अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास क्यों लिया? – एक सरल और विस्तृत कहानी
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है अरिजीत सिंह ने अपने सिंगिंग करियर से संन्यास की अधिकारिक जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। अरिजीत सिंह की संन्यास की ख़बर सुनने के बाद उनके सभी फैंस परेशान हो गए है। अभीतक एक बात का पता नहीं चल पाया है कि किस कारण से अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास की घोषणा की है।
27 जनवरी 2026 को अरिजीत सिंह ने अपने संन्यास की अधिकारिक जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी थी। क्या आपको पता है कि अरिजीत सिंह का नाम दुनिया के बेस्ट सिंगर्स की सूची में आता है। इनके संन्यास की ख़बर सुनने के बाद उनके फैंस के साथ ही साथ पूरा बॉलीवुड जगत हैरान और परेशान हो गया है।
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने संन्यास की जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अब वे आगे से कोई नया प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे। साथ ही उन्होंने यह साफ़ कहा, “यह एक खूबसूरत यात्रा रही है, लेकिन अब आगे मैं नया काम स्वीकार नहीं करूंगा।” इसी संदेश के साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद भी किया।
ख़बरों के अनुसार, अरिजीत सिंह संगीत छोड़ नहीं रहे हैं बल्कि वह प्लेबैक सिंगिंग यानी फिल्मों के लिए गाना रिकॉर्ड करना बंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह आगे भी संगीत से जुड़े रहेंगे, स्वतंत्र रूप से अपनी कला को तलाशेंगे और नए संगीत के रूप में काम करते रहेंगे।
अरिजीत सिंह के करियर की ऊँचाइयाँ और पहचान
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 2005 में एक रियलिटी शो से की थी और धीरे-धीरे उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। इस रियलिटी शो से अरिजीत सिंह को एक अलग पहचान मिल सकी थी। लेकिन वर्ष 2012–2013 में आए “Tum Hi Ho” गाने से रातों रात उनको बहुत अधिक लोकप्रियता दिलाई थी। इसके बाद अरिजीत सिंह ने कभी पीछे मोड़कर नहीं देखा था।
अरिजीत सिंह ने Channa Mereya, Kesariya, Binte Dil, Sooraj Dooba Hain जैसे सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दी है। इन सभी गानों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया है।
इस बात से भारत का हर व्यक्ति अच्छे से अवगत है कि भारत को सिंगिंग दुनिया में अरिजीत सिंह ने एक अलग पहचान दिलाई है। अरिजीत सिंह किसी भी तरह के गानों को अपनी बेहतरीन आवाज में सुपरहिट बना सकते है अब चाहे वो रोमांटिक, दर्दभरे, उत्साही या भावनात्मक गाने ही क्यों न हो। उनकी शानदार सिंगिंग के लिए कई पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका हैं। उनकी आवाज ने एक पूरी पीढ़ी की यादों को संगीत से बांधा है।
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट का कारण - क्या कहा उन्होंने?
ऐसा बताया जा रहा है कि अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट के बारे में फ़ैसला अचानक नहीं लिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से बताया है कि प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का निर्णय बहुत सोच-विचार के बाद लिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि वह अब दोबारा अपनी रहस्यभरी संगीत यात्रा पर जाएंगे जहाँ वे क्लासिकल और स्वतंत्र संगीत के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं।
कुछ मुख्य वजहें जो उन्होंने बताईं:
- नया संगीत सीखने और खुद को चुनौती देने की इच्छा – अरिजीत सिंह ने कहा है कि वह अब रूटीन फिल्मी गीतों से हटकर एक नई दिशा में काम करना चाहते हैं।
- स्वतंत्र कलाकार के रूप में आगे बढ़ना – अरिजीत सिंह का मानना है कि अब वे फ़िल्मों के दायरे से बाहर आकर अपनी खुद की पहचान और स्टाइल के अनुसार संगीत बनाना चाहते हैं।
- फिल्मी बंधनों से कुछ हद तक आज़ादी – अरिजीत सिंह फिल्मों की डिमांड और आवश्यकता के बीच खुद की कला को सीमाओं बंधे हुए नहीं रहना चाहते है, वह शांतिपूर्वक आगे बढ़ना चाहते हैं।
अरिजीत सिंह ने इस बात को साफतौर पर कहा है कि वे संगीत पूरी तरह नहीं छोड़ रहे हैं। उनके पास कुछ पहले से रिकॉर्ड किए हुए गाने अभी भी जारी होंगे और वे अपने बाकी बचे कमिटमेंट्स को पूरा करेंगे।
फैंस की प्रतिक्रिया और भावनाएँ
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा से संगीत प्रेमियों के दिलों में मिलेजुले भाव देखनें को मिले हैं। इस ख़बर के बाद कुछ फैंस बेहद दुखी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि बॉलीवुड का संगीत भविष्य में उनकी आवाज़ के बिना अधूरा लगेगा। परन्तु कई फैंस ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फ़ैसला है और वे नए अध्याय का स्वागत करते हैं।
सोशल मीडिया पर लोग कहते दिखे कि यह ‘एक युग का अंत’ है—लेकिन साथ ही उन्होंने इस बात की उम्मीद भी जताई कि अरिजीत आगे की संगीत यात्रा में और नई ऊँचाइयाँ छु पाएंगे।
फिल्मों, वेब सीरीज़ और सितारों से जुड़ी नई बातें janne kai liye, तो नीचे क्लिक करें।
- खेसारी ने दिया जवाब, भोजपुरी इंडस्ट्री में गरमाया माहौल
- Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, Border 3 भी हुई कन्फर्म
- Border 2 Movie Review: देशभक्ति और जोश से भरपूर फिल्म बॉर्डर 2 क्या जीत पाएगी दर्शकों का दिल?
- हंसी के बाद अब आराम, ज़ाकिर खान ने लिया कॉमेडी से लंबा ब्रेक
FAQs –
क्या अरिजीत सिंह ने सच में रिटायरमेंट ले लिया है?
उत्तर- हाँ, अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग (फिल्मों के लिए गाना) से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की है।
क्या अरिजीत सिंह पूरी तरह संगीत छोड़ रहे हैं?
उत्तर- नहीं, अरिजीत सिंह संगीत नहीं छोड़ रहे हैं, बल्कि वे सिर्फ फिल्मों के लिए गाना बंद कर रहे हैं। वे आगे भी स्वतंत्र संगीत और दूसरे म्यूज़िकल प्रोजेक्ट्स पर काम करते रहेंगे।
फिल्मों, वेब सीरीज़ और सितारों से जुड़ी हर नई कहानी, सिर्फ Hindi News Portal|
Click to read the full article