Find the latest news and articles

IND vs ENG Semifinal Match Preview : फाइनल की रेस में कौन मारेगा बाजी?

By |
IND vs ENG Semifinal Match Preview : फाइनल की रेस में कौन मारेगा बाजी?

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का दूसरा सेमीफाइनल चैंपियन इंडिया और इंग्लैंड के बीच होगा। यह महामुकाबला 5 मार्च 2026 को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि अब तक यह दोनों टीमें दो बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टकरा चुकी हैं। वर्ष 2022 के मुकाबले को इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया था, जबकि वर्ष 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा हरा दिया था।

इन सब आँकड़ों को देखते हुए साफ पता चलता है कि ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह सेमीफाइनल मैच बहुत अधिक रोमांचक होने वाला है।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026

एडिलेड 2022 की यादें और 'बदले' की आग

चाहे, टीम इंडिया ने ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा दिया हुआ, लेकिन 2022 के सेमीफाइनल में मिली 10 विकटों से बड़ी हार का जख्म अभी तक नहीं भर पाया है। ऐसा देखा गया है कि  जब भी भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में आमने-सामने होते हैं, तो फैंस के जहन में 2022 वर्ल्ड कप की वो हार ताजा हो जाती है।

इंग्लैंड की टीम को पता होना चाहिए कि 2026 की यह भारतीय टीम किसी भी टीम को हरा सकती है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का निडर अंदाज और 'यंग ब्लड' इस बार कहानी बदलने के लिए बेताब है।

सूर्या का 360° वार और बुमराह की यॉर्कर का प्रहार!

यदि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले को छोड़ दें, तो भारत का इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में काफी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए नाकआउट मैच में संजू सैमसन की फॉर्म में वापसी ने टीम इंडिया का मनोबल बढ़ा दिया है।

तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी से टीम इंग्लैंड के गेंदबाजों का बच पाना मुश्किल होगा।

  • बल्लेबाजी की ताकत: जैसाकि आपको पता है कि सूर्या अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर खेल रहे हैं, जहाँ का कोना-कोना उन्हें अच्छे से पता है। तिलक वर्मा और ईशान किशन की मौजूदगी मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे रही है, जबकि शिवम दुबे 'फिनिशर' के तौर पर अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं।
  • गेंदबाजी का चक्रव्यूह: जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर और अर्शदीप सिंह की स्विंग शुरुआती झटके देने के लिए तैयार है। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की 'मिस्ट्री' इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड का बेखौफ  क्रिकेट

इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में इंग्लैंड की टीम इस बार एक नए नेतृत्व में खेल रही है। हैरी ब्रूक की कप्तानी में टीम ने वही 'बेज़बॉल' वाला आक्रामक रुख अपनाया है। टीम इंडिया को अच्छे से पता है कि यदि जोस बटलर और फिल साल्ट की ओपनिंग जोड़ी सस्ते में नहीं आउट किया गया, तो यह आक्रामक जोड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने का दम रखती है।

  • X-Factor: जोफ्रा आर्चर की वापसी ने इंग्लैंड की गेंदबाजी को वो पैनापन दिया है जो पिछले कुछ समय से गायब था। साथ ही सैम करन और जैमी ओवरटन जैसे ऑलराउंडर्स टीम को गहराई देते हैं।
  • स्पिन का जादू: भारतीय पिच को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।

वानखेड़े की पिच पर हो सकती है छक्कों की बारिश!

हमेशा से ही वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए वरदान साबित हुई है। यह मैदान बहुत छोटा है, जिसकी वजह से ज्यादातर गेंद आपको ग्राउंड से बाहर जाते हुए ही दिखेगी। अगर गेंद एक बार गैप में चली जाए, तो उस गेंद को बाउंड्री से पहले रोक पाना असंभव होता है।

  1. टॉस का बॉस: ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह मैच शाम को 7 बजे से खेला जाएगा। शाम का मैच होने के कारण ओस एक बहुत बड़ा फैक्टर होगी। टॉस जीतने वाला कप्तान बिना सोचे पहले गेंदबाजी चुनेगा, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद गीली होने के कारण स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों को परेशानी होती है।
  2. स्कोर प्रेडिक्शन: यह एक ऐसा ग्राउंड हैं, जहाँ पर 200+ का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता है। इस सब बातों को देखते हुए, फैंस को एक 'हाई-स्कोरिंग' थ्रिलर की उम्मीद करनी चाहिए।

संभावित प्लेइंग इलेवन

इंडिया : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड : फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

कौन पहुंचेगा फाइनल?

जब आप इन दोनों के बीच खेले गए पिछले कुछ मुकाबलों को देखोगे, तो आपको दोनों टीमें बराबर नजर आएंगी। जहाँ भारत के पास 'होम एडवांटेज' और स्पिन की जादुई जोड़ी है, वहीं इंग्लैंड के पास बड़े मैचों का अनुभव और पावर-हिटर्स की लंबी फौज है। हालांकि, वानखेड़े में टीम इंडिया को मिलने वाला क्राउड सपोर्ट उन्हें 12वें खिलाड़ी की ताकत देगा।

Click to read the full article