Flypped Hindi

रील के जुनून ने ली 23 वर्षीय साहिल की जान, क्या यही है आज का सच?

By |
रील के जुनून ने ली 23 वर्षीय साहिल की जान, क्या यही है आज का सच?

Sahil Dhaneshra Accident : क्या सच में आज के डिजिटल युग में 'लाइक्स' और 'फॉलोअर्स' की भूख लोगों को किस हद तक ले जा सकती है कि उस व्यक्ति को किसी की जान की परवाह न हो। इसका एक भयावह उदाहरण हमको भारत की राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में देखने को मिला है।

यह पूरी घटना द्वारका इलाके की है, जहाँ नाबालिग ड्राइवर अपनी बहन के साथ सड़क पर 'स्पीड फन रील' बना रहा था। इस दौरान गाडी की स्पीड इतनी तेज थी कि उसपर काबू न पाने की वजह से 23 वर्ष का साहिल उसकी चपेट में आ गया था।

ऐसा बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो और साहिल की बाइक की इतनी जोरदार टक्कर हुई थी कि साहिल धनेश्वरा की मृत्यु हो गई। इस पूरी घटना के बाद, दिल्ली समेत पूरे भारत में लोगों में काफी अधिक आक्रोश देखनें को मिल रहा है। इतना ही नहीं, लोगों ने सोशल मीडिया पर 'Justice for Sahil' की मांग को तेज कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह दर्दनाक घटना दिल्ली के द्वारका इलाके की है। रिपोर्टों के अनुसार, एक नाबालिग लड़का अपनी बहन के साथ अपनी स्कॉर्पियो कार से सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे थे।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो कार की रफ्तार बहुत तेज़ थी और ड्राइवर मोबाइल पर रील बनाने के लिए खतरनाक तरीके से गाड़ी मोड़ रहा था। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उसने साहिल को अपनी चपेट में ले लिया।

आखिर रील्स के लिए जान जोखिम में क्यों?

हम आपको बताना चाहते है कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब सोशल मीडिया के लिए बनाए जाने वाले वीडियो जानलेवा साबित हुए हों। ऐसा बहुत बार हुआ कि दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर अक्सर रईसजादों को महंगी गाड़ियों के साथ स्टंट करते हुए देखा गया है।

  • दिखावे की संस्कृति: आजकल के युवाओं में रातों-रात वायरल होने का ऐसा पागलपन चढ़ा है कि वह उसकेलिए अपनी वह किसी सामने वाले व्यक्ति की जान को खतरें में डालने से पहले एक बार भी नहीं सोचते हैं।
  • कानून का खौफ कम: कुछ लोगों में पैसों का नशा इतना होता है कि वह खुद को किसी भी कानून से ऊपर रखते हैं। इतना ही नहीं, पैसों के नशे में धुत यह लोग भारी से भारी जुर्माना भरने के लिए तैयार रहते हैं। यही सब कारण हैं कि खाली सड़कों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी ऐसे स्टंट थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

साहिल के परिवार की कानून से इंसाफ की मांग

23 वर्ष के साहिल की मौत ने उनके परिवार को तोड़कर रख दिया है। साहिल की माँ और उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों को देखकर साहिल के परिवार की बेबसी को साफ देख सकते हैं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद लोग आरोपी के खिलाफ पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में किसी भी परिवार का साहिल इन खतरनाक शौक की भेंट न चढ़े।

पुलिस की कार्रवाई और चुनौतियां

खबरों के अनुसार, द्वारका पुलिस द्वारा पूरी मामले की जाँच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। परन्तु ऐसा बहुत बार हुआ है कि ऐसे मामलों में रसूखदार यानी कि अमीर घराने के अपने पैसों के दम पर बच कर निकल जाते है, लेकिन इस बार जनता का दबाव और सबूतों की मौजूदगी पुलिस पर सख्त कदम उठाने का दबाव बना रही है।

ये भी पढ़ें :- अमेरिका vs ईरान: क्या 2026 में दहक उठेगा मध्य पूर्व? जानें पूरी सच्चाई

निष्कर्ष

लोगों को सोचना होगा कि सड़कें स्टंट करने के लिए नहीं, सफर करने के लिए होती हैं। हम सभी लोगों को यह बात समझने की ज़रूरत है कि स्क्रीन पर दिखने वाले 15 सेकंड के रोमांच की कीमत किसी की पूरी ज़िंदगी नहीं हो सकती।

हम आपसे निवेदन करते हैं कि यदि आप भी सड़क पर ऐसा कुछ होते देखें, तो चुप न रहें, इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस अधिकारी को दें। क्योंकि आज अगर हम चुप रहे, तो कल कोई और मासूम इसका शिकार हो सकता है।