Shahrukh Khan – आज बॉलीवुड के किंग खान यानि की Shahrukh Khan के बॉलीवुड में 27 वर्ष सम्पूर्ण हो गए है। Shahrukh Khan ने अपने इस 27 साल के फ़िल्मी करियर में बॉलीवुड को कई सुपरहिट तथा ब्लॉकबस्टर मूवी दी है। Shahrukh Khan ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1992 में ‘दीवाना’ मूवी के साथ की थी। Shahrukh Khan अपनी इस मूवी के बाद रातों रात बहुत अधिक फेमस हो गए। तथा उन्हें बॉलीवुड से बहुत प्रशंसा भी मिली। उनके इस काम को भारतीय जनता द्वारा काफी अधिक पसंद भी किया गया। जिसके बाद उन्हें बहुत सी नई फिल्मों के ऑफर भी आने लगे थे।
Shahrukh Khan ने अपने फ़िल्मी करियर के 27 वर्ष पुरे होने पर अपने ट्विटर अकाउंट पर ख़ुशी जाहिर की है। इतना ही नहीं ट्विटर पर भी #27GoldenYearsofSRK काफी अधिक ट्रेंड कर रहा है। तथा Shahrukh Khan के सभी चाहने वाले उन्हें अपनी ओर से शुभकामाएं दे रहे है। Shahrukh Khan जब सपनों की नगरी मुंबई अपना फ़िल्मी करियर बनाने आए थे तो उस समय उनके पास जेब में मात्र 50 रूपये थे लेकिन उन्होंने कभी इस सब से अपने अंदर नकारात्मक ख्याल कभी नहीं आने दिए। तथा वह दिन रात मेहनत करते गए। और आज आप देख ही सकते है Shahrukh Khan किस मुकाम पर पहुँच चुके है।
अपने पुरे फ़िल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। जिसे आजतक लोगों से उतना ही प्यार मिलता है जितना की रिलीज के मिलता होगा। शाहरुख़ की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को आज तक सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है। इसके अलावा, Shahrukh Khan की अन्य फिल्मों को भी उतना ही पसंद किया गया था जिसमें कभी खुशी कभी गम’, ‘मोहब्बतें’, ‘कल हो न हो’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का नाम शामिल है। पिछले कुछ समय से Shahrukh Khan अपनी एक बड़ी हिट मूवी की तलाश कर रहे है। Shahrukh Khan की पिछले कुछ फ़िल्में बॉक्स ऑफिस में अपना करिश्मा नहीं दिखा पाई है। उम्मीद की जा रही है के बहुत जल्द Shahrukh Khan की तरफ से एक ब्लॉकबस्टर मूवी देखने को मिल सकती है।
शाहरुख खान के फिल्मी करियर की कुछ हिट व ब्लॉकबस्टर मूवी की सूची –
Movie | Release Date | Collections | Verdict |
Kabhi Alvida Naa Kehna | August 11 2006 | 45.75 | Hit |
Don: The Chase Begins Again | October 20 2006 | 51 | Hit |
Chak De! India | August 10 2007 | 67.7 | Blockbuster |
Om Shanti Om | November 9 2007 | 79.5 | Blockbuster |
Rab Ne Bana Di Jodi | December 12 2008 | 86.75 | Blockbuster |
My Name Is Khan | February 12 2010 | 72.75 | Hit |
Ra.One | October 26 2011 | 125 | Hit |
Don 2: The Chase Continues | December 23 2011 | 112 | Hit |
Jab Tak Hai Jaan | November 12 2012 | 121 | Hit |
Chennai Express | August 9 2013 | 227 | All Time Blockbuster |
Happy New Year | October 24 2014 | 204 | Super Hit |
Dilwale | December 18 2015 | 149 | Semi Hit |