SRH vs LSG Match Preview in Hindi: कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026 का 10वां मैच कल हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच एक ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद और ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। बता दें कि इस IPL 2026 में LSG को अपनी पहली जीत का इंतज़ार है, वही अपने पिछले मैच में कोलकाता को हराकर हैदराबाद ने 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए हैं।
SRH का पिछला मैच: रनों का तूफान और शानदार जीत
अपना पिछला मैच शानदार तरीके से जीतने के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस समय सातवें आसमान पर है। जैसा कि आप जानते हैं कि अपने पिछले मैच में उन्होंने कोलकाता (KKR) को उनके ही घर में 65 रनों से मात दी थी।
- सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) ने टीम को तूफानी शुरुआत दी थी। इसके बाद हेनरिक क्लासेन के 52 और नीतीश कुमार रेड्डी के 39 रनों की मदद से टीम ने 226 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था।
- सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: केकेआर के खिलाफ खेले गए इस मैच में हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट ने 3 विकेट झटके, वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया। KKR सिर्फ 161 रन ही बना पाई।
LSG का पिछला मैच: करीबी हार और वापसी की चुनौती
IPL 2026 का पिछला मैच लखनऊ की टीम के लिए थोड़ा कड़ा रहा था। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उन्हें के घर में 6 विकेटों से हरा दिया था।
- लखनऊ सुपर जायंट्स कीबल्लेबाजी: दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच को देखकर साफ पता चलता है कि लखनऊ की टीम को बल्लेबाजी में बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ा था। इस मैच में लखनऊ की सिर्फ 141 रन पर सिमट गई। मिचेल मार्श (35) और अब्दुल समद (36) ने थोड़ी कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे।
- लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी: खेल जगत की ख़बरों के अनुसार, 142 रनों का बचाव करते हुए लखनऊ के गेंदबाजों ने लड़ाई तो लड़ी, लेकिन दिल्ली के समीर रिज़वी के नाबाद 70 रनों की पारी ने मैच लखनऊ के हाथ से निकाल लिया।
SRH vs LSG: पिछले मैच के प्रदर्शन की तुलना
| विवरण | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) |
|---|---|---|
| पिछला मुकाबला | बनाम KKR (जीते 65 रन से) | बनाम DC (हारे 6 विकेट से) |
| टीम स्कोर | 226/8 (20 ओवर) | 141 (18.4 ओवर) |
| टॉप बल्लेबाज | हेनरिक क्लासेन (52 रन) | अब्दुल समद (36 रन) |
| टॉप गेंदबाज | जयदेव उनादकट (3 विकेट) | प्रिंस यादव (2 विकेट) |
| बैटिंग स्ट्रेंथ | ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा | ऋषभ पंत, निकोलस पूरन |
| बॉलिंग स्ट्रेंथ | पैट कमिंस, जयदेव उनादकट | मोहम्मद शमी, मयंक यादव |
पिच और मैदान की रिपोर्ट
क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम हमेशा से बल्लेबाजों का मददगार रहा है। IPL 2026 का यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, इसलिए ओस का कोई खतरा नहीं होगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करके एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी, क्योंकि दोपहर की गर्मी में बाद में बल्लेबाजी करना थोड़ा थकान भरा हो सकता है।
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players)
- SRH: अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी फिर से पावरप्ले में विपक्षी टीम के गेंदबाजों की लाइन और लेंथ ख़राब कर सकते हैं। साथ ही क्लासेन मिडिल ओवर्स में गेम चेंजर होंगे।
- LSG: कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि इस मैच में ऋषभ पंत को जिम्मेदारी लेनी होगी। साथ ही मयंक यादव की रफ्तार हैदराबाद के बल्लेबाजों का इम्तिहान लेगी।
संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/ विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोरा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने
लखनऊ सुपर जायंट्स : एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/ विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिच नॉर्टजे, राजकुमार यादव
निष्कर्ष
आंकड़ों और मौजूदा फॉर्म को देखें तो हैदराबाद का पलड़ा भारी है। लेकिन लखनऊ की टीम में वापसी करने के लिए जानी जाती है। कल का मुकाबला यह तय करेगा कि क्या हैदराबाद टॉप-4 में अपनी जगह पक्की करती है या लखनऊ फिर से जीत की पटरी पर लौटती है।
मैच की जानकारी:
- तारीख: कल (5 अप्रैल, 2026)
- समय: दोपहर 3:30 बजे
- स्थान: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
अक्सर आपके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न : SRH vs LSG का आईपीएल 2026 में मैच कब और कहाँ है?
उत्तर : यह मुकाबला कल, 5 अप्रैल 2026 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी।
प्रश्न : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का पिछले मैच में कैसा प्रदर्शन रहा?
उत्तर : हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रनों से हराया था। टीम ने 226 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे।
प्रश्न : लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पिछले मैच का क्या परिणाम रहा?
उत्तर : लखनऊ को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए थे।
प्रश्न : पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति क्या है?
उत्तर : वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद 2 मैचों में 1 जीत के साथ छठे स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 1 मैच में 1 हार के बाद आठवें पायदान पर मौजूद है।
प्रश्न : हैदराबाद के मैदान की पिच रिपोर्ट क्या कहती है?
उत्तर : हैदराबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है। चूंकि यह दोपहर का मैच है, यहाँ ओस का प्रभाव नहीं होगा और टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी चुन सकती है।
No tags available for this post.





