AFG vs NZ Match Preview : चेपॉक की टर्निंग पिच पर किसका होगा राज?
AFG vs NZ Match Preview in Hindi :- जैसाकि आपको पता है कि ICC T20 Men’s Cricket World Cup 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। सुपर सन्डे का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होगा।
वर्ल्ड कप का यह मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड एक ऐसी टीम है जो अपनी निरंतर अच्छे प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती है, वहीं अफ़गानिस्तान अब किसी भी बड़ी टीम को हराने का दम रखती है।
चेपॉक की पिच पर होगी बल्लेबाजों की परीक्षा
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों को पता है कि चेन्नई का चेपॉक मैदान ऐतिहासिक रूप से स्पिन गेंदबाजों का मददगार रहा है। क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि कल के मैच में पिच रिपोर्ट सबसे अहम भूमिका निभाएगी। यह मैच सुबह 11 बजे खेला जाएगा, इसका मतलब यह कि ओस का कोई प्रभाव मैच पर नहीं पड़ेगा।
अफगानिस्तान की टीम में राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद जैसे वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स शामिल है, जो किसी भी मजबूत टीम को अपनी फिरकी के जाल में फंसा सकते हैं। चेन्नई के ग्राउंड की परिस्थितियाँ अफगानिस्तान के गेंदबाजों के लिए काफी अधिक मददगार रहने वाली है।
इस मैच में न्यूजीलैंड की सबसे अधिक उम्मीदें अपने अनुभवी खिलाड़ी मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी पर होंगी। साथ ही इन दोनों खिलाडियों को इस मैदान में खेलना का अच्छा अनुभव है, जो न्यूजीलैंड के लिए काफी अहम रहने वाला है।
न्यूज़ीलैंड की ताकत और चुनौती
पिछले कुछ समय से मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड की कमान संभाल रखी है। इन कप्तानी में न्यूजीलैंड का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। इतना ही नहीं न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रवींद्र, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इसी मैदान पर खेल चुके हैं, उनके पास स्थानीय अनुभव का बड़ा फायदा होगा।
न्यूजीलैंड को अगर यह मैच जीतना है तो टीम के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन और टिम सीफर्ट की सलामी जोड़ी को पावरप्ले में टीम को शानदार शुरुआत देनी होगी।
शानदार फॉर्म में चल रहे अफ़गानिस्तान के पावरप्ले स्पेशलिस्ट फजलहक फारूकी कीवी बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। न्यूज़ीलैंड की सबसे बड़ी चिंता उनका मिडिल ऑर्डर है, जिसे अफ़गानिस्तान के मिडिल-ओवर स्पिन अटैक का सामना करना है।
अफ़गानिस्तान: 'जाइंट किलर्स' का नया अवतार
क्या आपको पता है कि अफ़गानिस्तान अब केवल एक उलटफेर करने वाली टीम नहीं रह गई है। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम जादरान की ओपनिंग जोड़ी ने पिछले कुछ समय में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। टीम को उम्मीद यह कि इस अहम मुकाबले में भी यह दोनों खिलाड़ी टीम को एक अच्छी शुरुआत देंगे।
वर्तमान समय में कप्तान राशिद खान का नाम दुनियाभर के बेहतरीन गेंदबाजों की सूची में शामिल है। यह न केवल अपनी घातक गेंदबाजी से किसी भी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं, बल्कि अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। अफ़गानिस्तान की कोशिश होगी कि पहले बल्लेबाजी कर एक सम्मानजनक स्कोर (160-170) खड़ा किया जाए और फिर अपने स्पिनर्स के दम पर कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया जाए।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है?
जब भी यह दोनों टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई हैं, तब मुकाबला काफी टक्कर का रहा है। अगर आपने वर्ष पिछला टी-20 वर्ल्ड कप देखा है, तो आपको पता होगा कि 2024 के वर्ल्ड कप में अफ़गानिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को हराकर सबको चौंका दिया था।
मैच के X-Factors
- रचिन रवींद्र (NZ): चेन्नई की पिच और परिस्थितियों से पूरी तरह वाकिफ।
- राशिद खान (AFG): दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 स्पिनर।
- मैट हेनरी (NZ): शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने की क्षमता।
निष्कर्ष
टी-20 फॉर्मेट के रिकॉर्ड को देखते हैं तो आपको न्यूजीलैंड काफी आगे नजर आएंगी। लेकिन चेन्नई की टर्निंग पिच अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के बराबर लाकर खड़ा कर देती है। अगर अफ़गानिस्तान ने पावरप्ले में कीवी विकेट झटके, तो हमें टूर्नामेंट का पहला बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
मैच डिटेल्स:
- मैच: न्यूज़ीलैंड vs अफ़गानिस्तान, मैच 4
- समय: सुबह 11:00 AM (स्थानीय) | 5:30 AM (GMT)
- स्थान: एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
Click to read the full article