Find the latest news and articles

T20 वर्ल्ड कप फाइनल: अर्शदीप-मिचेल में भिड़ंत, क्या लगेगा बैन?

By |
T20 वर्ल्ड कप फाइनल: अर्शदीप-मिचेल में भिड़ंत, क्या लगेगा बैन?

ICC Action on Arshdeep Singh in Hindi : हाल ही में, टीम इंडिया ने ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी ट्वंटी की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।

क्या आपको पता है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल न केवल भारत की खिताबी जीत के लिए याद रखा जाएगा, बल्कि मैदान पर हुई एक हाई-वोल्टेज ड्रामे के लिए भी दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी इसे भूल नही पाएँगे।

ICC Action on Arshdeep Singh in Hindi

अगर आपने न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच खेला गया T20 World Cup 2026 का फाइनल मैच देखा है, तो आपको पता होगा कि भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल के बीच हुई गरमागरम बहस ने कुछ देर के लिए मैच का तापमान बढ़ा दिया था।

मैदान पर क्या हुआ?

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर की है। अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे और मिचेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कोशिश में थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल ने सीधा शॉट खेला जो अर्शदीप के हाथों में गया। अर्शदीप ने जोश में आकर गेंद को स्ट्राइकर एंड की ओर तेजी से फेंका।

ऐसा कहा जा रहा है कि अर्शदीप सिंह ने हताश होकर मिचेल की ओर गेंद को फेंका था, क्योंकि अपने इस ओवर में मिचेल उन्हें लगातार 2 छक्के लगा चुके थे।

दिक्कत तब हुई जब वह थ्रो सीधा जाकर डेरिल मिचेल की जांघ पर लगा। मिचेल इस 'गैर-जरूरी' थ्रो से बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने अर्शदीप की ओर बढ़ते हुए नाराजगी जताई और दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

कप्तान सूर्या का बीच-बचाव

अर्शदीप और मिचेल के बीच बिगड़ते हालात को देखते हुए टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को बीच में बचाव के लिए आना पड़ा। उन्होंने मिचेल के पास जाकर उन्हें शांत किया और अर्शदीप को भी अपनी जगह वापस जाने को कहा। अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने भी अर्शदीप को कड़ी चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें : विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब होने के बाद वापस - क्या है पूरा मामला?

क्या अर्शदीप पर लगेगा बैन?

खबरों के मुताबिक, अर्शदीप सिंह पर ICC की आचार संहिता की धारा 2.9 के उल्लंघन का खतरा मंडरा रहा है। यह धारा "मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की ओर अनुचित तरीके से गेंद फेंकने" से संबंधित है।

  • संभावित सजा: यदि अर्शदीप सिंह को दोषी पाया जाता है, तो इसके लिए उनपर 50% से 100%  फीस का जुर्माना लग सकता है।
  • डिमेरिट पॉइंट्स: यदि वर्ल्ड कप फाइनल में हुए इस विवाद को ICC गंभीर मानता है, तो अर्शदीप को डिमेरिट पॉइंट्स दिए जा सकते हैं। अगर किसी खिलाड़ी के 24 महीने के भीतर 4 डिमेरिट पॉइंट्स हो जाते हैं, तो उस पर एक टेस्ट या दो सीमित ओवरों के मैचों का बैन लग सकता है।

अर्शदीप ने मांगी माफ़ी

विवाद के बावजूद, मैच खत्म होते-होते खेल भावना की जीत हुई। ओवर खत्म होने के बाद ही अर्शदीप मिचेल के पास गए और उनसे हाथ मिलाते हुए माफी मांगी। मैच के बाद हर्षा भोगले के साथ इंटरव्यू में अर्शदीप ने सफाई देते हुए कहा:

"मेरा इरादा मिचेल को मारना नहीं था। गेंद थोड़ी रिवर्स स्विंग हुई और उन्हें लग गई। मैंने तुरंत जाकर उनसे माफी मांग ली थी, क्योंकि यह जानबूझकर नहीं किया गया था।"

भारत की शानदार जीत

यदि हम अर्शदीप और मिचेल के बीच हुए इस विवाद को छोड़ दें तो, इस आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की 89 रनों की आतिशी पारी की बदौलत भारत ने 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें : IND vs NZ T20 WC Final 2026 : तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना भारत!

निष्कर्ष

सही मायने में क्रिकेट जगत में ऐसे पल अक्सर देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन अंत में अर्शदीप की माफी ने मामले को सुलझा दिया। अब सबकी नजरें ICC के मैच रेफरी की रिपोर्ट पर हैं कि क्या इस 'चैंपियन' गेंदबाज पर कोई आर्थिक जुर्माना या बैन लगाया जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) –

प्रश्न : अर्शदीप और मिचेल के बीच विवाद कब हुआ?

उत्तर : न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में, जब अर्शदीप का थ्रो मिचेल को लगा।

प्रश्न : अर्शदीप पर ICC की किस धारा के तहत कार्रवाई हो सकती है?

उत्तर : आचार संहिता की धारा 2.9

प्रश्न : क्या अर्शदीप सिंह पर बैन लग सकता है?

उत्तर : अगर उन्हें 4 डिमेरिट पॉइंट्स मिलते हैं, तो 1 टेस्ट या 2 वनडे/T20 का बैन संभव है।

प्रश्न : दोषी पाए जाने पर कितना जुर्माना लग सकता है?

उत्तर : मैच फीस का 50% से 100% तक जुर्माना

Click to read the full article