'धुरंधर 2' के जहूर मिस्त्री को एक डायलॉग पर मिला पाकिस्तानी टैग, बढ़ी मुश्किलें

'धुरंधर 2' जब से बड़े पर्दे पर उतरी है, उसी दिन से इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी है। इस फिल्म का हर एक किरदार अपने आप में कुछ ना कुछ कहानी और पहचान लेकर आया है। ऐसे में एक तरफ फिल्म से जुड़ा प्रत्येक किरदार जहां तारीफें बटोर रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ किरदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म में जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले अभिनेता विवेक सिन्हा को अपने एक डायलॉग की वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विवेक सिन्हा को समझा जा रहा है पाकिस्तानी
बता दें कि 'धुरंधर 2' में विवेक सिन्हा ने किडनैपर जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया है। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जनता ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। लेकिन इसी बीच उन्हें फिल्म में 'हिंदू एक डरपोक भरी कौम है' डायलॉग बोलना भारी पड़ गया। इतना ही नहीं लोग उन्हें भला- बुरा कहने के साथ ही पाकिस्तानी भी समझने लगे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
इस बात की जानकारी विवेक सिन्हा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सभी के सामने साझा की है। इंटरव्यू में उन्होंने एक महिला के बारे में बात की, जिसने उन्हें मैसेज करके खूब खरी खोटी सुनाई और उन्हें पाकिस्तानी भी घोषित कर दिया।
अभिनेता को इंस्टाग्राम पर मिला मैसेज
मिली जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने विवेक सिन्हा को उनके एक डायलॉग की वजह से जमकर सुनाया है। उन्होंने कहा कि कोई महिला इंस्टाग्राम पर मुझे मैसेज कर कहती है कि- आपको शर्म आनी चाहिए कि एक हिंदू होकर आप ऐसा रोल प्ले कर रहे हैं और चंद पैसों के लिए अपने देश के खिलाफ इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरा मन किया कि मैं जवाब दूं, फिर बाद में सोचा छोड़ दूं। लेकिन फिर लगा कि रिप्लाई करना ही चाहिए। इतना कुछ सुनने के बाद आखिर में विवेक सिन्हा को उस महिला को जवाब देने के लिए आगे आना पड़ा।
विवेक सिन्हा ने महिला को छोड़ा वॉयस नोट
उन्होंने आगे बताया कि, मैंने उस महिला को एक वॉयस नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने कहा कि 'धुरंधर' जैसी फिल्में समाज को सच से अवगत कराती हैं। ऐसी फिल्में समाज के लिए एक आइना है। उन्होंने बोला, अगर पाकिस्तान का एक आतंकवादी अपनी जान की बाजी दाव पर लगा कर भारत में घुसता है और कहता है कि भले ही मुझे जान से मार दो, लेकिन मैं जो करना चाहता हूं, वो करूंगा ही।
उन्होंने आगे कहा कि इस रोल को निभाने के पीछे का मेरा मकसद बस इतना था कि एक ऐसा आदमी जो पाकिस्तान से आया है और हमारे देश में घुसकर हमारे ही लोगों को गन पॉइंट पर डरा-धमका रहा है, तो हमें इन आतंकवादियों की ऐसी सोच को समाज के सामने लाना होगा, उनकी सोच दिखानी होगी।
अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के किरदार को निभाने के लिए क्या हमें पाकिस्तान से आतंकवादी को बुलाकर लाना चाहिए? किसी आतंकवादी को पकड़कर यह कहे कि भाई जरा हमारे देश में शूटिंग के लिए आजा? हम ऐसा नहीं कर सकते हैं। इसलिए देश के अभिनेताओं को इस तरह के किरदार को निभाने के लिए और उसे वास्तविकता से जोड़ने के लिए आगे आना पड़ता है।
विवेक सिन्हा ने ये तक कहा कि अगर किसी फिल्म में मर्डर में हो रहा है, तो क्या जेल से किसी असली मर्डरर को एक्टिंग करने के लिए बुलाएं?। उन्होंने इस तरह के वॉयस नोट को उस महिला को भेजा है, लेकिन अभी तक इसका कोई रिप्लाई नहीं आया है।
विवेक सिन्हा का 'धुरधंर 2' में किरदार
बता दें कि 'धुरधंर 2' में विवेक सिन्हा ने किडनैपर जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनका एक डायलॉग है- 'हिंदू एक डरपोक भरी कौम होती है' हम पड़ोस में ही रहते हैं, गूदेभर का जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो। इस डायलॉग के बाद विवेक सिन्हा ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
No tags available for this post.






