Find the latest news and articles

बारूद के ढेर पर दुनिया: ईरान-इजरायल युद्ध की 5 बड़ी बातें

By |
बारूद के ढेर पर दुनिया: ईरान-इजरायल युद्ध की 5 बड़ी बातें

Iran Israel War Latest Update in Hindi : क्या आपको पता है कि ईरान-इजराइल युद्ध के 6 दिन बाद, मिडिल ईस्ट इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठा है। ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर शुरू किए गए 'ऑपरेशन रोअरिंग लायन' और 'ऑपरेशन एपिक फरी' ने ईरान के पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल कर रख दी है। इतना ही नहीं, दिन प्रतिदिन स्थिति और अधिक खतरनाक होती जा रही है।

Iran Israel War Latest Update in Hindi

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य ऑपरेशन में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद तेहरान में नेतृत्व का शून्य पैदा हो गया है, वहीं लेबनान और खाड़ी देशों तक युद्ध की लपटें पहुँच चुकी हैं।

1. तेहरान और बेरूत पर एक साथ भीषण प्रहार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने 5 मार्च को ईरान के ऊपर एक साथ दो मोर्चों पर हमला किया है। बता दें कि इजराइल द्वारा की गई इस सैन्य कार्यवाई में एक तरफ तेहरान के सैन्य ठिकानों और मिसाइल गोदामों को निशाना बनाया गया, तो दूसरी तरफ लेबनान की राजधानी बेरूत के रिहायशी इलाकों में हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटरों पर बमबारी की गई है।

इजराइल के इस कदम के बाद, यह बात साफ़ हो गई है कि वह न केवल ईरान की कमर तोड़ना चाहता है, बल्कि उसके समर्थित संगठनों जैसे हिज्बुल्लाह को भी जड़ से मिटाने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट संकट: भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार चला रही विशेष उड़ानें

2. समंदर में मची तबाही से ईरानी युद्धपोत डूबा

6 दिनों से लगातार चल रहे इस युद्ध के बाद यह लग रहा है कि ईरान और इजराइल के बीच चल रही यह जंग अब सिर्फ जमीन और आसमान तक सीमित नहीं रह गई है। बुधवार यानी कि 4 मार्च देर रात हिंद महासागर में एक बड़ा घटनाक्रम हुआ है, जिसमें एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को श्रीलंकाई तट के पास टारपीडो से उड़ा दिया गया है।

4 मार्च को हुई इस घटना के बाद बताया जा रहा है कि इस जहाज पर करीब 180 लोग सवार थे, जिनमें से 80 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अमेरिका द्वारा किया गया यह हमला दर्शाता है कि अमेरिका ईरान की नौसैनिक ताकत को पूरी तरह से खत्म करना चाहता है।

ये भी पढ़ें : ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर, बाजार में उतार-चढ़ाव तेज

3. ईरान के पलटवार से इजरायल और खाड़ी देशों में खलबली

अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए सैन्य ऑपरेशन के बाद ईरान भारी नुकसान झेलना पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि इतना अधिक भारी नुकसान झेलने के बावजूद ईरान ने हार नहीं मानी है। 5 मार्च की सुबह ईरान ने इजरायल के यरूशलेम और अन्य शहरों पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

जैसाकि आपको पता है कि इजराइल के पास दुनिया के सबसे शक्तिशाली डिफेन्स सिस्टम मौजूद है, जिसके चलते ईरान द्वारा किए गए हवाई हमलों को इजरायल के 'एरो' और 'डेविड्स स्लिंग' डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया है, लेकिन यरूशलेम में धमाकों की गूंज ने लोगों को बंकरों में रहने पर मजबूर कर दिया।

इतना ही नहीं, ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर भी भारी मात्रा में ड्रोनों की मदद से हमले किए गए हैं। ख़बरों की मानें, तो दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हैं और सुरक्षा कारणों से कई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बंद करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें : ट्रेस, टारगेट और स्ट्राइक: खामेनेई की मौत की पूरी कहानी!

4. ईरान-इजराइल युद्ध के बाद लेबनान और अरब देशों की स्थिति

इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए इस हमले की लेबनान के प्रधानमंत्री द्वारा कड़ी निंदा की गई है। लेबनान के प्रधानमंत्री का कहना है कि यह सिर्फ ईरान पर हमला नहीं है, बल्कि उसकी संप्रभुता पर हमला है।

इस बीच, खाड़ी देश जैसे बहरीन, कुवैत और कतर भी ईरान की जवाबी कार्रवाई की चपेट में आ रहे हैं, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति और फार्मा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है।

5. क्या है ट्रंप और नेतन्याहू का अगला कदम?

हाल ही में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यह जंग तब तक जारी रहेगी जब तक ईरान की परमाणु क्षमता और मिसाइल नेटवर्क पूरी तरह नष्ट नहीं हो जाता है। व्हाइट हाउस का दावा है कि ईरान का शासन पूरी तरह से ख़त्म होने की कगार पर है।

ईरान-इजराइल युद्ध को लेकर दुनियाभर के कई विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह युद्ध लंबा खिंचा, तो यह तीसरे विश्व युद्ध की आहट भी हो सकता है, क्योंकि रूस और चीन जैसे देश भी इस घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें : ईरान पर महाप्रहार: ट्रंप ने बताया क्यों जरूरी था यह 'डेथ वारंट'!

FAQs –

प्रश्न : क्या खामेनेई की मृत्यु हो गई है?

उत्तर : हाँ, मार्च 2026 की रिपोर्टों के अनुसार उनकी मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है।

प्रश्न : ईरान-इजराइल युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान किसका हुआ?

उत्तर : सैन्य रूप से ईरान और लेबनान का, जबकि इजरायल को आर्थिक चोट पहुँची है।

प्रश्न : ऑपरेशन रोअरिंग लायन' क्या है?

उत्तर :  ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों को खत्म करने का US-इजरायल मिशन है।

प्रश्न : लेबनान पर हमले क्यों हो रहे हैं?

उत्तर : इजरायल वहाँ स्थित हिज्बुल्लाह के ठिकानों को नष्ट कर रहा है।

प्रश्न : ईरान-इजराइल युद्ध का भारत पर क्या असर पड़ा?

उत्तर : कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं और प्रवासियों की सुरक्षा का संकट पैदा हुआ।

Click to read the full article