UAE vs AFG Match Preview : दिल्ली में 'अफगानी तूफान' बनाम 'यूएई का जज्बा’
UAE vs AFG Match Preview in Hindi : ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के 28वें मैच में अफगानिस्तान का सामना UAE की टीम से होगा। वर्ल्ड कप का यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 7 बजे से खेला जाएगा।
इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान सुपर-8 की ओर अपना कदम बढ़ाने की कोशिश करेगा, वही UAE की टीम इस टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप की पहली जीत अपने नाम कर लेगी।
राशिद और मुजीब की फिरकी का जादू
हालिया रिकार्ड्स को देखा जाए तो राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान इस समय दुनिया की सबसे खतरनाक टी20 टीमों की सूची में शामिल है। दिल्ली के टर्निंग ट्रैक पर रशीद खान UAE के बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए तरसा सकते है। आईपीएल के कारण अफगानिस्तान के अधिकतर खिलाडियों को इस मैदान पर खेलने के अनुभव है।
- रिकॉर्ड अलर्ट: ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मैच में अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। रशीद खान टी20 क्रिकेट में 700 विकेट के जादुई आंकड़े छूने के बहुत नजदीक है।
- बल्लेबाजी की ताकत: इस समय अफगानिस्तान की सबसे अधिक उम्मीदें उनके सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान से है। पिछले से इन दोनों ही खिलाडियों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी है। पावरप्ले में गुरबाज का स्ट्राइक रेट 150+ रहता है, जो UAE की टीम के लिए चिंता का विषय है।
क्या मोहम्मद वसीम दिखा पाएंगे पावर?
अफगानिस्तान के शानदार प्रदर्शन के बाद, ऐसा कहा जा रहा है कि ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह मैच एकतरफा रहने वाला है, लेकिन अफगानिस्तान को नहीं भूलना चाहिए है कि UAE की टीम के पास मोहम्मद वसीम जैसा विस्फोटक बल्लेबाज है, जो अकेले दम पर मैच पलटने की क्षमता रखता है।
- पिछला इतिहास: यदि हम टी-ट्वेंटी क्रिकेट की बात करें, तो अफगानिस्तान और UAE के बीच खेले गए पिछले 14 मैचों में से 11 में अफगानिस्तान ने जीते हैं, जबकि 3 मैच UAE के नाम रहे हैं।
- गेंदबाजी की उम्मीद: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच के अनुसार, UAE टीम के अयान अफजल खान की सटीक स्पिन गेंदबाजी ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मैच में अफगानी बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकती है।
मैच की महत्वपूर्ण जानकारी और रिकॉर्ड्स
| विवरण | जानकारी |
| हेड-टू-हेड (H2H) | AFG 11 - 3 UAE |
| औसत स्कोर (दिल्ली) | 165 - 175 रन |
| स्टेडियम क्षमता | 48,000 दर्शक |
| पिच रिपोर्ट | स्पिनर्स के लिए अधिक मददगार |
अरुण जेटली स्टेडियम मिलती है स्पिनर्स को मदद
सब जानते हैं कि दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम छोटी बाउंड्री और धीमी पिच के लिए मशहूर है। इस मैदान में पावरप्ले में रन बनाना बहुत आसान होता है। इसका मतलब शुरुआती 6 ओवर मैच के रुख को तय कर सकते हैं।
पुरानी गेंद से अफगानिस्तान टीम के मुजीब-उर-रहमान और नूर अहमद जैसे गेंदबाजों को खेलना किसी भी टीम के बल्लेबाजों के लिए लोहे के चने चबाने जैसा हो जाता है। टॉस जीतने वाली टीम यहाँ पहले बल्लेबाजी करके विपक्षी टीम के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करना चाहेगी।
ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 या फिर अन्य किसी Sports News को पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें :
क्या दक्षिण अफ्रीका रोक पाएगा न्यूजीलैंड का विजयी रथ?
क्या स्कॉटलैंड के खिलाफ वापसी करेगा घायल इंग्लैंड?
कैसे होगी इस मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
- अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, मुजीब-उर-रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।
- UAE: मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यन शर्मा, वृत्य अरविंद, बासिल हमीद, अयान अफजल खान, अली नसीर, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान, मुहम्मद जवादुल्लाह, निलंश केसवानी।
निष्कर्ष
माना कि अफगानिस्तान की टीम के पास अनुभव और विश्व स्तरीय स्पिनर की कोई कमी नहीं हैं, जो उन्हें इस मैच में 'फेवरेट' बनाते हैं। हालांकि, दिल्ली की गर्मी और UAE का बेखौफ अंदाज इस मैच को कांटे की टक्कर बना सकता है। अरुण जेटली स्टेडियम में देखना होगा कि क्या राशिद की सेना अपना दबदबा कायम रखेगी?
Click to read the full article