'Dhurandhar 2' में 1 सेकंड का रोल, मिस्ट्री गर्ल बनी स्टार! जानें कौन है ये एक्ट्रेस?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'Dhurandhar 2' का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मूवी में एक्टिंग करने वाले हर किरदार की जमकर तारीफ की जा रही है। फिर चाहे वह रणवीर सिंह हो, अर्जुन रामपाल हो, सारा अर्जुन हो या फिर कोई ऐसा एक्टर जो बहुत ही कम समय के लिए फिल्म में नजर आया हो। फिल्म के लीड एक्टर्स के साथ ही सपोर्टिंग एक्टर्स का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 2' के एक एक्ट्रेस की पोस्ट सामने आई है, जो कि जमकर वायरल हो रही है। यह पोस्ट किसी लीड एक्ट्रेस की नहीं है, बल्कि सपोर्टिंग एक्ट्रेस की है। कमाल की बात तो यह है कि फिल्म में एक्ट्रेस का किरदार मात्र 1 सेकंड का है, जिसमें उनका फेस ठीक से नजर भी नहीं आ रहा है। लेकिन एक्ट्रेस की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, जो रातो-रात सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का 1 सेकंड का वीडियो
अगर आपने 'धुरंधर 2' के सारे सीन को बड़े ध्यान से देखा है, तो आप समझ जाएंगे कि ये मिस्ट्री गर्ल कौन है। फिल्म में एक हाई-वोल्टेज क्लाइमैक्स सीन है, जिसमें रणवीर सिंह घायल अवस्था में अपने वतन लौटने के लिए एक चार्टड प्लेन में सवार होते हैं। जैसे ही वह प्लेन में पहुंचते हैं, वहां एक एयर होस्टेस नजर आती हैं, जो कि रणवीर सिंह को अटेंड करती है।
यह सीन इतना छोटा सा है कि लोगों का शायद ही इस पर ध्यान गया हो कि प्लेन में रणवीर सिंह को अंटेड करने वाली एयर होस्टेस यानी एक्ट्रेस कौन थी। क्योंकि फिल्म में उनका चेहरा पूरी तरह से नजर भी नहीं आया था। लेकिन अब उस 1 सेकंड की वीडियो ने सोशल मीडिया पर अपनी अच्छी-खासी जगह बनाई है।
आखिर कौन है ये एक्ट्रेस?
आपको बता दें कि वायरल होने वाली एक्ट्रेस का नाम नियति पारीख है। नियति ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस छोटे से सीन की क्लिप शेयर की है और कैप्शन में लिखा #Dhurandhar2 में किस-किस ने मुझे देखा?
इस पोस्ट के बाद नियति चर्चा में आ गई। फिल्म देखने वाले अब इस क्लिप को बार-बार देख रहे हैं और उनके किरदार की तारीफ भी कर रहे हैं। साथ ही उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं कि वह एक दिन लीड रोल जरूर करेंगी। फिलहाल इंस्टाग्राम पर नियति के महज 2500 ही फॉलोवर्स है। लेकिन इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग उन्हें जानने लगेंगे और उनके फॉलोवर्स बढ़ने की भी उम्मीद नजर आ रही है।
'धुरंधर 2' का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (dhurandhar 2 box office collection)
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की कई सारी फिल्में लगी हुई हैं। लेकिन "धुरंधर 2 'द रिवेंज'" बॉलीवुड में सबसे अधिक कमाई कर रही है। इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह फिल्म अपने पहले भाग यानी धुरंधर की तुलना में ज्यादा कमाई करने के साथ ही लोगों को बहुत पसंद आ रही है।
बता दें कि 'Dhurandhar 2' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये कमाई(dhurandhar 2 collection) की थी, जिसके बाद से फिल्म का कलेक्शन बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म ने एक हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे। मंगलवार को फिल्म ने 27.75 करोड़ रुपये और बुधवार को 20.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने 14 दिनों में 920.02 करोड़ रुपये कमा लिए है, जिसके बाद यह 900 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
No tags available for this post.






