फिन एलन के रिकॉर्ड शतक ने दूसरी बार न्यूजीलैंड को पहुँचाया T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में!
Finn Allen Fastest T20 World Cup Century : ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर जा पहुँचा है। 4 मार्च 2026 को इस टी-20 वर्ल्ड कप पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया था।
Finn Allen Fastest T20 World Cup Century
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में क्रिकेट जगत ने वो देखा जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की ऐसी पारी खेली, जिसने दक्षिण अफ्रीका के वर्ल्ड कप जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया।
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने महज 33 गेंदों में शतक जड़कर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया है।
क्रिस गेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
फिन एलन द्वारा खेली गई इस विस्फोटक पारी से पहले, टी-20 वर्ल्ड कप सवसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम था। क्रिस गेल ने अपनी इस पारी में मात्र 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था। ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ क्रिस गेल ने यह तूफानी शतक लगाया था।
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के पहले सेमीफाइनल में खेली गई एलन की इस पारी ने न केवल कीवियों को फाइनल का टिकट दिलाया, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के अजेय रथ को भी बुरी तरह रोक दिया। न्यूजीलैंड ने 170 रनों का लक्ष्य महज 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पारी के कुछ बड़े और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स
- सबसे तेज टी-20 वर्ल्ड कप शतक: एलन अब टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम था।
- फुल मेंबर के खिलाफ रिकॉर्ड: बताया जा रहा है कि यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भी फुल मेंबर देश के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। एलन ने अपनी इस पारी के चलते रोहित शर्मा और डेविड मिलर को पीछे छोड़ दिया है।
- टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का पहला शतक: यदि आप क्रिकेट से जुडी जानकारी रखते हैं, तो आपको पता होगा कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल मैच में शतक लगाने वाले फिन एलन पहले बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले तिलकरत्ने दिलशान के नाम सर्वोच्च स्कोर था, जिसमें उन्होंने 96 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
- ईडन गार्डन्स पर कीर्तिमान: फिन एलन की इस पारी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिकार्ड्स के अनुसार, फिन एलन पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने ईडन गार्डन्स के मैदान पर टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया है।
- पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर: ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के पहले सेमीफाइनल में कीवी ओपनर्स (एलन और सीफर्ट) ने पावरप्ले के 6 ओवरों में 84 रन रिकॉर्ड साझेदारी अपने नाम कर ली है, जो वर्ल्ड कप नॉकआउट का नया रिकॉर्ड है।
- बाउंड्री की बरसात: एलन ने अपनी इस शतकीय पारी में 88 रन सिर्फ चौकों और छक्कों के जरिए बनाए हैं, इन्होनें अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के जड़े हैं।
- मार्को जानसन की गेंदबाजी का बुरा हाल: ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के सेमीफाइनल में एलन की विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण साउथ अफ्रीका के गेंदबाज जानसन के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड कर दिया है, जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा। जानसन ने 18.70 की बेकार इकॉनमी के साथ 2.5 ओवर में 53 रन लुटाए।
- टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की सबसे बड़ी पार्टनरशिप: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस सेमीफाइनल में 170 रनों का पीछा करते हुए, न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच रिकॉर्ड 117 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी हुई थी।
- दूसरी बार फाइनल में: इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 2021 के बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है।
ये भी पढ़ें : ऋतुराज के तूफानी शतक ने तोड़ा बाबर का ये रिकॉर्ड!
FAQs –
प्रश्न : फिन एलन ने कितनी गेंदों में शतक जड़ा?
उतर : 33 गेंदों में
प्रश्न : फिन एलन ने किसका रिकॉर्ड तोड़ा?
उत्तर : क्रिस गेल
प्रश्न : न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल किस मैदान पर खेला गया?
उत्तर : कोलकाता के ईडन गार्डन में
प्रश्न : एलन ने अपनी पारी में कुल कितने छक्के लगाए?
उत्तर : 8 छक्के
Click to read the full article