Find the latest news and articles

Vivo Y12 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च रिवर्स चार्जिंग के साथ - जाने इसकी कीमत

By |
Vivo Y12 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च रिवर्स चार्जिंग के साथ - जाने इसकी कीमत

इस समय दुनिया के सबसे बेहतर मोबाइल कंपनी में से एक वीवो ने हाल ही अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y12 को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। वीवो के इस नए स्मार्टफोन में भी आपको बहुत से आकर्षिक फीचर्स देखने को मिलेंगे। 

कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन की कीमत को 11,999/- रूपये रखा गया है।  यदि आप वीवो के इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते है तो आप अगले हफ्ते तक इस फ़ोन को खरीद सकते है। क्योंकि वीवो के इस स्मार्टफोन की बिक्री अगले हफ्ते से आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी जाएगी। 

वीवो कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में एक बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा उपलब्ध कराया गया है। साथ ही आपको इस स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले भी दी जा रही है। बैटरी के मामले में तो हमेशा से ही वीवो के सभी स्मार्टफोन काफी अच्छे रहे है। इस फ़ोन में भी आपको 5000mAh की बैटरी दी जा रही है। जो इस स्मार्टफोन की विशेषता को बताती है।

कितनी रैम दी जा रही है वीवो के इस फ़ोन में

एक बेहतरीन डिस्प्ले के साथ आपको vivo y12 full specification में 4 GB  की रैम दी जा रही है। जिससे आपका फ़ोन अच्छी स्पीड से चलेगा। तथा आपको इस फ़ोन में 64GB की स्टोरेज दी जा रही है। जिसकी मदद से आप इस स्मार्टफोन में अधिक से अधिक डाटा रख सकते है। 

2.0GHz ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P22 प्रोसेसर को इस स्मार्टफोन में देखने को मिलेगा। Vivo Y12 के कैमरा फीचर्स की मदद बेहतर पिक्चर क्वालिटी का आनंद ले सकते है। क्योंकि आपको 8MP + 13MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा दे रखा है। जबकि इस फ़ोन के फ्रंट में आपको  8MP का कैमरा दिया गया है। 

इसके अलावा, इसमें आपको एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड Fun Touch OS भी देखने को मिलेगा। रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर  सुविधा भी वीवो के इस स्मार्टफोन में दी गई है। वीवो के इस स्मार्टफोन को अलग - अलग वैरियंट में दिए जा रहे है यदि आप 3GB रैम तथा 32GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को खरीदते है तो आपको इसकेलिए 11,999/- की धनराशि का भुगतान करना होगा।

नई तकनीक और गैजेट्स की महत्वपूर्ण खबरों के लिए Hindi Flypped Tech News से जुड़े रहें।

विशेषताएँ :- Vivo Y12 Full Specification

PerformanceOcta core
Display6.35”
Storage32GB
Camera13MP+8MP+2MP
Battery5000m
RAM4GB
ModelY12
Sim SlotsDual SIM
WifiYes Wi-Fi 802.11, b/g/n
BluetoothYes v5.0
Network Support4G (supports Indian bands), 3G, 2G
Price11,999/-

नई तकनीक और गैजेट्स से जुड़ी ताज़ा जानकारी janne kai liye, नीचे क्लिक करें।

Click to read the full article