Happy B’Day Neha – 31 वर्ष की हुई नेहा ककड़, जाने उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों के बारे मे

213
Neha kakkar

यदि आप म्यूजिक के दीवाने है तो आपने नेहा ककड का नाम तो सुना ही होगा। आज नेहा 31 वर्ष की हो गई है। आज नेहा ककड़ का 31वा जन्मदिवस है। नेहा ककड़ ने अपने करियर की शुरुआत सोनी चैनल के शो इंडिया आइडियल से की थी। इंडियन आइडियल एक सिंगिंग शो है। जिसमे नेहा ककड़ बतौर कंटेस्टेंट के रूप में नजर आयी थी। इस सिंगिंग शो से उन्हें एक अलग मुकाम हासिल हुआ है। वैसे नेहा इंडिया आइडियल जीत तो नहीं पाई। उसके बावजूद भी आज के समय में नेहा इंडिया की सबसे पॉपुलर सिंगर में से एक है। नेहा द्वारा के सभी मेशअप सॉन्ग को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। जिसके चलते आज नेहा ककड़ ने एक अलग ही मुकाम हासिल कर रखा है। नेहा ककड़ के सभी सांग्स काफी हिट रहे है। इतना ही नहीं नेहा ने एक गाने को तो यूट्यूब पर करीबन 4 करोड़ बार देखा गया है।

दिल्ली के पंजाबी परिवार में रहती है नेहा

नेहा ककड़ का जन्म 6 जून 1988 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। नेहा ककड़ और उनकी बड़ी बहन सोनू ने अपनी सिंगिंग की शुरुआत माता के जगरातों में भजन गाकर की थी। जिसमे उन्हें 500/- रूपये की धनराशि प्राप्त होती थी। इतने कड़े संघर्ष के बाद आज नेहा ककड़ और उनकी बहन सोनू ककड़ ने बॉलीवुड में अपने सिंगिंग सफर की शुरुआत कर ली है।

नेहा ककड़ जिन्होंने अपने करियर की शुरआत ही इंडियन आइडियल शो से की थी आज के समय में वह इंडियन आइडियल की जज भी रह चुकी है। इसके अलावा, उन्होनें कई सिंगिंग शो में  जज की भूमिका निभाई है। साथ ही वह बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए सुपर हिट सॉन्ग भी जा चुकी है। नेहा ककड़ की सबसे अच्छी बात यह है की यह अपने फैंस के बीच हमेशा मौजूद रहती है।

कुछ समय पहले नेहा हो गई थी डिप्रेशन का शिकार

नेहा ककड़ का कुछ समय पहले फिल्म अभिनेता हिमांश कोहली से ब्रेकअप हो गया था। हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा ककड़ कुछ समय तक डिप्रेशन में चली गई थी। परन्तु कुछ समय बाद ही नेहा ककड़ ने इस परिस्थिति से जीत हासिल कर ली। तथा उन्होंने पिछली सभी बातों को भुलाकर अपने भविष्य पर ध्यानकेंद्रित कर लिया है। हाल ही में नेहा ककड़ को टिकटॉक और इंस्ट्राग्राम पर मौज – मस्ती वाली वीडियो को शेयर करते हुए देखा गया है जिसमे वह अपने भाई टोनी ककड़ के साथ नजर आ रही है। नेहा की इन वीडियो को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here