भारत दौरे से पहले ट्रंप का बड़ा बयान- बोले भारत के साथ नही कर सकता ये बड़ा समझौता।

27
trump latest statement

अपनी भारत यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के अनुसार ट्रंप ने कहा, की वो भारत के साथ ट्रेड का बड़ा समझौता नहीं कर सकते हैं।

ट्रम्प ने कहा वो ट्रेड डील पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। बड़े समझौते पर हस्ताक्षर न होना भारत के लिए बुरी खबर ही कहा जा सकता है।

ट्रम्प ने आगे कहा, भारत ने अमेरिका के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया है, पर ट्रम्प प्रधानमंत्री मोदी से बहुत खुश है।

ट्रम्प ने बताया, मोदी ने उनको फ़ोन पर जानकारी दी है कि, भारत में उनके स्वागत के लिए करीब 70  लाख लोग होंगे, जिसको लेकर उन्होंने बताया वो बहुत उत्सुक हैं। ट्रम्प गुजरात में बन रहे है दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम को देखने के लिए भी उत्सुक दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, वो समझते हैं कि ये स्टेडियम अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है पर ये दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, इसे देखना सच्च में रोमाँचकारी होगा।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ट्रम्प अपनी भारत यात्रा के दौरान एक ट्रेड पैकेज पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

आपको बता दे कि , गुड्स एंड सर्विसेज  के मामले में  अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। जिसमे 62 फीसदी गुड्स और 18 फीसदी सर्विसेज है।  अमेरिका के बाद चीन के साथ भारत का सबसे बड़ा ट्रेड है। चाइना के साथ भारत का ट्रेड डील सिर्फ गुड्स तक ही सिमित है और चाइना भारत का दूसरे सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है।

व्हाइट हाउस ने 10 फरवरी  को घोषणा करी थी कि राष्ट्रपति ट्रम्प 24 -25 को भारत आएंगे । तब से भारत में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प गुजरात और दिल्ली में रुकेंगे।

अधिक पढ़े

हंसने पर मजबूर कर देंगे ये अजीबो-गरीब कानून, जानिये क्यों ?

2020 में इन बड़ी फिल्मो के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकते है खिलाडी कुमार

लापता हुआ कुख्यात पाकिस्तानी आतंकवादी मसहूद अज़हर: पाकिस्तान का नया ढोंग

जाने क्या है “सुकन्या समृद्धि योजना” कैसे लें इस योजना का लाभ

रहें हमेशा फिट, आयुर्वेद के इन 5 टिप्स के साथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here