UAE vs CAN Match Preview : दिल्ली में दिखेगा 'पावर-प्ले' का असली रोमांच!
UAE vs CAN Match Preview in Hindi : जैसाकि आपको पता है कि अब इस T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-D का रोमांच दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम पहुँच चुका है। 13 फरवरी की दोपहर, क्रिकेट फैंस को एक ऐसी जंग देखने को मिलेगी जहाँ दो उभरती हुई टीमें इस वर्ल्ड कप की अपनी पहली जीत की तलाश करेगी।
कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का ग्रुप-डी को 'ग्रुप ऑफ डेथ' कहा जा रहा है। ग्रुप डी में शामिल दोनों टीमों के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा है।
क्या कहता है अरुण जेटली स्टेडियम का इतिहास?
दिल्ली के इस ऐतिहासिक ग्राउंड पर अधिकतर हाई स्कोरिंग मैच देखनें को मिलते है, क्योंकि अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री बहुत छोटी और आउटफील्ड काफी तेज होती है। हाल के वर्षों में यहाँ की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है।
अरुण जेटली स्टेडियम के रिकार्ड्स के अनुसार, 48,000 की क्षमता वाला यह मैदान गवाह रहा है कि यहाँ 180-200 का स्कोर भी सुरक्षित नहीं होता।
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह मैच दोपहर के तीन बजे से खेला जाएगा। इस मैदान पर दोपहर के मैच में स्पिनर्स को थोड़ी ग्रिप मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आएगी। टॉस जीतने वाली टीम यहाँ पहले गेंदबाजी चुनकर लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है।
कनाडा की मजबूत मध्यक्रम बल्लेबाजी
क्या आपको पता है कि दिलप्रीत बाजवा की कप्तानी में कनाडा की टीम अपनी दूसरी वर्ल्ड कप अपीयरेंस में काफी संतुलित नजर आ रही है।
इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में कनाडा के पास नवनीत धालीवाल के रूप में एक भरोसेमंद ओपनर है, जिनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में कनाडा के लिए सबसे ज्यादा रन हैं।
UAE की टीम को कनाडा के आक्रामक बल्लेबाज निकोलस किरटन से बचके रहना होगा। कनाडा का यह विस्फोटक बल्लेबाज टीम को मजबूती प्रदान करता है। यदि आप कनाडा की गेंदबाजी विभाग की बात करें तो कलीम सना और अनुभवी साहिल बिन जफर की स्पिन दिल्ली की पिच पर गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
क्या UAE को मिलेगा उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों का फायदा
यदि आप क्रिकेट की जानकारी रखते हैं तो आपको पता होगा कि UAE की टीम के लिए भारत की परिस्थितियां घर जैसी हैं। UAE की टीम के कप्तान मुहम्मद वसीम विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक ओपनर्स की सूची में आते हैं। पावरप्ले में वसीम का बल्ला अगर चला, तो कनाडा के गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।
UAE के गेंदबाजों को भारत की टर्निंग विकेट पर बहुत अधिक मिल सकती है। गेंदबाजी विभाग में जुनैद सिद्दीकी की गति और बासिल हमीद की चतुराई भरी स्पिन टीम इंडिया के घरेलू मैदान पर असरदार हो सकती है।
इतना ही नहीं, UAE ने पिछले कुछ समय में न्यूजीलैंड जैसी टीमों को हराकर साबित किया है कि वे किसी भी दिन बड़ा उलटफेर कर सकते हैं।
मुकाबले की मुख्य बातें
- मुहम्मद वसीम vs कलीम सना: UAE के कप्तान की आक्रामकता बनाम कनाडा की स्विंग गेंदबाजी के बीच यह मुकाबला इस मैच को और अधिक रोमांचक बना देगा।
- साहिल बिन जफर vs मध्यक्रम: साहिल इन जफर की स्टिक लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करना, कनाडा के मध्य क्रम के बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
- निकोलस किरटन: आईसीसी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 में इस बल्लेबाजी ने अपने प्रदर्शन से दुनिया को चौका दिया था, इस वर्ल्ड कप में भी टीम को इस बल्लेबाज से काफी अधिक उम्मीदें हैं।
क्या होगी दोनों टीमों की रणनीति?
इस मैच में कनाडा की जीत उनके बल्लेबाजों पर निर्भर करती है। वहीं UAE अपनी 'पावर-हिटिंग' और स्पिन अटैक के जरिए मैच पर पकड़ बनाना चाहेगी। दिल्ली का छोटा मैदान छक्कों की बरसात के लिए तैयार है। जीत उसी की होगी जो प्रेशर को बेहतर तरीके से हैंडल करेगा और 20 ओवरों तक अपनी फील्डिंग में अनुशासन दिखाएगा।
FAQs –
Q. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में UAE के लिए मुख्य खिलाड़ी कौन हैं?
A. कप्तान मुहम्मद वसीम, जुनैद सिद्दीकी और बासिल हमीद।
Q. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच कैसी है?
A. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण हाई-स्कोरिंग पिच मानी जाती है।
Click to read the full article
No tags available for this post.