Find the latest news and articles

'Dhurandhar 2' की सफलता पर गदगद हुए अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह के लिए कहे ये शब्द

By |
'Dhurandhar 2' की सफलता पर गदगद हुए अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह के लिए कहे ये शब्द

Arjun rampal on dhurandhar 2: आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरधंर 2'  का दबदबा आज भी बरकरार है। लोग इस फिल्म की और इसके हर एक किरदार की जमकर तारीफें कर रहे हैं। दर्शकों से मिल रहे इस प्यार की वजह से यह फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने की राह पर पहुंच रही है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म ने अभी तक 899.92 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि लगातार बढ़ रहा है।

इन सब के बीच फिल्म में मेजर इकबाल का किरदार निभा रहे अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें हमजा का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह और मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल साथ नजर आ रहे हैं। अर्जुन रामपाल की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग दोनों के बॉन्ड की काफी सरहाना करते हुए नजर आ रहे हैं। 

'Dhurandhar 2' की सफलता पर अर्जुन रामपाल की पोस्ट

हाल ही में अभिनेता अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें बटोर रहा है। 'Dhurandhar 2' को मिली शानदार सफलता के बाद अर्जुन रामपाल ने अपनी अलग-अलग फिल्मों की यादों को दर्शकों के साथ शेयर किया है, जिसमें अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह का 'धुरंधर 2' में फिल्माया गया एक सीन भी शामिल है।

अपनी इस पोस्ट में एक्टर ने एक ऐसा कैप्शन लिखा है, जो कि दर्शकों के बीच खूब वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में अर्जुन रामपाल ने लिखा है कि 'बचपन में काउबॉय के रोल से लेकर, अपनी पहली फिल्म 'Moksha' करना और अब 'Dhurandhar 2' को मिली जबरदस्त सफलता' के बाद से, मैं उस प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अब तक मेरी इस जर्नी में मेरा भरपूर सहयोग किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'धुरंधर 2' की पूरी फैमिली को मेरा दिल से धन्यवाद।‘

अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दिया ‘बब्बर शेर’ का टैग

अर्जुन ने अपनी इस पोस्ट में रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें एक एक नया नाम दिया है, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। दरअसल, अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को ‘बब्बर शेर’ का टैग दिया है। उन्होंने लिखा, 'और हां मेरे बब्बर शेर रणवीर सिंह'। पोस्ट में दोनों एक्टर्स की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी नजर आ रही है।

इतना ही नहीं अर्जुन रामपाल अपनी इस पोस्ट में कई और लोगों की भी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 'धुरंधर 2’ पहले से ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है और लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में अर्जुन रामपाल की पोस्ट ने इसकी लोकप्रियता को और अधिक बढ़ा दिया है।

Dhurandhar 2 में अर्जुन रामपाल की भूमिका

"धुरंधर 2 'द रिवेंज'" में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का रोल प्ले किया है। उन्होंने अपने इस रोल में एक्शन और इमोशनल के ड्रामा से दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। फिल्म में उनका किरदार अंदरूनी उलझनों और संघर्षों से जूझता हुआ नजर आया है, जो कि उनके कैरेक्टर को अधिक मनोरंजक बनाता है।

अर्जुन रामपाल की कुछ फैमस फिल्मों के नाम

बता दें कि 'धुरंधर 2' से पहले भी अर्जुन रामपाल कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं, जो कि आज भी दर्शकों के दिलों में कायम है। अर्जुन रामपाल की कुछ फिल्में जैसे- प्यार इश्क और मोहब्बत, मोक्ष, दिल है तुम्हारा, डॉन और ओम शांति ओम हैं, जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। उनका सभी फिल्मों में अपने हर एक किरदार को वास्तविकता से जोड़ना बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें एक अलग पहचान देता है।

No tags available for this post.