Find the latest news and articles

#BoycottSRH: काव्या मारन ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी?

By |
#BoycottSRH: काव्या मारन ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी?

Kavya Maran Abrar Ahmed Controversy in Hindi : ऐसा बहुत बार देखा गया है कि  क्रिकेट की दुनिया में जब भी ऑक्शन की टेबल सजती है, तो सबकी नजरें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन पर टिकी होती हैं। 

क्या आपको पता है कि अपनी आक्रामक रणनीति के लिए मशहूर काव्या ने इस बार कुछ ऐसा किया है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

Kavya Maran Abrar Ahmed Controversy in Hindi

ख़बरों के अनुसार, इंग्लैंड की मशहूर क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' (The Hundred) 2026 के ऑक्शन में काव्या मारन की टीम 'सनराइजर्स लीड्स' ने पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया है। लेकिन इस फैसले के बाद भारतीय फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। आखिर क्या है इसकी असली वजह?

ऑक्शन का रोमांच और ऐतिहासिक खरीद

ऐसा बताया जा रहा है कि लंदन में आयोजित इस ऑक्शन में जैसे ही अबरार अहमद का नाम आया, माहौल गरमा गया। निम्नलिखित बिंदुओं से आप समझ सकते हैं क्या है पूरा मामला?

  • भारी-भरकम बोली: SRH टीम की मालकिन काव्या मारन ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को लगभग 2 करोड़ 34 लाख रूपये में ख़रीदा है।
  • बिडिंग वॉर: हाल ही में हुए'द हंड्रेड' (The Hundred) 2026 के ऑक्शन में अबरार को पाने के लिए 'ट्रेंट रॉकेट्स' और 'सनराइजर्स लीड्स' के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन अंत में जीत काव्या की हुई।
  • ऐतिहासिक फैसला: हैरान कर देने वाली बात यह है कि साल 2008 के बाद यह पहली बार है जब किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी ने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन किया है।
  • नया नाम, नई पहचान: सन ग्रुप ने हाल ही में 'नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स' का नाम बदलकर 'सनराइजर्स लीड्स' किया है, जिससे इसका सीधा कनेक्शन IPL की SRH टीम से जुड़ गया है।

ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या पर FIR की मांग: जीत के जश्न में तिरंगे का अपमान?

सोशल मीडिया पर क्यों फूटा भारतीय फैंस का गुस्सा?

काव्या मारन द्वारा अबरार अहमद को ख़रीदने की खबर के बाहर आते ही सोशल मीडिया पर #BoycottSRH ट्रेंड करने लगा। भारतीय फैंस की नाराजगी के पीछे कई गंभीर कारण हैं:

  • विवाद से भरा अतीत: रिपोर्ट्स के अनुसार, अबरार अहमद ने 2025 के दौरान भारतीय सेना और विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट साझा किए थे।
  • देश भावना: भारतीय क्रिकेट फैंस का कहना है कि जिस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारत की भावनाओं का अपमान किया, उसे एक भारतीय मालिक की टीम से करोड़ों रुपये मिलना गलत है।
  • SRH पर डिजिटल स्ट्राइक: भारी रिपोर्टिंग और विरोध के चलते 'सनराइजर्स लीड्स' का आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल भी सस्पेंड कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप फाइनल: अर्शदीप-मिचेल में भिड़ंत, क्या लगेगा बैन?

क्या कहती है SRH और ईसीबी (ECB)?

भले ही सोशल मीडिया पर काव्या मारन और उनकी टीम का जमकर विरोध हो रहा है, लेकिन इस पूरे बवाल के बीच टीम मैनेजमेंट और क्रिकेट बोर्ड ने बिल्कुल चुप नहीं रहने का फैसला किया है। उन्होंने साफ़ लफ़्ज़ों में अपनी बात रखते हुए इस फैसले के पीछे की असली वजह बताई है:

  1. क्रिकेटिंग मेरिट: पूर्व न्यूजीलैंड खिलाड़ी और SRH टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी का मानना है कि अबरार मौजूदा समय के बेहतरीन सफेद गेंद स्पिनर्स में से एक हैं और उनकी जरूरत टीम को थी।
  2. भेदभाव-विरोधी नीति: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने स्पष्ट किया था कि खिलाड़ियों का चयन बिना किसी भेदभाव के सिर्फ प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए।
  3. कानूनी पक्ष: ब्रिटेन के कानूनों के तहत किसी खिलाड़ी को उसकी राष्ट्रीयता के आधार पर बैन नहीं किया जा सकता, जिसके चलते भारतीय मालिकों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली लगाई।  

ये भी पढ़ें : हरभजन vs BCCI: ₹131 करोड़ के इनाम पर क्यों हुआ विवाद?

खेल बनाम राष्ट्रीय भावनाएं

हकीकत तो यह है कि काव्या मारन के इस फैसले ने एक बार फिर उस पुराने सवाल को जिंदा कर दिया है। क्या खेल और राजनीति को अलग रखा जा सकता है? एक तरफ क्रिकेट विशेषज्ञ इसे खेल की जीत मान रहे हैं, तो दूसरी तरफ करोड़ों भारतीय फैंस इसे राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़कर देख रहे हैं।

फिलहाल, अबरार अहमद इस साल जुलाई में सनराइजर्स लीड्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे, लेकिन काव्या मारन और उनकी टीम के लिए भारत में पैदा हुए इस पीआर (PR) संकट को संभालना एक बड़ी चुनौती होगी।

 खेल जगत से जुड़ीं ऐसी ही ताजा खबरों को ENGLISH में पढ़ने के लिए आज ही FLYPPED.COM को सब्सक्राइब करें!

आपके द्वारा जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न : काव्या मारन ने अबरार अहमद को क्यों खरीदा?

उत्तर : उनकी स्पिन गेंदबाजी के कारण टीम ने उन्हें ऑक्शन में खरीदा।

प्रश्न : अबरार अहमद किस देश के खिलाड़ी हैं?

उत्तर : पाकिस्तान

प्रश्न : #BoycottSRH क्यों ट्रेंड हुआ?

उत्तर : अबरार अहमद के पुराने विवादित पोस्ट की वजह से।

प्रश्न : सनराइजर्स लीड्स क्या है?

उत्तर : यह The Hundred की एक टीम है, जो Sunrisers Hyderabad से जुड़ी है।

प्रश्न : अबरार अहमद को कितने में खरीदा गया?

उत्तर : करीब £190,000 (लगभग 2.34 करोड़ रुपये)।

Click to read the full article