SEARCH

Find the latest news and articles

Searching articles...

Top 10 Indian Famous Sports Person: भारतीय खेल जगत के टॉप 10 प्रसिद्ध खिलाड़ी

By |
Top 10 Indian Famous Sports Person: भारतीय खेल जगत के टॉप 10 प्रसिद्ध खिलाड़ी

Famous Sports Person: भारत खेलों की दुनिया में आज एक नई पहचान बनकर उभर रहा है। जहाँ कभी खेलों का दायरा मुख्य रूप से क्रिकेट तक सीमित माना जाता था, वहीं अब देश के खिलाड़ी एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, मुक्केबाज़ी और कुश्ती जैसे अलग-अलग खेलों में भी वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।

आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएँ, खिलाड़ियों की मेहनत और परिवार-समाज का बढ़ता सहयोग इन सभी ने मिलकर भारतीय खेल जगत को एक नई दिशा देने का काम किया है। आज हमारा देश सिर्फ खेलों में हिस्सा लेने तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर इतिहास रच रहा है।

सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी (Most Famous Sport Person)

इन सभी सफलताओं के पीछे उन खिलाड़ियों का योगदान है जिन्होंने अपनी लगन, अभ्यास और जज़्बे से भारत को विश्व मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाया है। यही खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी को न केवल प्रेरित करते हैं बल्कि खेलों को करियर के रूप में अपनाने का आत्मविश्वास भी देते हैं।

यहाँ भारत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों (Most Popular Sports Person In India) की लिस्ट दी गई है।

1. विराट कोहली (क्रिकेट)

विराट कोहली आज के समय में भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे फेमस चेहरा माने जाते हैं। उनकी बल्लेबाज़ी, फिटनेस और बेहतर प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया के टॉप बल्लेबाज़ों की सूची में शामिल किया है। कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें वनडे और टेस्ट में कई शतक शामिल हैं। वे युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं।

2. महेंद्र सिंह धोनी (क्रिकेट)

एम.एस. धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से हैं। उन्होंने अपनी शांत नेतृत्व शैली से भारत को 2007 टी20 विश्व कप, 2011 क्रिकेट विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई। ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर धोनी अपनी फिनिशिंग और विकेटकीपिंग के लिए मशहूर हैं।

3. नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)

नीरज चोपड़ा वह नाम हैं जिन्होंने भारत को ओलंपिक में एथलेटिक्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। उनकी जेवलिन थ्रो की ताकत और तकनीक ने उन्हें दुनिया का टॉप खिलाड़ी बना दिया है। चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में भी नीरज चोपड़ा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

4. साइना नेहवाल (बैडमिंटन)

साइना नेहवाल का नाम भारतीय बैडमिंटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली पहली महिला खिलाड़ियों में शामिल है। ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी होने का गौरव भी उन्हें हासिल है। उनके संघर्ष, अनुशासन और खेल के प्रति जुनून ने उन्हें विश्व नंबर 1 रैंकिंग तक पहुँचाया।

5. सुनील छेत्री (फुटबॉल)

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री दुनिया के सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने भारतीय फुटबॉल को नई पहचान दिलाई है। उनकी फिटनेस, नेतृत्व क्षमता और स्कोरिंग तकनीक ने उन्हें वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाया है।

6. पी. वी. सिंधु (बैडमिंटन)

पी. वी. सिंधु भारत की सबसे सफल बैडमिंटन खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने 2016 ओलंपिक में रजत पदक (सिल्वर मेडल) और 2020 ओलंपिक में कांस्य पदक (ब्रोंज़ मेडल) जीता। विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण (गोल्ड) सहित कई पदक जीतकर उन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया है।

खेल जगत से जुड़े Latest Blogs पढ़ने के लिए HindiFlypped से जुड़े रहें।

7. सचिन तेंदुलकर (क्रिकेट)

‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 24 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला और अनेक विश्व रिकॉर्ड बनाए। वह अपने शांत स्वभाव, समर्पण और विनम्रता के लिए जाने जाते हैं जिन्होंने हर पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित किया है।  

8. मैरी कॉम (मुक्केबाज़ी)

छह बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता एम. सी. मैरी कॉम भारत की एक महानतम बॉक्सर में से एक हैं। मणिपुर की इस खिलाड़ी ने सभी चुनौतियों के बावजूद विश्व मुक्केबाज़ी में भारत की पहचान स्थापित की।

9. मिल्खा सिंह (एथलेटिक्स)

‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह भारत के महानतम धावकों में से एक रहे। उन्होंने एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ खेलों में कई स्वर्ण पदक जीते। उनका जीवन संघर्ष और दृढ़ता का प्रतीक है।

10. बजरंग पुनिया (कुश्ती)

बजरंग पुनिया भारतीय कुश्ती के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में कई पदक जीतकर भारत का नाम ऊँचा किया। उनकी मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति उन्हें खास बनाती है।

निष्कर्ष

ये दस खिलाड़ी सिर्फ खेल जगत के सितारे नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनकी उपलब्धियाँ यह साबित करती हैं कि मेहनत, अनुशासन और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। इसलिए अब भारत का भविष्य खेलों में और भी उज्ज्वल दिखाई देता है।  

FAQs

1. भारत के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी कौन हैं?

उत्तर- सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, नीरज चोपड़ा, पी. वी. सिंधु जैसे कई महान खिलाड़ी भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।   

2. भारत में हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी कौन थे?  

उत्तर- मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी टीम के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी थे।

3. कुश्ती के प्रसिद्ध खिलाड़ियों के नाम क्या हैं?

उत्तर- सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और रवि कुमार दहिया कुश्ती के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं।

4. भारतीय एथलेटिक्स की गोल्डन गर्ल कौन है?

उत्तर- पी. टी. उषा को भारतीय एथलेटिक्स की गोल्डन गर्ल कहा जाता है।  

5. धनराज पिल्ले कौन हैं?

उत्तर- धनराज पिल्ले एक प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं।

Click to read the full article

No tags available for this post.