Find the latest news and articles

Japan Earthquake: जापान में भूकंप के जोरदार झटके, 7.5 की रही तीव्रता, समुद्र में था इसका केंद्र

By |
Japan Earthquake: जापान में भूकंप के जोरदार झटके, 7.5 की रही तीव्रता, समुद्र में था इसका केंद्र

Japan Earthquake: जापान के उत्तरी तट के पास आए एक जोरदार भूकंप ने पूरे शहर को हिला दिया है। आपको बता दें कि जापान में ये भूकंप 8 दिसंबर, 2025 की रात को लगभग 11:15 बजे आया है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (Japan Meteorological Agency) ने बताया है कि भूकंप की तीव्रता लगभग 7.5 से 7.6 रिक्टर स्केल मापी गई है। भूकंप का केंद्र जापान का आओमोरी प्रान्त (Aomori Prefecture) के तट से करीब 80 किलोमीटर समुद्र में बताया गया है, जिसकी गहराई लगभग 50–54 किलोमीटर बताई जा रही है।

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

भूकंप के तुरंत बाद, जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने जापान के कई तटीय इलाकों के लिए 3 मीटर तक ऊँची सुनामी की चेतावनी भी जारी की थी।

हालाँकि, अब कुछ ही घंटों में सुनामी का खतरा पहले से कम हो गया है। तटीय इलाकों में पानी की लहरें 20 से 70 सेंटीमीटर तक ही उठती हुई देखी गई हैं।

इसलिए अब उन सभी इलाकों में जहाँ सुनामी की चेतावनी जारी की थी, उसको अब सलाह में बदलकर सभी अलर्ट को हटा दिया गया है।

भूकंप से कितने लोग हुए प्रभावित?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप व सुनामी के चलते कम-से-कम 23 से 30 लोग घायल हुए हैं। ज़्यादातर लोगों को चोटें फर्नीचर और टूटती दीवारें गिरने से आई हैं।

भूकंप से रेल और सड़क यातायात भी बाधित रहा और कुछ समय के लिए रेल सेवाएँ पूरी तरह से बंद कर दी गईं। इसके अलावा कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

फिलहाल सरकार और आपदा प्रबंधन एजेंसियां सतर्क हैं और आपस में मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने अगले कुछ दिनों में संभावित भूकंपों के लिए लोगों को तैयार रहने को कहा है।

देश और दुनिया की latest news updates को पढ़ने के लिए hindi flypped updated News से जुड़े रहें।

जापान में क्यों आते हैं बार-बार भूकंप?

जापान पेसिफिक महाद्वीप भू-प्लेट किनारे स्थित है इसलिए यह भूकंप और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिए बहुत ही संवेदनशील माना जाता है।

पिछले दशकों में भी यहाँ कई बड़े प्राकृतिक हादसे हो चुके हैं। यही वजह है कि यहाँ सबसे ज़्यादा भूकंप आते हैं। इसलिए हाल ही में आए भूकंप के बाद प्रशासन ने तुरंत चेतावनी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ताज़ा खबरें और हर बड़ी अपडेट English mei janne kai liye नीचे क्लिक करें।

जापान में अब कैसी है स्थिति?

अगर हम जापान की वर्तमान स्थिति की बात करें, तो भूकंप के बाद सरकार ने सुनामी अलर्ट को हटा दिया है, लेकिन एडवाइजरी जारी की है।

एडवाइजरी में सरकार ने तटीय इलाकों में रह रहे लोगों से सावधानी बरतने व सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

बता दें कि सुरक्षा एजेंसियां राहत व समीक्षा कार्य में लगी हैं और प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान की भी जाँच कर रही हैं।

ताज़ा खबरें और जरूरी अपडेट janne kai liye नीचे क्लिक करें।

FAQs

1. जापान में भूकंप कब आया था?

उत्तर- मीडिया जानकारी के मुताबिक जापान में भूकंप 8 दिसंबर को रात के लगभग 11 बजकर 15 मिनट पर आया था।

2. जापान भूकंप का केंद्र कहां था?

उत्तर- जापान भूकंप का केंद्र आओमोरी प्रान्त से लगभग 80 किलोमीटर दूर समुद्र में था।   

3. जापान में सबसे तेज भूकंप कब आया था?

उत्तर- जापान का सबसे तेज भूकंप साल 2011 में आए भूकंप को माना जाता है।  

Click to read the full article