनों का बचाव करते हुए चेन्नई के गेंदबाज पंजाब के बल्लेबाजों, खासकर श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली को रोकने में नाकाम रहे। मतीशा पथिराना की कमी टीम को खल रही है।
RCB vs CSK: पिछले मैच के प्रदर्शन की तुलना
| विवरण | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) |
|---|---|---|
| पिछला मुकाबला | बनाम SRH (जीते) | बनाम PBKS (हारे 5 विकेट से) |
| मुख्य बल्लेबाज | विराट कोहली, फिल साल्ट | ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन |
| मुख्य गेंदबाज | भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी | खलील अहमद, नूर अहमद |
| बैटिंग स्ट्रेंथ | रजत पाटीदार, टिम डेविड | शिवम दुबे, एम एस धोनी |
| वेन्यू रिकॉर्ड | चिन्नास्वामी में रिकॉर्ड शानदार है | बेंगलुरु में धोनी का स्ट्राइक रेट 180+ है |
पिच और मैदान की रिपोर्ट (Chinnaswamy Stadium Pitch Report in Hindi)
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम अपनी छोटी बाउंड्री और 'हाई-स्कोरिंग' मैचों के लिए मशहूर है। जिसे आप निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं:
- बल्लेबाजों के लिए मददगार: पिच क्यूरेटर का कहना है कि यहाँ की पिच सपाट होती है और गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह आती है। 200+ का स्कोर यहाँ सुरक्षित नहीं माना जाता है।
- टॉस की भूमिका: IPL 2026 का यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। बेंगलुरु में शाम को ओस एक बड़ा फैक्टर होती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम बिना किसी शक के पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
संभावित प्लेइंग 11 (Probable XI)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, देवदत्त पदिक्कल
चेन्नई सुपर किंग्स:
संजू सैमसन (विकेटकीपर ), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players)
- विराट कोहली (RCB): बेंगलुरु के मैदान पर विराट कोहली का जलवा हमेशा रहता है, और कल के मैच में भी वो सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।
- एम एस धोनी (CSK): बेंगलुरु का मैदान धोनी को बहुत पसंद है। अगर धोनी IPL 2026 के इस मैच में खेलते हैं, तो आखिरी ओवर्स में उनका फिनिशिंग टच निर्णायक होगा।
- शिवम दुबे (CSK): छोटी बाउंड्री होने के कारण दुबे के लंबे छक्के RCB के लिए खतरा बन सकते हैं।
- भुवनेश्वर कुमार (RCB): ऋतुराज गायकवाड़ के खिलाफ स्विंग गेंदबाजी से शुरुआती झटका दे सकते हैं।
निष्कर्ष
भले ही, RCB का पलड़ा उनके होम ग्राउंड पर भारी लग रहा है। लेकिन चेन्नई को कभी भी कम आंकना बड़ी गलती होगी, खासकर जब धोनी टीम का हिस्सा हों। कल का मैच यह तय करेगा कि क्या RCB अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेगी या चेन्नई IPL 2026 की अपनी पहली जीत हासिल करेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न : RCB vs CSK का मैच कब और कहाँ है?
उत्तर : यह मुकाबला, 5 अप्रैल 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
प्रश्न : IPL 2026 में RCB का कप्तान कौन है?
उत्तर : इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार संभाल रहे हैं।
प्रश्न : चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला मैच कैसा रहा?
उत्तर : CSK अपना पिछला मैच पंजाब किंग्स से 5 विकेट से हार गई थी, जहाँ उन्होंने 210 रन बनाए थे।
प्रश्न : क्या चिन्नास्वामी की पिच स्पिनर्स को मदद करेगी?
उत्तर : चिन्नास्वामी में स्पिनर्स के लिए बहुत कम मदद होती है, लेकिन नूर अहमद और सुयश शर्मा जैसे कलाई के स्पिनर बीच के ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।
प्रश्न : इस मैच में ओस (Dew) का क्या प्रभाव होगा?
उत्तर : शाम का मैच होने के कारण दूसरी पारी में ओस गिरेगी, जिससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को बल्लेबाजी में आसानी होगी।
No tags available for this post.





