नीतीश ने क्यों छोड़ा CM पद? इस्तीफे की असली वजह और 'अगला CM' कौन?
CM Nitish Kumar Resignation Reason in Hindi : क्या आप भी मानते हैं कि बिहार की राजनीति में एक ऐसे युग का अंत हो गया है जिसने पिछले दो दशकों से राज्य की दिशा तय की थी? हाल ही में, 'सुशासन बाबू' के नाम से मशहूर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबर ने बिहार ही नहीं , बल्कि देश की राजनीति में खलबली मचा दी है।
CM Nitish Kumar Resignation Reason in Hindi
कई लोगों का कहना है कि यह फैसला महज एक इस्तीफा नहीं, बल्कि राज्य की नई सियासी व्यवस्था को मजबूती देने और केंद्र की राजनीति में खुद को स्थापित करने के लिए एक बहुत बड़ा मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है।
नीतीश ने क्यों छोड़ा CM पद? इनसाइड स्टोरी
नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद कई राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि नीतीश कुमार अब राज्य की सक्रिय राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र में एक 'बड़ी भूमिका' की ओर देख रहे हैं। इसके तीन मुख्य कारण सामने आ रहे हैं, जिन्हें आप निम्नलिखित बिंदुओ के माध्यम से समझ सकते हैं:
- राष्ट्रीय भूमिका की तैयारी: खबरों के अनुसार, पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार को केंद्र में एनडीए (NDA) का संयोजक या किसी महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर भेजे जाने की चर्चा तेज है।
- एंटी-इंकंबेंसी का डर: ऐसा भी कहा जा रहा है कि बिहार में लगातार कई सालों तक सत्ता में रहने के बाद राज्य में पैदा हुए असंतोष को कम करने के लिए जेडीयू (JDU) अब एक नया चेहरा सामने लाना चाहती है।
- जेडीयू का भविष्य: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि वह अपनी विरासत को अपने सामने ही किसी भरोसेमंद हाथों में सौंपना चाहते हैं ताकि पार्टी में किसी भी प्रकार का कोई बिखराव न देखनें को मिले।
नीतीश के इस्तीफे का बिहार की राजनीति पर क्या होगा असर?
कई राजनीतिक पंडितों का मानना है कि मुख्यमंत्री नीतीश के हटने से बिहार की राजनीति का पूरा समीकरण बदल जाएगा।
- पिछड़ा-अतिपिछड़ा वोट बैंक में कमी: बता दें कि नीतीश कुमार अति-पिछड़ा (EBC) वोट बैंक के निर्विवाद नेता रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने से इस बड़े वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी, आरजेडी और खुद जेडीयू के नए नेतृत्व के बीच होड़ मच जाएगी।
- जेडीयू का वजूद पड़ेगा कमजोर: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना नीतीश के जेडीयू क्या उसी मजबूती से चुनाव लड़ पाएगी? यह पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।
नीतीश के इस्तीफा का केंद्र की राजनीति पर प्रभाव
नीतीश कुमार बिहार की राजनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। सीएम पद छोड़ने के बाद इनकी कमी को पूरा कर पाना किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं होगा।
ख़बरों के अनुसार, नीतीश कुमार का केंद्र में जाना एनडीए के गठबंधन को और मजबूती दे सकता है। खासकर हिंदी बेल्ट में पिछड़े वर्ग के वोटर्स को साधने के लिए बीजेपी नीतीश कुमार के अनुभव और छवि का राष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल करना चाहेगी।
कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री? रेस में ये नाम सबसे आगे
नीतीश कुमार की कुर्सी का अगला हकदार कौन होगा, इसे लेकर अटकलें तेज हैं। रेस में तीन प्रमुख नाम सबसे आगे चल रहे हैं:
- विजय कुमार चौधरी: नीतीश के सबसे भरोसेमंद और अनुभवी चेहरों में से एक। उनकी सौम्य छवि और प्रशासनिक पकड़ उन्हें सबसे मजबूत दावेदार बनाती है।
- संजय झा: नीतीश कुमार के करीबियों में शामिल संजय झा ब्राह्मण चेहरे के रूप में बीजेपी और जेडीयू दोनों के लिए स्वीकार्य हो सकते हैं।
- बीजेपी का सरप्राइज कार्ड: चर्चा यह भी है कि इस बार गठबंधन में बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर सकती है। ऐसे में सम्राट चौधरी या नित्यानंद राय के नाम पर भी मुहर लग सकती है।
नीतीश कुमार के 11 लाइनों के पोस्ट में छिपे हैं ये 5 बड़े संकेत
नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर महज 11 लाइनों का एक पोस्ट लिखकर बिहार की सियासत का रुख मोड़ दिया है। इस छोटे से संदेश में कुछ महत्वपूर्ण बातों को जनता के साथ साझा किया है, निम्न प्रकार है:
- जनता का शुक्रिया और भावुक विदाई: नीतीश ने अपने पोस्ट की शुरुआत में बिहार की जनता का आभार प्रकट किया है, जिन्होंने उन्हें दो दशकों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का मौका दिया।
- अधूरी ख्वाहिश हुई पूरी: नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफे से साफ कर दिया कि उनकी बरसों पुरानी इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल और संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्य बनें। मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ना, दरअसल उनकी इसी 'सांसद बनने की पुरानी ख्वाहिश' को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।
- इस्तीफा दिया है, रिश्ता नहीं तोड़ा: नीतीश कुमार ने अपने इस 11 लाइनों के मैसेज में बिहार की जनता को इस बात का भरोसा दिलाया कि भले ही वे मुख्यमंत्री रहें न रहें, लेकिन बिहार की जनता के साथ उनका गहरा रिश्ता हमेशा कायम रहेगा।
- संकल्प अभी बाकी है: सोशल मीडिया पर जारी अपने सन्देश में नीतीश कुमार ने यह भी कहा है कि बिहार को 'विकसित राज्य' बनाने का उनका मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है। वे दिल्ली जाकर भी बिहार के विकास के संकल्प पर काम करते रहेंगे।
- नई सरकार के 'रिमोट कंट्रोल' रहेंगे नीतीश: सबसे महत्वपूर्ण संदेश यह है कि बिहार में जो भी नई सरकार बनेगी, उसे नीतीश कुमार का पूरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। यानी सत्ता का चेहरा भले ही बदल जाए, लेकिन दिशा अभी भी नीतीश ही तय करेंगे।
ये भी पढ़ें : बिहार में घूमने लायक 10 फेमस पर्यटन स्थल
बिहार में नए युग का उदय
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद, सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार का यह इस्तीफा बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत है। जहां एक तरफ तेजस्वी यादव इस मौके को भुनाकर सत्ता में वापसी की कोशिश करेंगे, वहीं बीजेपी-जेडीयू गठबंधन एक नए चेहरे के साथ जनता के बीच जाकर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगा।
Click to read the full article