SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

Remedies for Long Life: इन आसान उपायों से पाएं स्वस्थ ओर लम्बी उम्र का तोहफ़ा

By Team Flypped | August 23, 2019
Featured Image
Remedies for Long Life: हर किसी को अपने जीवन के प्रति मोह होता है जो एक इंसानी फितरत है। ज़िन्दगी के प्रति हमारा यही प्रेम इंसान के अधिक जीने का कारण बनता है। हर इंसान ज्यादा से ज्यादा जीवन अपने घरवालों और करीबियों के साथ बिताना चाहता है। यही वजह है कि प्रत्येक बीतते लम्हे के साथ हमें ये अफ़सोस रहता हैं कि ज़िन्दगी कम हो रही है और व्यक्ति मे ओर जीने की भावना जागने लगती हैं। क्या आप यह जानते हैं कि लंबी उम्र पाने के लिए आपको कई तरह के उपाय करने होंगे जिससे आपको लम्बी उम्र मिल सकती हैं। आइए जानते हैं कौन से है ये उपाय जो आपको देंगे लंबी उम्र की सौगात (Remedies for Long Life)

ये उपाय दिलाएंगे आपको लम्बी उम्र (Easy Remedies for Long Life)

  • यदि आपको कोई फल खाना हो तो उसे फ्रिज में ना रखे बल्कि घर के कमरे के तापमान में ही रख कर खाएं।
  • धूम्रपान लंबी उम्र का दुश्मन है अगर आपको लम्बी आयु चाहिए तो धूम्रपान का सेवन बंद करना होगा।
  • ऐसा माना जाता है कि रोज़ दो गिलास सेब का जूस नियमित पीने से आप कभी बीमार नहीं होंगे। इसके द्वारा आपकी उम्र लंबी होती जाएगी।
  • सिर्फ बीमार पड़ने पर ही अपना हेल्थ चेकअप ना करवाएं बल्कि हर महीने या दो महीने में एक बार अपनी सेहत की पूरी जांच जरूर अवश्य कराएं।
  • शराब व मदीरा के सेवन से जितना दूर रहोगे तो ये आपकी सेहत के लिए ही बेहतर होगा।
  • रोज़ रात को सोने से पहले अपने दांतों को साफ करें। रिसर्च में यह माना गया है कि कई गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, डायबीटिज और दिल आदि रोग मसूड़ों में होने वाली परेशानियों के कारण ही होते हैं।
  • हर इंसान के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद लेना जरुरी है। अपर्याप्त नींद आपको दिल से जुडी बिमारियों का मरीज बना सकती है। लम्बी आयु प्राप्त करने के लिए पूरी नींद लेना आवश्यक है।
  • लंबी उम्र प्राप्त करने का एक उपाय यह भी है कि जब आप लोगों की निस्वार्थ सेवा करते हैं तो हमें आंतरिक खुशी मिलती है। यही ख़ुशी हमारे तनाव और दुख को कम करती है जिससे आप आसानी से लंबी उम्र प्राप्त कर सकते है।
  • सुबह नहाने के बाद बीस मिनट तक सूर्य की रोशनी में रहना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को विटामिन डी मिलता है। जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है और कैंसर से आपको बचाता है।
  • शोधकर्ताओं के अनुसार, वजन का ज्यादा होना बीमारी नहीं है लेकिन कमर का मोटा होना ही बिमारियों को आमंत्रित करता है। कमर के पास चर्बी जमा होने पर यह आपको ब्लडपे्रशर और डायबिटीज का मरीज़ बना सकता है।
  • एक दिन में कम से कम बीस बार दिल खोलकर हँसना चाहिए क्योंकि ये हमारे तनाव को कम करता हैं।
  • इंसान जितना अधिक से अधिक हरी सब्ज़ियों और फलों का सेवन करता हैं ये उसे तंदुरुस्त बनाने में मदद करता है।
  • यदि संभव हो तो रात को टीवी देखने से परहेज़ करे क्योंकि इससे व्यक्ति की उम्र 20 मिनट तक घट जाती है। यही कारण है कि रात को टीवी कम से कम देखें।(Remedies for Long Life)
  • सभी तरह के तनाव ओर चिंताओं को भूलते हुए खुद से प्यार करना सीखें। ऐसा माना जाता है कि जब इंसान खुद से प्यार करने लगता है तब उसके शरीर में आक्सीटोसिन जैसे केमिकल बनते हैं जो बुढ़ापे को दूर करता हैं।
  • अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ यादगार और ख़ुशी वाले पल बिताएं। यह भी उम्र लंबी प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होते है।
  • शरीरिक फिटनेस के लिए एक्सरसाइज को जरुरी माना गया है। योगा, प्राणायाम इत्यादि को आपको अपने जीवन में शामिल करना चाहिए।

यह हम सभी जानते है कि इंसान का जीवन कितना अनमोल है इसलिए कोई भी इसे खोना नहीं चाहता हैं। अगर आप भी एक लम्बी ज़िन्दगी प्राप्त करना चाहते है तो ऊपर दिए गए आसान से उपायों को अपना सकते हैं।

(Remedies for Long Life)

Click to read the full article

Tags:
Lifestyle Health and fitness Human lifestyle Best Health Tips Remedies for Long Life astrological remedies for long life astrological remedies for quarrels astrological remedies for glowing skin in hindi Remedies for Long Life in hindi natural health tips in hindi natural domestic remedies for a healthy long life long healthy life secrets tips to live longer

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *