हरभजन vs BCCI: ₹131 करोड़ के इनाम पर क्यों हुआ विवाद?

BCCI Prize Money Controversy News in Hindi : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला जीतकर, भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद, पूरे देश में जश्न का सैलाब उमड़ पड़ा है।
BCCI Prize Money Controversy News in Hindi
लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस जश्न के बीच एक ऐसी खबर आई जिसने खेल जगत में नई बहस छेड़ दी है। हाल ही में, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा घोषित ₹131 करोड़ की इनामी राशि की घोषणा की गई है, जिसपर भारत के पर पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
BCCI का 'बंपर' इनाम और आंकड़ों का खेल
खबरों के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मिली धमाकेदार जीत से खुश होकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने चैंपियन टीम के लिए ₹131 करोड़ के भारी-भरकम इनाम का ऐलान किया।
अगर हम आंकड़ों पर गौर करें, तो यह रकम दुनिया के किसी भी क्रिकेट बोर्ड द्वारा दी जाने वाली सबसे बड़ी राशि है।
अनुमान के मुताबिक, बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया को दी गई ₹131 करोड़ का बंटवारा कुछ इस तरह हो सकता है:
- मुख्य खिलाड़ी: कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित प्लेइंग इलेवन और स्क्वाड के हर खिलाड़ी के हिस्से में करीब ₹6 करोड़ आ सकते हैं।
- सपोर्ट स्टाफ: मुख्य खिलाडियों के अलावा, टीम इंडिया के हेड कोच और अन्य कोचिंग स्टाफ को भी इस राशि का एक बड़ा हिस्सा दिया जाएगा।
- ICC प्राइज मनी: बीसीसीआई के इस इनाम के साथ ही आईसीसी (ICC) की ओर से भी विजेता टीम को लगभग ₹21.5 करोड़ की राशि मिल सकती है।
हरभजन सिंह का बयान
एक तरफ पूरी दुनिया बीसीसीआई के इस ₹131 करोड़ के इनाम की सराहना कर रही है, वहीं टीम इंडिया के पूर्व ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने एक अलग ही रुख अपनाया है। एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए भज्जी ने टीम के प्रदर्शन की तो सराहना की, लेकिन इनाम की राशि पर अपनी असहमति जताई।
हरभजन सिंह ने कहा, "इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने जिस लेवल का क्रिकेट खेला है और जिस दबाव में यह वर्ल्ड कप जीता है, उसे देखते हुए मैं इससे भी ज्यादा (इनाम) की उम्मीद कर रहा था। जब आप विश्व विजेता बनते हैं, तो वह पल बहुत अनमोल होता है, और बोर्ड की तरफ से मिलने वाला इनाम भी उस जीत के कद के बराबर यादगार होना चाहिए।"
ये भी पढ़ें : IND vs NZ T20 WC Final 2026 : तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना भारत!
भज्जी के बयान सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
- पहला गुट: बीसीसीआई द्वारा दी जाने वाली इनाम राशि को लेकर हरभजन के बयान को लेकर बहुत से फैंस का मानना है कि बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और उसकी कमाई अरबों में है। ऐसे में वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए ₹131 करोड़ कोई बहुत बड़ी रकम नहीं है।
- दूसरा गुट: वहीं, इसके विपरीत बहुत से लोगों का यह भी कहना है कि विश्वविजेता टीम इंडिया को ₹131 करोड़ की धनराशि देना बीसीसीआई का बहुत अच्छा फैसला है। उनका कहना है कि ₹6 करोड़ प्रति खिलाड़ी एक बहुत बड़ी राशि है, खासकर जब खिलाड़ी आईपीएल और एंडोर्समेंट से पहले ही करोड़ों कमाते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ऐसी ही ताज़ा खबरों को English में पढ़ने के लिए आज ही Flypped.com पर विजिट करें!
निष्कर्ष
हकीकत यह है कि टीम इंडिया ने मैदान पर जो कर दिखाया है, उसकी कीमत किसी भी चेक से बड़ी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने जिस तरह न्यूज़ीलैंड को फाइनल हराया है, उससे इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय क्रिकेट के सुनहरे दौर की शुरुआत हो चुकी है।
ये भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप फाइनल: अर्शदीप-मिचेल में भिड़ंत, क्या लगेगा बैन?
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) –
प्रश्न : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल किसने जीता?
उत्तर : टीम इंडिया ने
प्रश्न : BCCI ने टीम इंडिया को कितनी इनामी राशि दी?
उत्तर : ₹131 करोड़
प्रश्न : BCCI द्वारा दी गई इनाम राशि पर हरभजन सिंह ने क्या कहा?
उत्तर : उनका मानना है कि इनाम इससे भी ज्यादा होना चाहिए था।
प्रश्न : ICC से विजेता टीम को कितनी प्राइज मनी मिल सकती है?
उत्तर : ₹21.5 करोड़
Click to read the full article





