SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

सिर्फ 1 सवाल दूर था 50 लाख से! लेकिन वास्तुकला पर अटक गए KBC प्लेयर

By Rajni Editor | August 31, 2025
Featured Image

कौन बनेगा करोड़पति का रियलिटी शो जो लोगों को अक्सर मालामाल बना देता है, वह अक्सर सुर्ख़ियों में बना रहता है। इस शो के होस्ट अभिताभ बच्चन ने एक बार फिर से अपने ख़ास अंदाज़ के संग लोगों का दिल जीते हुए नज़र आ रहे हैं। KBC शो (KBC news in Hindi) को देखने से लोगों की नॉलेज भी काफी बढ़ती है इसलिए यह शो लोग अक्सर अपने बच्चों के संग देखना पसंद करते हैं। इस शो में हर फ़ील्ड से जुड़े हुए सवाल किये जाते हैं और इस बार का सवाल वास्तुकला से था जो कि 50 लाख रुपयों के लिए था।

कौन बनेगा करोड़पति 17 में मिथलेश कुमार हॉट सीट पर गेम खेलते हुए दिखाई दिए, जहाँ उन्होंने सभी सवाल के जवाब बहुत ही समझदारी से दिए। लेकिन 50 लाख के सवाल पर वह पीछे हट गए। बिहार के छोटे गाँव के रहने वाले मिथलेश ने अपने सभी संघर्ष के बारे में बात की। इस शो में उन्होंने बहुत अच्छे से खेला और काफी इम्प्रेस भी किया।

वह 25 लाख रुपए जीत चुके थे। जब उनके सामने 50 लाख रुपए का सवाल (Kaun Banega Crorepati 50 lakh question) आया तो उन्होंने गेम को क्विट करने का फैसला लिया और 25 लाख रुपए की बड़ी धनराशि जीतकर अपने परिवार के लिए ले गए। लेकिन सवाल था क्या? क्या आप जानते हैं जवाब?

50 लाख का सवाल था:

दिल्ली के लाल किले को डिज़ाइन करने वाले आर्किटेक्ट के नाम में कौन-सा शहर आता है? इस सवाल के आप्शन थे, A. इस्तांबुल B. हैरात C. लाहौर और D. मशहद। इस सवाल का जवाब देने के लिए मिथलेश ने लाइफलाइन 50-50 का भी उपयोग किया लेकिन फिर भी वह कन्फूज हो गए। जब उन्होंने 50-50 लाइफलाइन का चयन करने बाद क्विट किया, तब शो के नियमों के हिसाब से एक जवाब तो देना ही होता है। मिथलेश ने आप्शन C यानी लाहौर का विकल्प चुना। यह सुनते ही अभिताभ बच्चन ने कहा, यही सही जवाब है और आप 50 लाख रुपए की धनराशि जीत सकते थे। लेकिन आपने अच्छा खेला और हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है।

क्या आप इस सवाल का जवाब जानते थे? ऐसे गेम शोको देखने से घर बैठे-बैठे खेल-खेल में आप काफी कुछ सिख जाते हैं। ऐसे ही मजेदार और ज्ञान को बढ़ाने वाले गेम शो को देखने में मज़ा भी काफी आता है।

Click to read the full article

No tags available for this post.

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *