राज्यसभा चुनाव परिणाम 2026: कई राज्यों में निर्विरोध जीत, यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची

Rajya Sabha Election Result 2026: देश में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कराए गए। ये सीटें 10 राज्यों में खाली हो रही थीं क्योंकि मौजूदा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा था। मतदान 16 मार्च, सोमवार को सुबह 9 बजे से साम 4 बजे तक हुआ और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की गई।
Rajya Sabha Election Result 2026 News in Hindi
इन चुनावों में कई सीटों पर मुकाबला हुआ, जबकि कई राज्यों में उम्मीदवारों की संख्या सीटों के बराबर होने के कारण कुछ सांसद निर्विरोध चुन लिए गए। इस बार के चुनाव में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के कई बड़े नेता राज्यसभा के लिए चुने गए।
कई राज्यों में बिना मुकाबले जीत
राज्यसभा चुनाव में कई राज्यों में राजनीतिक दलों के बीच पहले से समझौता होने के कारण चुनाव बिना मुकाबले भी हो गए। ऐसे मामलों में जब जितनी सीटें होती हैं उतने ही उम्मीदवार होते हैं, तो मतदान की जरूरत नहीं पड़ती और उम्मीदवार सीधे निर्वाचित घोषित कर दिए जाते हैं
उदाहरण के तौर पर तिरुचि सिवा, एम. थंबीदुरई और अंबुमणि रामदास जैसे नेताओं को तमिलनाडु से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना गया। इससे यह साफ हुआ कि कई राज्यों में दलों के बीच सीटों का संतुलन पहले ही तय हो चुका था।
ये खबर भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव 2026: 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान, कई दिग्गज मैदान में
बिहार में NDA की बड़ी जीत
इस चुनाव का सबसे बड़ा राजनीतिक असर बिहार में देखने को मिला। यहां की पांचों सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी कि एनडीए ने जीत हासिल की।
बिहार से जीतने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नबीन, शिवेश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।
इस परिणाम को राज्य की राजनीति में एनडीए की मजबूत स्थिति के रूप में देखा जा रहा है। विपक्षी दलों को यहां उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल सकी।
ओडिशा और अन्य राज्यों में भी दिलचस्प रहा मुकाबला
ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक हलचल देखने को मिली। यहां कुछ सीटों पर कड़ा मुकाबला हुआ और परिणामों ने राज्य की राजनीति में नए समीकरण पैदा किए।
इस चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय की जीत काफी चर्चा में रही। उनकी जीत को एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर माना गया क्योंकि इससे राज्य की राजनीति में नए संकेत मिले।
ये खबर भी पढ़ें- होर्मुज़ संकट: जयशंकर की कूटनीति ने बचाई भारत की गैस सप्लाई!
राज्यसभा चुनाव 2026 के विजेताओं की सूची
| क्रम संख्या | राज्य | विजेता उम्मीदवार |
|---|---|---|
| 1 | असम | जोगेन मोहन |
| 2 | असम | तेराश गोवाला |
| 3 | असम | प्रमोद बोरो |
| 4 | बिहार | नीतीश कुमार |
| 5 | बिहार | रामनाथ ठाकुर |
| 6 | बिहार | नितिन नवीन |
| 7 | बिहार | शिवेश कुमार |
| 8 | बिहार | उपेंद्र कुशवाहा |
| 9 | छत्तीसगढ़ | लक्ष्मी वर्मा |
| 10 | छत्तीसगढ़ | फूलो देवी नेताम |
| 11 | हरियाणा | संजय भाटिया |
| 12 | हरियाणा | कर्मवीर सिंह बौद्ध |
| 13 | महाराष्ट्र | शरद पवार |
| 14 | महाराष्ट्र | रामदास आठवले |
| 15 | महाराष्ट्र | विनोद तावड़े |
| 16 | महाराष्ट्र | रामराव वडकुटे |
| 17 | महाराष्ट्र | माया इवनाते |
| 18 | महाराष्ट्र | ज्योति वाघमारे |
| 19 | महाराष्ट्र | पार्थ पवार |
| 20 | ओडिशा | दिलीप रे |
| 21 | ओडिशा | मनमोहन सामल |
| 22 | ओडिशा | सुजीत कुमार |
| 23 | ओडिशा | संत्रुप्ता मिश्रा |
| 24 | तमिलनाडु | तिरुचि शिवा |
| 25 | तमिलनाडु | जे. कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन |
| 26 | तमिलनाडु | एम. क्रिस्टोफर तिलक |
| 27 | तमिलनाडु | एल. के. सुदीश |
| 28 | तमिलनाडु | एम. थंबीदुरई |
| 29 | तमिलनाडु | अंबुमणि रामदास |
| 30 | तेलंगाना | अभिषेक मनु सिंघवी |
| 31 | तेलंगाना | वेम नरेंद्र रेड्डी |
| 32 | पश्चिम बंगाल | बाबुल सुप्रियो |
| 33 | पश्चिम बंगाल | कोएल मल्लिक |
| 34 | पश्चिम बंगाल | मेनका गुरुस्वामी |
| 35 | पश्चिम बंगाल | राजीव कुमार |
| 36 | पश्चिम बंगाल | राहुल सिन्हा |
| 37 | हिमाचल प्रदेश | अनुराग शर्मा |
राज्यसभा चुनाव क्यों महत्त्वपूर्ण होते हैं?
राज्यसभा संसद का ऊपरी सदन है और यहाँ के सदस्य छह साल के लिए चुने जाते हैं। ये सदस्य कानून बनाने, राष्ट्रीय नीतियों पर चर्चा करने और राज्यों के हितों को संसद में रखने का काम करते हैं।
हर दो साल में राज्यसभा की कुछ सीटें खाली होती हैं और उनके लिए चुनाव कराया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत 2026 में भी यह चुनाव कराया गया।
कहीं निर्विरोध जीत, कहीं कड़ा मुकाबला
राज्यसभा चुनाव 2026 में कई राज्यों में सत्तारूढ़ दलों को बढ़त मिली। कुछ राज्यों में निर्विरोध जीत देखने को मिली, जबकि कुछ जगहों पर कड़ा मुकाबला हुआ। इन परिणामों से आने वाले समय में संसद की राजनीति और कानून बनाने की प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।
ये खबर भी पढ़ें- ईरान-इजरायल युद्ध का असर, भारत में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बढ़ी चिंता
FAQs
1. राज्यसभा चुनाव 2026 कब हुए थे?
उत्तर- राज्यसभा चुनाव 16 मार्च 2026 को कराए गए थे।
2. राज्यसभा चुनाव 2026 में कुल कितनी सीटों के लिए चुनाव हुआ?
उत्तर- इस चुनाव में 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए चुनाव हुआ।
3. राज्यसभा के सदस्य कितने वर्षों के लिए चुने जाते हैं?
उत्तर- राज्यसभा के सदस्य 6 वर्षों के लिए चुने जाते हैं।
Click to read the full article





