Find the latest news and articles

SRH में बड़ा उलटफेर: क्या ईशान किशन बनेंगे हैदराबाद के नए सुल्तान?

By |
SRH में बड़ा उलटफेर: क्या ईशान किशन बनेंगे हैदराबाद के नए सुल्तान?

SRH New Captain 2026 News in Hindi : IPL 2026 शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे से एक ऐसी खबर आई है, जिसने क्रिकेट की दुनिया में खलबली मचा दी है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और पिछले सीजन के कप्तान पैट कमिंस की IPL 2026 में मौजूदगी को लेकर गहरा सस्पेंस बना हुआ है।

SRH New Captain 2026 News in Hindi

हैरानी की बात तो यह है कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कमिंस टीम से कब जुड़ेंगे या वे इस सीजन के सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं।

ऐसा बताया जा रहा है कि कमिंस की उपलब्धता को लेकर बनी इसी दुविधा के बीच, SRH मैनेजमेंट ने एक बड़ा 'बैकअप प्लान' तैयार कर लिया है। खबर है कि टीम की कमान किसी विदेशी खिलाड़ी के बजाय एक युवा भारतीय चेहरे को सौंपी जा सकती है।

ईशान किशन हैं कप्तानी की रेस में सबसे आगे

हाल ही में हुई हैदराबाद टीम मैनेजमेंट की मीटिंग के अनुसार, टीम के नए कप्तान के रूप में भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन का नाम सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। टीम मैनेजमेंट का कहना है कि ईशान न केवल एक आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, बल्कि वे मैदान पर अपनी ऊर्जा और चपलता के लिए भी जाने जाते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक शर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो फैंस को मैदान पर दो युवा और आक्रामक भारतीय सितारों की पावरफुल पार्टनरशिप देखने को मिलेगी। आपको क्या लगता है कि मैनेजमेंट का यह कदम टीम में एक नई ऊर्जा फूंक सकता है?

ये भी पढ़ें : PAK vs BAN: अंपायर की बड़ी गलती? शाहीन के रिव्यू पर मचा भारी बवाल!

ईशान किशन का 'गोल्डन' दौर और आंकड़े

हालिया फॉर्म को देखते हुए यह पता चलता है कि ईशान किशन इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। इसका अंदाजा आप ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में इनकी बेहतरीन बल्लेबाजी को देखकर लगा सकते हैं। वे भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

  • वर्ल्ड कप प्रदर्शन: 317 रन
  • स्ट्राइक रेट: 193.00+
  • यादगार पारी: वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी वो तूफानी हाफ-सेंचुरी, जिसने भारत को जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया था।

ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या पर FIR की मांग: जीत के जश्न में तिरंगे का अपमान?

IPL में खुद को साबित किया

आईपीएल को देखने को वाले हर व्यक्ति को अच्छे से पता है कि ईशान किशन अपने दम पर पूरा मैच का पासा पलट सकते हैं, इतना ही नहीं, कई बार उन्होंने अपनी टीम के लिए मुश्किल समय में मैच विनिंग पारी खेली है।

रिकार्ड्स के अनुसार, ईशान किशन में आईपीएल के 119 मैचों में करीबन 3 हजार रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 134 से ज्यादा छक्के भी लगाए हैं।

जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले सीजन (2025) में जब SRH ने उन्हें 11.25 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा था, तो कई सवाल उठे थे। लेकिन ईशान ने 152 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाकर उन सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। वे अकेले दम पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने की क्षमता रखते हैं।

ये भी पढ़ें : #boycottsrh: काव्या मारन ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी?

क्या ईशान दिला पाएंगे ट्रॉफी?

हैदराबाद के नए कप्तान के लिए चुने जाने के बाद, सभी फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन वही करिश्मा कर पाएंगे जो एमएस धोनी ने अपनी टीमों के लिए किया था? पैट कमिंस की कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन ट्रॉफी हाथ नहीं लगी थी।

मैनेजमेंट का मानना है कि एक भारतीय कप्तान होने से टीम के घरेलू खिलाड़ियों के साथ तालमेल बेहतर होगा और अभिषेक शर्मा के साथ उनकी दोस्ती मैदान पर सही फैसले लेने में मदद करेगी।

कमिंस या ईशान?

सही मायने में, SRH फैंस के लिए यह खबर मिली-जुली भावनाओं वाली है। एक तरफ पैट कमिंस जैसा वर्ल्ड क्लास लीडर है, तो दूसरी तरफ ईशान किशन जैसा युवा और निडर बल्लेबाज! क्या ईशान की कप्तानी में हैदराबाद का सूखा खत्म होगा? या फिर टीम को कमिंस की वापसी का इंतजार करना चाहिए था?

Click to read the full article