Assam Earthquake News : क्या बड़ा खतरा टल गया? असम में आया 5.1 का भूकंप!
Assam Earthquake News : - हाल ही में नेपाल में भूकंप के जोरदार झटकों को महसूस किया गया था। उसके एक दिन बाद यानी 05 जनवरी को ही असम में भी भूकंप आया है। जिसके बाद असम के लोगों में डर का माहौल है। असम के मोरीगांव में आए इस भूकंप की तीव्रता को 5.1 दर्ज की गई है। हलाकि इस भूकंप से किसी भी जान या माल के नुकसान की कोई ख़बर नहीं देखनें को मिली है।
Today Assam Earthquake News
05 जनवरी की सुबह - सुबह असम में भूकंप के तेज झटको ने सभी असमवासियों को दहशत में डाल दिया है। असम में आए इस भूकंप की तीव्रता को रिक्टल स्केल पर 5.1 मापा गया है। भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के द्वारा भूकंप का केंद्र 26.37 उत्तरी अक्षांश और 92.29 पूर्वी देशांतर पर 50 किलोमीटर की गहराई में देखा गया है।
असम में आए भूकंप पर अधिकारियों का कहना है कि अभीतक राज्य में भूकंप से किसी भी तरह की कोई जान या माल का नुकसान नही हुआ है। इस भूंकप के झटकों को मध्य असम में भी महसूस किया गया हैं। फिलहाल अधिकारियों द्वारा असम की स्थिति पर नज़र रखा जा रहा हैं।
क्या होगा ? जब लोगअपने घरों में सो रहें हो उस ही समय भूकंप आ जाए। ऐसा ही कुछ असम के लोगों के साथ हुआ है, क्योंकि जिस समय असम के लोग आराम की नींद सो रहे थे उस ही समय भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।
भूकंप के झटकों के बाद, तुरंत लोग अपने घरों से बाहर निकल गए थे। ताकि वह किसी भी प्रकार के नुकसान से खुद को सुरक्षित रख सकें। हालांकि अच्छी बात यह है कि इस भूकंप से किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई हैं।
ऐसा नहीं है कि भूकंप के इन झटकों को असम में ही महसूस किया गया है बल्कि असम के पड़ोसी राज्यों में भी इस भूकंप के झटकों को महसूस किया गया है। जिसमें मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों का नाम शामिल हैं।
आपने अक्सर भूकंप की ख़बरों को देखा होगा परन्तु क्या आपने कभी सोचा है की भूकंप क्यों आता है? वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारी पृथ्वी की सतह सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स की बनी हुई है। यह 7 प्लेट्स निरंतर हिलती रहती है। जिस वजह से प्लेट्स आपस में टकरा जाती है।
इस टक्कर के कारण प्लेट्स के कोने मुड़ सकते है। इतना ही नहीं, यदि दवाब ज्यादा अधिक होता है तो वे टूट भी सकते हैं। इस वजह से नीचे से उर्जा निकलती है। जब यह उर्जा जमीन के अंदर से निकलकर बाहर आती है तो हमें भूकंप के झटके महसूस होते हैं।
FAQs
Q. Assam में भूकंप कितनी तीव्रता का था?
Ans. असम आए इस भूकंप की तीव्रता को रिक्टल स्केल पर 5.1 मापा गया हैं।
Q. Assam में भूकंप का केंद्र कहाँ था?
Ans. असम में आए इस भूकंप का केंद्र मोरीगांव (Morigaon) क्षेत्र के पास दर्ज किया गया हैं।
Q. क्या झटके दूसरे राज्यों में भी महसूस हुए?
Ans. हाँ, असम के साथ ही साथ इन भूकंप के झटके को मेघालय और अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में महसूस किया गया है।
Q. Assam में भूकंप किस समय आया था?
Ans. सुबह के करीबन 4 बजे असम तथा आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटकों को महसूस किया गया था।
Q. क्या भूकंप से Assam में किसी तरह के नुकसान की खबर है?
Ans. फिलहाल असम में आए इस भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई ख़बर सामने नहीं आई है।
Q. 5.1 तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक होता है?
Ans. असम में आए इस 5.1 तीव्रता के भूकंप को मध्यम श्रेणी का भूकंप माना जाता है। इससे हल्का नुकसान होने की संभावना होती है।
असम या देश, दुनिया कि Latest Flypped News Updates के लिए आज ही Flypped Hindi के परिवार का हिस्सा बनें और Flypped Trending News 2026 को अपने मोबाइल पर देखें
Click to read the full article