IND vs NZ T20 WC Final 2026 : तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना भारत!

8 मार्च 2026 को खेले गए ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरा बार टीम इंडिया ने इस ख़िताब को अपने नाम कर लिया है। कल का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है।
वर्ल्ड कप के इस मैच के शुरू होने से पहले भारत के सभी क्रिकेट प्रेमी एक ही उम्मीद में थे कि क्या भारत लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप के टाइटल को अपने नाम कर पाएगा या नहीं?
यह सोचना इसलिए भी सही था क्योंकि 2023 में हुए ICC Men’s Cricket World Cup Final को आजतक कोई नहीं भूल पाया है। यह मैच भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला गया था। भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए ‘History को Repeat’ भी किया और ‘History को Defeat’ भी किया।
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026
टॉस की चुनौती और भारतीय इरादे
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के फाइनल मैच की शुरुआत न्यूज़ीलैंड के हक में रही थी। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का साहसी फैसला लिया। उन्हें लगा कि रात की ओस बाद में बल्लेबाजी आसान कर देगी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि आज भारतीय ओपनर्स अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कुछ और ही ठान कर आए थे।
यदि आप मैच के शुरुआती दो ओवरों को देखेंगे, तो आपको लगेगा कि न्यूजीलैंड के कप्तान का पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल सही है। ऐसा लग रहा था कि दबाव भारत पर है। लेकिन जैसे ही तीसरा ओवर शुरू हुआ, अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामकता दिखाई। उन्होंने कीवी पेस अटैक की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दीं। अभिषेक ने महज 18 गेंदों में टूर्नामेंट की सबसे तेज फिफ्टी जड़कर पूरे स्टेडियम में जोश भर दिया।
ये भी पढ़ें : भारतीय खेल जगत के टॉप 10 प्रसिद्ध खिलाड़ी
एक बार संजू सैमसन दिखाई अपनी क्लास और पावर
18 गेंदों को तेज अर्धशतक लगाने के बाद, अभिषेक शर्मा रचिन रविन्द्र की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद जिम्मेदारी संजू सैमसन के कंधों पर थी। संजू ने आज अपनी 'क्लास' का ऐसा नमूना पेश किया जिसे दुनिया देखती रह गई।
संजू ने अपनी पारी के दौरान मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। संजू ने मात्र 46 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज के बाद संजू की शानदार बल्लेबाजी के खिलाफ कोई प्लान नहीं था।
टीम इंडिया के उपरीक्रम के बल्लेबाजों के अलावा, डेथ ओवर्स में शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को 'रिमांड' पर लिया। इन दोनों की पावर हिटिंग की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 255 रनों का विशाल पहाड़ खड़ा कर दिया। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था।
ये भी पढ़ें : क्या रोहित शर्मा odi क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं?
बुमराह का 'ब्रह्मास्त्र' और न्यूज़ीलैंड का पतन
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के फाइनल में बने 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआत बेहद ख़राब थी। पिछले मैच के शतकवीर फिन एलन को अक्षर पटेल ने आउट करके न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।
वही, दूसरी ओर दुनिया के नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र का विकेट लेकर स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। बुमराह की वो यॉर्कर इतनी सटीक थी कि बल्लेबाज के पास कोई जवाब नहीं था।
इंडिया की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते पावरप्ले खत्म होने तक न्यूज़ीलैंड के तीन मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। भारतीय स्पिनर्स के सामने न्यूज़ीलैंड का मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के लिए एक-एक रन बनाना बहुत मुश्किल हो रहा था। जिसका नतीजा यह रहा कि न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवरों में सिर्फ 159 रनों पर सिमट गई।
सूर्यकुमार यादव की शानदार कप्तानी
भारत ने ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह फाइनल 96 रनों के विशाल अंतर से जीतकर साबित कर दिया कि वह विश्व क्रिकेट की नंबर-1 टीम है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार तिरंगा लहराया। यह जीत भारत की एकता और खिलाड़ियों के जज्बे की जीत थी।
इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया, जबकि इस फाइनल मैच में धारदार गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया।
निष्कर्ष
अहमदाबाद में खेले गए इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के फाइनल को देखने के बाद, कई लोगों का कहना है कि यह मैच सिर्फ हार-जीत का नहीं था, बल्कि भारतीय क्रिकेट के दबदबे का प्रमाण था। भारत अब टी20 क्रिकेट का वह 'बेताज बादशाह' बन चुका है, जिसे हराना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन सा लगता है।
Click to read the full article






