Find the latest news and articles

Women's Day Special: ऑफिस में महिला दिवस मनाने के 10 बेहतरीन तरीके

By |
Women's Day Special: ऑफिस में महिला दिवस मनाने के 10 बेहतरीन तरीके

Women's Day Celebration Ideas In Office: ऑफिस सिर्फ ईट-पत्थरों, कम्प्यूटरों, कुर्सियों और टेबलों से बनी एक जगह नहीं होती, बल्कि यह वो सपनों का घर होता है जिसे पुरुष और महिलाएं मिलकर सींचते हैं। जब हम महिला दिवस की बात करते हैं, तो अक्सर लोग इसे सिर्फ एक छुट्टी या औपचारिक बधाई तक सीमित कर देते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस महिला सहकर्मी के साथ आप रोज डेस्क शेयर करते हैं, उसके लिए एक छोटा सा सम्मान का शब्द कितना मायने रखता है? ऑफिस में महिला दिवस मनाना असल में उस नारी शक्ति को सलाम करना है जो घर और दफ्तर की दोहरी जिम्मेदारी को बड़ी मुस्कान के साथ निभाती है।

ऑफिस में वुमन डे सेलिब्रेशन के लिए 10 बेहतरीन आइडियाज (Top 10 Women's Day Celebration Ideas In Office)

आज की कॉर्पोरेट दुनिया में महिलाओं की भागीदारी सिर्फ संख्या बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि नवाचार लाने के लिए है। एक रिसर्च के अनुसार, जिन ऑफिसों में महिलाओं को समान अवसर मिलता है, वहां की कार्यक्षमता बीस प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

आइए जानते हैं उन Top 10 Women's Day Celebration Ideas In Office के बारे में जिनके जरिए आप अपनी महिला टीम को यह एहसास दिलवा सकते हैं कि वो भी आपकी कंपनी में एक अहम और महत्त्वपूर्ण स्थान रखती हैं।

1. पर्पल थीम और वेलकम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आधिकारिक रंग बैंगनी है, जो न्याय और गरिमा का प्रतीक है। इस दिन ऑफिस को बैंगनी और सफेद गुब्बारों या फूलों से सजाएं। जब महिला कर्मचारी सुबह ऑफिस आएं, तो गेट पर उन्हें एक गुलाब का फूल या एक वेलकम कार्ड देकर उनका स्वागत करें। यह छोटी सी शुरुआत उनका पूरा दिन बना देगी।

2. एप्रिसिएशन वॉल

अपने ऑफिस के कॉमन एरिया में एक बड़ा बोर्ड या खाली दीवार चुनें और उस पर कलरफुल स्टिकी नोट्स रखें। टीम के पुरुष सदस्यों से कहें कि वे अपनी महिला सहकर्मियों के बारे में एक खास लाइन लिखें। जब कोई महिला अपनी मेहनत की तारीफ पढ़ती है, तो उसका आत्मविश्वास और बढ़ जाता है।

3. महिला उद्यमियों को बढ़ावा

इस दिन लंच या स्नैक्स का ऑर्डर किसी ऐसी संस्था या कैटरिंग सर्विस को दें जो महिलाओं द्वारा चलाई जाती हो। उपहार के तौर पर आप महिलाओं द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट या इको-फ्रेंडली बैग्स दे सकते हैं। यह न केवल आपके ऑफिस की महिलाओं को खुश करेगा, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं की भी मदद करेगा।

ये भी पढ़ें- जानिए महिलाओं में हार्मोन असंतुलन के लक्षण, कारण और उपचार!

4. हेल्थ एंड वेलनेस चेकअप

काम के दबाव में अक्सर महिलाएं अपनी सेहत को भूल जाती हैं। ऑफिस में एक घंटे का योगा सेशन या किसी महिला डॉक्टर के साथ हेल्थ टॉक आयोजित करें। इसमें महिलाओं से जुड़े मानसिक स्वास्थ्य और पोषण पर चर्चा की जा सकती है। यह सेशन मैसेज देगा कि कंपनी को अपनी महिला कर्मचारियों की सेहत की परवाह है।

5. स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप

उपहारों से भी कीमती होता है ज्ञान। आप किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट को बुलाकर इन्वेस्टमेंट और सेविंग्स पर एक वर्कशॉप रख सकते हैं। महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना बहुत जरूरी है और इस तरह की जानकारी उनके लिए भविष्य में बहुत काम आएगी।

6. स्टोरी टेलिंग सेशन

हर महिला के पीछे एक संघर्ष और सफलता की कहानी होती है। लंच के समय या शाम की चाय के समय एक छोटा सा सेशन रखें जहाँ महिलाएं अपने जीवन के किसी प्रेरक अनुभव को साझा कर सकें। यह न केवल टीम बॉन्डिंग को मजबूत करता है, बल्कि जूनियर महिला कर्मचारियों को प्रेरणा भी देता है।

ये भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस क्यों मनाया जाता है?

7. मजेदार गेम्स और क्विज

माहौल को हल्का करने के लिए कुछ गेम्स रखें, जैसे- मशहूर महिला हस्तियों को पहचानें, ऑफिस बिंगो या म्यूजिकल चेयर। विजेता को छोटे-छोटे आकर्षक पुरस्कार, जैसे- कॉफी मग या डायरी भी दे सकते हैं।

8. फोटोशूट और यादें

ऑफिस के एक कोने में एक सुंदर फोटो बूथ तैयार करें। इसमें वंडर वुमन, बॉस लेडी या इंस्पिरेशनल लिखे हुए प्रॉप्स रखें। टीम के साथ ली गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया और ऑफिस के इंटरनल ग्रुप्स के लिए बेहतरीन कंटेंट बन सकती हैं।

9. सम्मान और पुरस्कार

महिलाओं को केवल उनके काम के लिए ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व के लिए भी सम्मानित करें और उन्हें पुरस्कार दें, जैसे- जो हर काम बखूबी संभालती है (द मल्टीटास्कर), जो हमेशा सकारात्मक रहती है (मिस सनशाइन) और जो बिना शोर मचाए बेहतरीन काम करती है (द साइलेंट अचीवर)।

10. कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर्स

आखिर में विदाई के समय एक छोटा सा गिफ्ट पैक दें। इसमें एक इनडोर प्लांट, चॉकलेट और एक हाथ से लिखा हुआ थैंक्यू नोट शामिल हो सकता है। पौधा विकास और जीवन का प्रतीक है, जो इस दिन के महत्त्व को बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें- भारत की 5 safest solo travel destinations for women in india

कुछ महत्त्वपूर्ण बातें जो आपको पता होनी चाहिए

  • इतिहास: पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सन् 1911 में मनाया गया था।
  • कब मनाया जाता है: हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है।
  • रंगों का महत्व: बैंगनी, हरा और सफेद इसके प्रतीक रंग हैं जो न्याय, उम्मीद और शुद्धता को दर्शाते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र की भूमिका: संयुक्त राष्ट्र ने सन् 1975 में आधिकारिक तौर पर इसे मान्यता दी थी।
  • आज की जरूरत: विश्व आर्थिक मंच के अनुसार, कार्यस्थल पर लैंगिक समानता आने में अभी भी समय लगेगा, इसलिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।

निष्कर्ष

महिला दिवस मनाने का मतलब पुरुषों को छोटा दिखाना नहीं, बल्कि महिलाओं को बराबर का दर्जा और सम्मान देना है। जब एक ऑफिस अपनी महिलाओं की प्रगति का जश्न मनाने के लिए Women's Day Celebration Ideas In Office को अपनाता है, तो वह ऑफिस केवल एक साधारण वर्कप्लेस नहीं, बल्कि एक आदर्श संस्थान बन जाता है।

FAQs

1. ऑफिस में महिला दिवस मनाने का सबसे मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर- इसका मुख्य उद्देश्य महिला कर्मचारियों के योगदान की सराहना करना है।

2. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आधिकारिक रंग बैंगनी ही क्यों है?

उत्तर- बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक, इसलिए इसे महिला दिवस का मुख्य रंग माना जाता है।

3. क्या महिला दिवस पर केवल उपहार देना ही काफी है?

उत्तर- नहीं, उपहार एक अच्छा जरिया है, लेकिन सच्चा सम्मान उन्हें करियर में समान अवसर देने से आता है।

4. बजट कम होने पर ऑफिस में महिला दिवस कैसे मनाएं?

उत्तर- कम बजट में आप एक एप्रिसिएशन वॉल बना सकते हैं, क्योंकि सम्मान के शब्द किसी भी महंगे उपहार से बड़े होते हैं।  

Click to read the full article