AUS vs IRE Match Preview : क्या कोलंबो में आयरलैंड करेगा कंगारुओं की साख पर वार?

AUS vs IRE Match Previewin Hindi:11 फरवरी को ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 के तीन बड़े मुकाबले खेले जाने हैं उनमें से एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा। टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला बहुत अहम होने वाला है।
ग्रुप-बी का यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक R. Premadasa Stadium में खेला जाएगा। ऑस्ट्रलिया ने वर्ष 2021 में खेले गए टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था, वही दूसरी ओर 'जायंट किलर' के नाम से मसहूर जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया के लिए 'मस्ट-विन' मैच
कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह टूर्नामेंट किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम अपनी पिछली कुछ सीरीज में पाकिस्तान और भारत से हारकर यहाँ इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में पहुँची है, जिससे खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर असर पड़ा है।
आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि पिछले पांच मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में ग्रुप स्टेज में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कप्तान मिचेल मार्श को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। ऑस्ट्रलिया के बाकी खिलाडियों को भी टीम का साथ देना होगा। अकेले मार्श के दम पर मैच जीत बहुत मुश्किल होगा।
ऑस्ट्रेलिया की कमजोरी?
इस समय ऑस्ट्रलिया के अधिकतर खिलाड़ी चोटिल हैं, इस सूची में टीम के स्टार गेंदबाज पैट कमिंस का नाम भी शामिल है। मुख्य खिलाडियों का चोटिल होना टीम के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय बन गया है। कमिंस के अलावा, जोश हेजलवुड भी एकिलीज़ इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
ऐसे में गेंदबाजी का पूरा दारोमदार मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस और युवा जेवियर बार्टलेट पर होगा। मध्यक्रम में टिम डेविड भी हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे प्लेइंग-11 का संतुलन बिगड़ सकता है।
कोलंबो का 'स्पिन' जाल
यदि दोनों टीमों ने पिच रिपोर्ट देखी होगी तो उन्हें पता होगा कि आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से धीमी और स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है।
- मैच में होगा स्पिनर्स का दबदबा: श्रीलंका के इस मैदान में गेंद रुककर आती है, जिससे एडम ज़म्पा और आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल जैसे गेंदबाज किसी भी समय अपनी गेंदबाजी से पूरे मैच का पासा पलट सकते हैं।
- इस मैच में होगा टॉस का अधिक महत्व: ऑस्ट्रलिया और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच में टॉस का अधिक महत्व होगा। ऐसा देखा गया है कि यहाँ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी।
आयरलैंड होगा उलटफेर की ताक में
आयरलैंड की टीम को कभी भी कम आंकना भारी पड़ सकता है। हालांकि वे अपना पिछला मैच मेजबान श्रीलंका से हार चुके हैं, लेकिन पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी में इस टीम ने हमेशा बड़े मंच पर बड़ी टीमों को चौंकाया है।
इस बड़े मुकाबले में होगी इन खिलाडियों पर नजर
- ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया): पावरप्ले में उनका विस्फोटक अंदाज आयरलैंड को 20 ओवरों में ही मैच से पूरी तरह से बाहर कर सकता है।
- एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया): कोलंबो की टर्निंग पिच पर आयरलैंड की टीम के बल्लेबाजों का ज़म्पा के स्पिन के जादू से पार पाना बहुत कठिन होगा।
- पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड): यदि आयरलैंड को इस मैच में अपनी पकड़ को मजबूत करना है, तो उनके स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग का अच्छा प्रदर्शन करना बहुत ज़रूरी होगा।
- जोश लिटिल (आयरलैंड): इस मैच में टीम ऑस्ट्रलिया को आयरलैंड के स्विंग गेंदबाज जोश लिटिल को संभलकर खेलना होगा। आयरलैंड का यह गेंदबाज अपनी सटीक यॉर्कर और स्विंग से कंगारू टॉप-ऑर्डर को परेशान कर सकता हैं।
निष्कर्ष
कई लोगों का मानना है कि वर्ल्ड कप का यह मैच एक तरफा रहने वाला है, लेकिन कमिंस और हेजलवुड की अनुपस्थिति ने मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया है। अगर आयरलैंड के स्पिनर्स ने मिडिल ओवर्स में दबाव बनाया, तो कोलंबो में हमें 2026 वर्ल्ड कप का पहला बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
FAQs –
Q. कोलंबो की पिच किस प्रकार की होती है?
A. पारंपरिक रूप से धीमी रहती है और स्पिनरों को मदद देती है
Q. टी-20 वर्ल्ड 2026 में AUS vs IRE मैच कब और कहाँ खेला जाएगा?
A. 11 फरवरी 2026 को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेला जाएगा
No tags available for this post.





