5 Famous Food of Uttar Pradesh: चखें असली स्वाद
5 Famous Food of Uttar Pradesh in Hindi : यह बात भारत का हर नागरिक जानता है कि उत्तर प्रदेश केवल भारत का सबसे बड़ा राज्य ही नहीं है, बल्कि यह स्वाद का एक विशाल महासागर है। आपको उत्तर प्रदेश में खान-पान में मुग़लाई ठाट-बाट के साथ-साथ बनारस की गलियों का देसीपन भी देखने को मिलेगा।
अगर आप उत्तर प्रदेश के असली ज़ायके को समझना चाहते हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख में उत्तर प्रदेश के ऐसे स्वादिष्ट पकवान के बारें में बताएँगे, जिनको आपको एक बार ज़रूर चखना चाहिए:
5 Famous Food of Uttar Pradesh in Hindi
1. टुंडे कबाबी (लखनऊ)
लखनऊ के इन लजीज़ कबाबों का ज़िक्र अक्सर 5 Famous Food of Uttar Pradesh की सूची में सबसे पहले किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यहाँ की नवाबी विरासत का असली स्वाद इन्हीं में बसता है।
क्या आपको पता है कि इन कबाबों की खासियत इनका मक्खन जैसा नरम होना है। जिन लोगों ने इस कबाब को चखा है वह बताते है कि इन्हें बनाने में 160 से ज़्यादा गुप्त मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, ये कबाब इतने ज्यादा मुलायम होते हैं कि मुँह में रखते ही घुल जाते हैं।
2. आगरा का पेठा (आगरा)
ताजमहल की खूबसूरती देखने के बाद अगर आगरा में कुछ सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है, तो वह वहाँ का स्वादिष्ट पेठा है। यूपी के लोगों का कहना है कि यह कद्दू से बनने वाली एक अनूठी मिठाई है। वर्तमान समय में आपको यह मिठाई विभिन्न प्रकार के रूप में देखनें को मिलेगी। जैसेकि केसर पेठा, अंगूरी पेठा और पान पेठा आदि।
बहुत लोग इस बारें में जानते है कि इस मिठाई की सबसे बड़ी खूबी इसकी शुद्धता और लंबे समय तक खराब न होने की क्षमता है। यही कारण है कि आगरा के इस अनोखे स्वाद को 5 Famous Food of Uttar Pradesh की लिस्ट में एक खास और मीठा स्थान दिया गया है।
3. बनारसी कचौड़ी-सब्ज़ी और जलेबी (वाराणसी)
जब आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी घूमने जाएंगे, तो आपको देखनें को मिलेगा कि वाराणसी की सुबह बिना कचौड़ी-सब्ज़ी के शुरू नहीं होती है। इसके अलावा, बनारस की गलियों में मिलने वाली 'छोटी' और 'बड़ी' कचौड़ी का स्वाद चखने को मिलता है। इसे बिना प्याज-लहसुन वाली मसालेदार आलू की सब्ज़ी और देसी घी में डूबी जलेबी के साथ परोसा जाता है।
यह तीखे और मीठे का एक ऐसा संगम है जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे। बता दें कि वाराणसी का यह पारंपरिक नाश्ता 5 Famous Food of Uttar Pradesh की सूची में अपनी एक अलग और चटपटी पहचान रखता है।
4. मथुरा का पेड़ा (मथुरा)
भारतीय होने के नाते आपको एक बात जानकर बहुत ख़ुशी होगी कि भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा के पेड़े पूरी दुनिया में फेमस है। ये मावा, चीनी और इलायची के मिश्रण से बनाए जाते हैं। इनका रंग गहरा भूरा होता है और ऊपर से बूरा यानी कि चीनी का पाउडर छिड़का जाता है।
जब आप इस मिठाई के एक टुकड़े को चखेंगे, तो आपको ब्रज की मिठास और परंपरा का अहसास होगा। मथुरा का यह प्रसाद जैसा मीठा स्वाद ही इसे 5 Famous Food of Uttar Pradesh का एक अनिवार्य हिस्सा बनाता है।
5. गलौटी कबाब (अवधी व्यंजन)
आप सोच रहे होंगे कि गलौटी का क्या मतलब होता है? सरल भाषा में बताएं तो गलौटी का मतलब “गला देने वाला” होता है। यह लखनऊ की अवधी संस्कृति का एक अनमोल रत्न है। इन्हें खास तौर पर एक ऐसे नवाब के लिए ईजाद किया गया था जिनके दाँत नहीं थे, मगर उन्हें कबाब खाने का शौक़ था।
इसमें गोश्त को इतनी बारीकी से पीसा जाता है और धुएँ का तड़का दिया जाता है कि इसका टेक्सचर एकदम मलाई जैसा हो जाता है। लखनऊ के इस शाही जायके के बिना 5 Famous Food of Uttar Pradesh की कोई भी चर्चा अधूरी मानी जाती है।
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजन
| व्यंजन | शहर | मुख्य स्वाद |
| टुंडे कबाबी | लखनऊ | मसालेदार और नरम |
| पेठा | आगरा | मीठा और रसीला |
| कचौड़ी-सब्ज़ी | वाराणसी | तीखा और चटपटा |
| पेड़ा | मथुरा | शुद्ध और गरिष्ठ |
| गलौटी कबाब | लखनऊ | स्मोकी और मलाईदार |
उत्तर प्रदेश का भोजन सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि यहाँ की तहजीब और मेहमान-नवाजी को महसूस करने के लिए है। इन 5 पकवानों के बिना यूपी का सफर हमेशा अधूरा ही रहेगा।
ये भी पढ़ें : 5 Tips for Good Health for Students: पढ़ाई के साथ रहें फिट
FAQs –
प्रश्न : उत्तर प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन कौन सा है?
उत्तर : टुंडे कबाबी
प्रश्न : आगरा का पेठा किससे बनाया जाता है?
उत्तर : सफेद कद्दू से
प्रश्न : वाराणसी का प्रसिद्ध नाश्ता क्या है?
उत्तर : कचौड़ी-सब्ज़ी और जलेबी
Click to read the full article