Find the latest news and articles

IND vs NZ T20 WC Final Match Preview : क्या अहमदाबाद में रचेगा नया इतिहास?

By |
IND vs NZ T20 WC Final Match Preview : क्या अहमदाबाद में रचेगा नया इतिहास?

4 मार्च को खेले गए सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने एक बार फिर टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी जगह बना ली है। ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का फाइनल मैच डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच में होगा।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 Final सन्डे, शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि भारत के पास तीसरी बार चैंपियन बनने का मौका है, जबकि न्यूजीलैंड को अपनी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का इंतजार है।

सेमीफाइनल का रोमांच

इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद, शान से फाइनल में पहुंची हैं। सेमीफाइनल मैच में दो बार की चैंपियन इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर 2022 का बदला पूरा किया।

उस मैच के नायक रहे संजू सैमसन रहे थे, जिन्होंने 42 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेलकर यह साबित कर दिया कि वे बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। अंत में जसप्रीत बुमराह की जादुई यॉर्कर और अक्षर पटेल के उस नाममुकिन कैच ने भारत के लिए फाइनल का टिकट पक्का किया।

वहीं दूसरी ओर, न्यूज़ीलैंड की टीम ने विजयरथ पर सवार दक्षिण अफ्रीका टीम को धूल चटाकर फाइनल में जगह बनाई है। कीवी सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने सेमीफाइनल में महज़ 33 गेंदों में विश्व कप इतिहास का सबसे तेज़ शतक जड़कर सनसनी मचा दी है।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने 170 रनों का लक्ष्य सिर्फ 12.5 ओवरों में हासिल कर लिया, जो भारतीय गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चेतावनी है।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG Semifinal Post-Match Preview : हारा हुआ मैच जीता भारत, अब फाइनल की बारी!

आंकड़े बनाम इतिहास

अगर इन दोनों टीमों के बीच कुछ समय पहले खेली गई द्विपक्षीय सीरीज की बात करें, तो भारत का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 30 टी-20 मैचों में से 18 भारत ने जीते हैं। लेकिन टी-20 विश्व कप का मंच आते ही कहानी बदल जाती है।

टीम इंडिया के लिए ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 Final किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होने वाला है, क्योंकि भारत आजतक न्यूजीलैंड की टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी मैच हरा नहीं पाया है। अब चाहे वो, 2007, 2016 और 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप हो।

यदि आप टीम इंडिया के इस टी-20 वर्ल्ड कप के पिछले कुछ मुकाबलों देखोगे, तो आपको टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ दिखाई देगा। हाल ही में वर्ल्ड कप से ठीक पहले हुई सीरीज में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 4-1 से मात दी थी। क्या सूर्या की सेना उस फॉर्म को इस बड़े मंच पर दोहरा पाएगी?

पिच रिपोर्ट और अहमदाबाद का फैक्टर

जैसा कि आपको पता है कि अहमदाबाद की पिच हमेशा से 'अनप्रेडिक्टेबल' रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फाइनल के लिए लाल और काली दोनों मिट्टियों का उपयोग किया गया है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को बराबर का मौका देगी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बाउंड्री बड़ी होने के कारण यहाँ विकटों के बीच अच्छी दौड़ करना बहुत ज़रूरी हो जाता है। ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का फाइनल मैच शाम को 7 बजे से खेला जाएगा। इसका मतलब इस मैच में ओस एक बड़ा फैक्टर बन सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा।

खिलाड़ियों की जंग में किसका पलड़ा है भारी?

यह मुकाबला सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की चतुराई और मिचेल सेंटनर के शांत दिमाग के बीच भी है। भारत के पास ऋंकु सिंह और हार्दिक पांड्या के रूप में विध्वंसक फिनिशर हैं, तो न्यूज़ीलैंड के पास रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल जैसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं।

ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 या फिर खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों को ENGLISH में पढ़ने के लिए FLYPPED.COM के साथ जुड़ें! 

निष्कर्ष

रिकार्ड्स के अनुसार, न्यूज़ीलैंड का आईसीसी नॉकआउट्स मैचों में जीत प्रतिशत काफी अच्छा है। भले ही न्यूजीलैंड रिकार्ड्स के मामले में टीम इंडिया से आगे है, लेकिन न्यूजीलैंड को नहीं भूलना चाहिए कि लेकिन भारत के पास घरेलू दर्शकों का अटूट समर्थन है। विशेषज्ञों का मानना है कि जो टीम पावरप्ले में बेहतर खेलेगी, वही विश्व चैंपियन बनेगी। क्या भारत वर्ल्ड कप का 'कीवी श्राप' तोड़ेगा या न्यूज़ीलैंड पहली बार टी-20 का ताज पहनेगा?

Click to read the full article